Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
क्या आप RCS चैट के बारे में जानते हैं? Whatsapp को मिलेगी कड़ी टक्कर!

क्या आप RCS चैट के बारे में जानते हैं? Whatsapp को मिलेगी कड़ी टक्कर!

उत्तराखंड हलचल
Whatsapp को टक्कर देने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म आ गया है। इसकी तुलना ऐपल के iMessage से की जा रही है। यही वजह है कि कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है Rich Communication Services (RCS) से SMS और Whatsapp को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। ये काफी अलग प्रकार की सर्विस है, जिसे गूगल की तरफ से मार्केट में उतारा गया था। कैसे करता है काम? RCS का सीधा तरीका है कि आप इसकी मदद से किसी को भी मैसेज भेज सकते हैं और इसमें इमोजी और मल्टीमीडिया का भी यूज किया जा सकता है। यानी ये पूरी तरह स्मार्ट तरीका है मैसेज भेजने का। आमतौर पर SMS भेजने के लिए आपको Cellular की जरूरत होती है, लेकिन इसके लिए किसी की जरूरत नहीं है। ये दोनों ही तरीके से काम करता है।Cellular पर शिफ्ट हो जाएगा इंटरनेट की मदद से भी आप इसमें मैसेज भेज सकते हैं और इंटरनेट के बगैर भी Cellular सिग्नल से भी मैसेज भेज सकते हैं। RCS पर आप चै...

उत्तराखंड : सचिन तेंदुलकर को दिखा बाघ, पत्नी और दोस्तों के साथ जंगल सफारी

उत्तराखंड हलचल
पूर्व क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आज कल उत्तराखंड आए हुए है। ऐसे में वो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ जगल सफारी भी की। ऐसे में उन्हें ढिकाला में बाघ के दर्शन भी हुए। जंगल सफारी के बाद रात को सचिन खिनानौली रेस्ट हाउस में रुके। जंगल सफारी कर शनिवार को वो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से वापस आ सकते हैं।सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली और पांच दोस्तों के साथ रामनगर आए थे। जहां रात को रिजॉर्ट में रुककर सचिन सुबह छह बजे धनगढ़ी गेट गए। जिप्सियों में बेठकर सचिन ढिकाला के लिए निकले। वनकर्मियों की माने तो जंगल सफारी के दौरान सचिन को बाघ के दर्शन हुए। दोपहर तक उन्होंने जंगल सफारी की। रेस्ट हाउस में खाना खाने के बाद शाम को फिर उन्होंने जंगल सफारी की। खबरों की माने तो शनिवार को वो पार्क से वापस आने की संभावना है। ...
नरसिंह राव, आडवाणी, कर्पूरी ठाकुर सहित पांच विभूतियों को मिला भारत रत्न

नरसिंह राव, आडवाणी, कर्पूरी ठाकुर सहित पांच विभूतियों को मिला भारत रत्न

उत्तराखंड हलचल
नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने आज भारत सरकार द्वारा चयनित पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। इ कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिंह राव, पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक एमए स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया है।2020 से 2023 तक किसी को भी भारत रत्न नहीं दिया गया था, लेकिन 2014 के लिए केंद्र सरकार ने इन पांच विभूतियों को चुना। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में केवल उप राष्ट्रपति लाल कृष्ण आडवाणी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया। पूर्व पीएम नरसिंह राव को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले पर उनके पोते एनवी सुभाष ने केंद्र...
उत्तराखंड : इस दिन आएंगे PM मोदी, यहां करेंगे जनसभा

उत्तराखंड : इस दिन आएंगे PM मोदी, यहां करेंगे जनसभा

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पहले चरण में होने हैं। प्रचार के लिए कांग्रेस हो या BJP दोनों ने ही अपनी कमर कस ली है। BJP ने अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है और कब कौन आएगा इसके लिए भी तारीखें तय कर ली गई हैं। जबकि कांग्रेस ने अब तक सूची जारी नहीं की है।उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों के प्रचार के लिए PM मोदी, यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के साथ ही कई केंद्रीय नेता आने वाले हैं। PM मोदी दो अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे। पीएम मोदी कुमाऊं मंडल के अंतर्गत रुद्रपुर में सभा को संबोधित करेंगे जिसके बाद वो राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे। नैनीताल- ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अप्रैल को जनसभा करेंगे। पीएम मोदी की जनसभा तय होने की पुष्टि पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने की है। पीएम मोदी की जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू क...

बाहुबली मुख्तार अंसारी सुपुर्द-ए-खाक

उत्तराखंड हलचल
बाहुबली मुख्तार अंसारी के शव को आज सुपुर्द ए खाक किया गया। कल देर रात उसका शव बांदा से गाजीपुर पहुंचा था। मुख्तार अंसारी को मोहम्मदाबाद के कालीबाग स्थित उसके पुश्तैनी कब्रिस्तान में दफनाया गया है। मुख्तार के जनाजे में भारी भीड़ उमड़ी थी जिसके चलते पूरे गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है।मुख्तार की मौत के बाद पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  मोहम्मदाबाद में मुख्तार के घर के बाहर और कब्रिस्तान तक पुलिस के साथ साथ पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। डीएम और एसपी खुद इलाके में कैंप कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है लेकिन परिवार और विपक्षी दलों के आरोपों के बाद योगी सरकार ने मुख्तार की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए कमेठी भी गठित कर दी गई है।...

IPL-2024 : Virat Kohli-Gambhir के बीच खत्म हुआ विवाद! यूज़र्स ने कहा – ‘वाह क्या सीन है…

उत्तराखंड हलचल
IPL-2024 : Virat Kohli-Gambhir के बीच खत्म हुआ विवाद! यूज़र्स ने कहा – ‘वाह क्या सीन है…IPL-2024 का दसवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू(RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) के बीच खेला गया था। ऐसे में मैच से ज्यादा एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। ये वीडियो RCB के विराट कोहली और कोलकाता के मेंटर गौतम गंभीर की हैं। बता दें  की पिछले सीजन दोनों के बीच ग्राउंड में जमकर विवाद हुआ था। ऐसे में इस वायरल वीडियो को देखकर लग रहा है की दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया है।RCB और KKR के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबले के दौरान विराट और गौतम एक दूसरे से बात करते नज़र आए। वायरल वीडियो में दोनों ने पहले हाथ मिलाया जिसके बाद गले भी लगे। IPL&2023 में लखनऊ और बेंगलुरु के मैच के दौरान कोहली और गंभीर के बीच विवाद हो गया था। जिसमें दोनों एक दूसरे से भिड़े थे। इससे पहले साल 2013 में ...

लोकसभा चुनाव : रुद्रपुर पहुंचे CM धामी, PM मोदी की रैली स्थल का लिया जायजा

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी की आगामी प्रस्तावित महत्वपूर्ण चुनावी जनसभाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी की रैली स्थल का जायजा लिया। आगामी दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर पहुंचेंगे। पीएम के प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत सीएम धामी ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पीएम मोदी के दौरे के अगले दिन ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड में जनसभाएं करेंगे। जेपी नड्डा तीन अप्रैल को पिथौरागढ़ व देहरादून में जनसभा करेंगे। ...

रानीखेत पहुंचे CM धामी, बच्चों ने किया अभिवादन

उत्तराखंड हलचल
रुद्रपुर में पीएम मोदी के रैली स्थल का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ताड़ीखेत स्थित हैलीपैड पहुंचे। वहां पहुंचने पर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने सीएम धामी का स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने भी बच्चों का अभिवादन कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने कहा कि बच्चों का प्रेम और लगाव देखकर उनका मन प्रफुल्लित हो उठा।वहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे रानीखेत बाजार पहुंचे। वहां पहुंचकर सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रानीखेत बाजार से केएमओयू स्टेशन पार्किंग तक रोड शो किया। सीएम ने कहा मोदी जी की गारंटी के कारण आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया और हाल ही में सीएए को लागू किया। सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम भी पूरा किया। पीएम मोदी के मार्...
KV में एडमिशन के लिए कल से रजिस्ट्रेशन, सर्कुलर जारी

KV में एडमिशन के लिए कल से रजिस्ट्रेशन, सर्कुलर जारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालयों (KV) में करना चाहते हैं तो तैयार रहें। KV में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आनलाइन पंजीकरण कल यानी एक अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल शाम पांच बजे तक रहेगी। इसके बाद स्कूल सूची जारी करने के बाद दाखिला देगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है।उत्तराखंड में 45 केंद्रीय विद्यालय हैं। जिसमें तकरीबन 44 हजार छात्र संख्या है। इनमें  केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी व केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी में दो शिफ्ट चलती हैं। लंबे समय से अभिभावक केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिला का इंतजार कर रहे थे। पहली कक्षा में दाखिला लेने वाले बच्चे की उम्र 31 मार्च तक न्यूनतम छह वर्ष होनी चाहिए। दूसरी व इससे ऊपर के लिए प्रवेश व पंजीकरण प्रपत्रों के बारे में जानकारी विद्यालयों की वेबसाइट पर शीघ्...
उत्तराखंड : पिता से कहा घर जा रहा हूं…, अस्पताल से मिली लाश

उत्तराखंड : पिता से कहा घर जा रहा हूं…, अस्पताल से मिली लाश

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी : यहां एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 14 अप्रैल को दुकान से अपने पिता को घर जाने की बात कहकर निकला युवक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी खोज की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। मामला कमिश्नर कार्यालय तक पहुंचा। इस बीच पता चला कि एक लावारिस युवक अस्पताल में भर्ती है। इसकी जानकारी लगते ही पिता सुशीला तिवारी मेडिकल अस्पताल पहुंचे  (STH)  पहुंच गए। जहां से बेटे की लाश ही मिली। पुलिस मामले को हादसा बता रही है, लेकिन, मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। उसका कहना है कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे लगता है कि उसे मारा गया है। मूल रूप से चंपावत जिले के रैगांव निवासी 25 वर्षीय सूरज अधिकारी देवलचौड़ स्थित मानपुर पश्चिम गांव में परिवार के साथ किराए पर रहता था और निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक था। सूरज के पिता दिलीप एसटीए...