
उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के लिए टिहरी की भिलंगना घाटी के “सूर्य प्रकाश सेमवाल” को मिले मौका
बिजेंद्र सिंह रावत "दगड़या"
उत्तराखंड के "उत्तरायणी" पर्व को विगत 20 वर्षो से दिल्ली एनसीआर और राष्ट्र स्तर पर पहचान दिलाने वाले कर्मयोगी, यशस्वी , समाज सेवी मानव भाई "सूर्य प्रकाश सेमवाल" को इस बार भाजपा की और से टिहरी राज्य सभा सांसद के लिए आगे आना चाहिए. समाज सेवा भावना , अपनी जड़ों से प्रेम , अपनी पहाड़ की संस्कृति व परंपराओं के सरक्षण व सवर्धन के लिए सदैव प्रथम पंक्ति में खड़े होने वाले सेमवाल जी एक उच्च शिक्षाधारी और शिक्षा के क्षेत्र में भी ठोस नाम है. इनका पूरा जीवन राष्ट्रवादी सोच का रहा है औरसंघ के एक स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्रभक्ति का संस्कार लेकर कई अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारका जिला में संपर्क प्रमुख, बौद्धिक प्रमुख और प्रचार प्रमुख के दायित्व के बाद वर्तमान में समरसता प्रकल्प में संयोजक.
विश्व हिंदू परिषद के संस्कृत विभाग ...









