
क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ!
साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 जुलाई)
मेष : मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपने कामकाज की शुरुआत जोश-खरोश के साथ करेंगे लेकिन सप्ताह के मध्य तक पहुंचते-पहुंचते इन पर काम के बोझ और टारगेट को पूरा करने का तनाव झलकने लगेगा। ऐसे में आप जितने शांत मन से कार्य करेंगे, उतनी ही जल्दी आप अपनी because चुनौतियों से पार पा सकेंगे। सप्ताह के मध्य में नये स्थान एवं नये लोगों से संपर्क का योग बनेगा। हालांकि इस दौरान आपके खर्चे आसमान छूते हुए नजर आयेंगे। पैसे सोच-समझकर ही खर्च करें, अन्यथा उधार मांगने की भी नौबत आ सकती है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ेगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
ज्योतिष
उपाय: पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें। ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जप करें।
वृष : सप्ताह की शुरुआत में आप नई उर्जा के साथ अपने कार्यों की शुरुआत करेंगे। घर एवं परिवार दोनों जगह आपको लोगों से सहयोग मि...









