
जानिए ‘मैं एक पुरुष हूं’ कहने पर क्यों ट्रोल हो रहे हैं कवि गीत चतुर्वेदी?
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीगीत चतुर्वेदी युवाओं के प्रिय कवि हैं. कवि एवं लेखक संदीप नाईक के शब्दों में कहें तो, 'उजबक किस्म के लौंडो - लपेड़ो के बीच लोकप्रिय हैं.' पर इनदिनों सोशल मीडिया पर युवा ही उनको सबसे ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं. इसकी वजह है उनकी स्लोगननुमा कविता की चार लाइनें, जिसे लेकर उनकी ख़ूब किरकिरी हो रही है और उनको ओवर रेटिड कवि कहा जा रहा है.बढ़ेगी
ये हैं कविता की चार लाइनें जिनको लेकर कहा जा रहा है- कोई मतलब नहीं?
गीत चतुर्वेदी 7 जून के बाद अचानक से सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे. ट्रोल करने वालों में उसी उम्र के युवा ज्यादा हैं जिस उम्र के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता है. धीरे-धीरे इस ट्रोलबाज़ी में गंभीर किस्म के कवि भी कूदे और कुछ कवि और कवयित्रियों ने गीत चतुर्वेदी की कविता की इन पंक्तियों पर ख़ुद की कविता बना डाली और मज़े लेने लगे.बढ़ेगी
पंक्तिया जिन पर गीत ट...









