Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
 उत्तराखंड: स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का शिलान्यास

 उत्तराखंड: स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का शिलान्यास

देहरादून
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य से संबंधित लगभग 182 करोड़ रूपये की चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया. जिसमें 124.10 करोड़ की लागत से दून मेडिकल कॉलेज में 500 शैय्या के नवीन ब्लॉक का निर्माण, रूद्रप्रयाग में 20.38 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 18.80 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण एवं हल्द्वानी (नैनीताल) में 19.48 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य शामिल है. मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जोशीमठ से वर्चुअल माध्यम से जुड़े.प्रदेश को स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के लिए केन्द्र सरकार देगी पूरा सहयोग- केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ...
उत्तराखंड में भांग की औद्योगिक एवं चिकित्सीय खेती के लिए नियामवली तैयार!

उत्तराखंड में भांग की औद्योगिक एवं चिकित्सीय खेती के लिए नियामवली तैयार!

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनउत्तराखण्ड में इंडस्ट्रियल हैम्प (industrial hemp) आधारित स्वरोजगार सृजन (self employment generation) और रिवर्स माइग्रेशन (reverse migration) को गति प्रदान करने के लिए वर्ष 2003-04 से ही इंडस्ट्रियल हैम्प (industrial hemp) की खेती, प्राकृतिक रेशों, बीज और डंठलों का उपयोग कर लघु कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीति निर्माता प्रयासरत् रहे हैं. गौरतलब है कि पूर्व में उत्तराखण्ड कैनेबिस चिकित्सीय व वैज्ञानिक प्रयोजन और औद्योगिक हैम्प की खेती को एक साथ रख कर वर्ष 2016 में पहली इंडस्ट्रियल हैम्प पॉलिसी बनायी गयी थी. इसकी अंतिम बैठक तत्कालीन मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में 20 मार्च 2020 को हुई थी. इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए ‘‘औद्योगिक हैम्प एवं चिकित्सीय कैनाबिस” की नियमावली, 2023 पर स्टेक होल्डर्स की परामर्श बैठक का आयोजन सचिव, कृषि एवं कृषक कल्...
सीय-राममय सब जग जानी

सीय-राममय सब जग जानी

लोक पर्व-त्योहार
राम नवमी पर विशेषप्रो. गिरीश्वर मिश्र  श्रीराम विष्णु के अवतार हैं. सृष्टि के कथानक में भगवान विष्णु के अवतार लेने के कारणों में भक्तों के मन में आए विकारों को दूर करना, लोक में भक्ति का संचार करना, जन – जन के कष्टों का निवारण और भक्तों के लिए भगवान की प्रीति पा सकने की इच्छा पूरा करना प्रमुख हैं. सांसारिक जीवन में मद, काम, क्रोध और मोह आदि से अनेक तरह के कष्ट होते हैं और उदात्त वृत्तियों के विकास में व्यवधान पड़ता है. रामचरितमानस में इन स्थितियों का वर्णन करते हुए गोस्वामी तुलसीदास कहते हैं कि जब-जब धर्म का ह्रास होता है, नीच और अभिमानी राक्षस बढ़ जाते हैं और अन्याय करने लगते हैं पृथ्वी और वहाँ के निवासी कष्ट पाते हैं तब-तब कृपानिधान प्रभु भाँति-भाँति के दिव्य शरीर धारण कर सज्जनों की पीड़ा हरते हैं. एक भक्त के रूप में तुलसीदास जी का विश्वास है कि सारा जगत राममय है और उनके मन में बसा ...
उत्तराखंड जी-20 सम्मेलन : विदेशी मेहमानों का परम्परागत तरीके से हुआ स्वागत

उत्तराखंड जी-20 सम्मेलन : विदेशी मेहमानों का परम्परागत तरीके से हुआ स्वागत

नैनीताल
Himantar Webdeskजी-20 सम्मेलन (G-20 Summit Uttarakhand) के अंतर्गत रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित होने वाली चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि दोपहर 1:30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचें. जिसमें से 18 प्रतिनिधि भारत से, रसिया से 4, नाइजीरिया से 1, फ्रान्स से 2, इटली से 2, यूएसए से 2, कोरिया से 1, यूनाइटेड किंगडम से 5, जापान से 1, स्पेन से 1, साउथ अफ्रीका से 4, ऑस्ट्रेलिया से 1, नीदरलैण्ड से 1, कनाडा 2, सऊदी अरब से 3, ब्राजील से 1, चाईना से 2 से प्रतिनिधि पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे. जबकि यूरोपियन संघ के 3 सदस्य रामनगर पहुंचें.मण्डलायुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे तथा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने मेहमानों के पन्तनगर पहुंचने पर स्वागत किया. इसके पश्चात कुमाऊंनी परिधानों में सुशोभित सांस्कृतिक टीम द्वारा तिलक लगाकर, पहाड़ी टोपी, पटका, तुलसी माल...
यमुना वैली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मोहा मन, जल्द शुरू होंगी माध्यमिक कक्षाएं

यमुना वैली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मोहा मन, जल्द शुरू होंगी माध्यमिक कक्षाएं

उत्तरकाशी
नौगांव: यमुना वैली पब्लिक स्कूल. ये उस सोच का नजीता है, जिसका बीजारोपण दिल्ली में हुआ था. जब शशि मोहन रावत और उनकी पत्नी सीमा ने दिल्ली छोड़कर अपने पहाड़ में बेहतर शिक्षा प्रदान करने का मन बनाया. उन्होंने नौगांव में स्कूल की स्थापना की और अपने अभियान को शुरू कर दिया. स्कूल में क्वालिटी एजुकेशन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज 5-6 सालों में ही स्टूडेंट्स की संख्या करीब ढाई सौ हो चुकी है. बहुत जल्द स्कूल में दसवीं तक की कक्षाएं भी संचालित करने करने की दिशा में कदम भी बढ़ा दिए गए हैं.26 मार्च को नौगांव के लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के ग्राउंड में स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया गया. यह वास्तव में उत्सव ही था. जिस तरह से बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए. उससे एक बात तो साफ है कि बच्चों को जिस तरह बेहतरीन शिक्षा दी जा रही है. ठीक उसी तरह से उनके व्यक्तित्व के विकास पर भी फोकस ...
पर्वतीय लोकविकास समिति का 19वां स्थापना दिवस और पत्रकार डॉ.वेदप्रताप वैदिक की स्मृति सभा

पर्वतीय लोकविकास समिति का 19वां स्थापना दिवस और पत्रकार डॉ.वेदप्रताप वैदिक की स्मृति सभा

दिल्ली-एनसीआर
Himantar Webdeskनई दिल्ली के प्रेस क्लब में पर्वतीय लोकविकास समिति ने अपने 19 वें स्थापना दिवस समारोह में शीर्ष पत्रकार, हिन्दी भाषा के योद्धा और अपने संरक्षक प्रो.वेदप्रताप वैदिक की स्मृति में एक चर्चा गोष्ठी आयोजित की जिनमें वैदिक जी से जुड़े बुद्धिजीवियों और उनके साथ कार्य करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने जीवंत स्मरण प्रस्तुत कर वैदिक जी की हिन्दी सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान का स्मरण किया. स्मृतिसभा में उपस्थित लोगों ने डॉ.वेदप्रताप वैदिक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तो आचार्य महावीर नैनवाल ने शांतिपाठ किया. स्मृति सभा का विषय प्रवर्तन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और पर्वतीय लोकविकास समिति के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीएचडी के शोध प्रबंध को हिंदी में न केवल लिखना बल्कि एक राष्ट्रीय बहस के बाद उसे स्व...
करनाल में पैदा हुई भारत की प्रथम क्लोन गिर गाय की बछड़ी

करनाल में पैदा हुई भारत की प्रथम क्लोन गिर गाय की बछड़ी

देश—विदेश
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान का कमाल गिर, साहीवाल, थारपारकर और रेड-सिंधी जैसी देशी गायों की नस्लें भारत के दुग्ध उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. गाय तथा भैसों से प्राप्त दुग्ध ही भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनाया हैं.देशी गायों की कम उत्पादकता, भारत में सतत दुग्ध उत्पादन के लिए एक बड़ी चुनौती हैं .विश्व स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले पशुओं का उत्पादन करने के लिए सहायक प्रजनन तकनिकी के अनुप्रयोग से संतोषजनक परिणाम मिला हैं, जिससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि देखने को मिली. अन्य प्रजनन तकनीक के अपेक्षा, पशु क्लोनिंग तकनीक से बहुत तीव्र गति से उच्च गुणवत्ता वाले पशुओ की संख्या तथा लुप्तप्रायः पशु नस्लों के संरक्षण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.इस दिशा में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान ने 2021 में उत्तराखंड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड देहरादून के सहयोग से राष...
विधायक अपने चहेतों के लिए किसी भी समय बाहर करवा देते हैं अतिथियों को 

विधायक अपने चहेतों के लिए किसी भी समय बाहर करवा देते हैं अतिथियों को 

उत्तरकाशी
रवांई क्षेत्र अतिथियों के सम्मान के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध रहा है, ऐसे ही बहुत सी विशेषताएं जो बाहरी क्षेत्र के लोगों को रवांई आगमन के लिए आकर्षित करती हैं, लेकिन वर्तमान में हमारे विधायक अपनी परंपराओं को धता बताते हुए एक नई परम्परा शुरू कर रहे हैं.  जिसमें वे अपने स्थानीय चहेतों के लिए किसी भी समय PWD के गेस्ट हाउसों में ठहरे हुए अतिथियों को बाहर करवा देते हैं. जनप्रतिनिधि वैसे तो जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए होते हैं. लेकिन, कुछ ऐसे भी हैं, जो मनमानी पर उतारू हो जाते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तरकाशी जिले के नौगांव में सामने आया है. पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल इसको लेकर चर्चाओं में हैं. दरअसल, 26 मार्च को यमुना वैली पब्लिक स्कूल नौगांव का वार्षिकोत्सव लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के ग्राउंड में था. इसी गेस्ट हाउस में बाकायदा SDM के माध्यम से 25 और 26 मार्च क...
श्री यमुनोत्री धाम : 22 अप्रैल को 12 बजकर 41 मिनट पर खुलेंगे कपाट

श्री यमुनोत्री धाम : 22 अप्रैल को 12 बजकर 41 मिनट पर खुलेंगे कपाट

उत्तरकाशी
मां यमुना के दशनार्थ श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41 मिनट पर अक्षय तृतीया को कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र में खुलेंगे. यमुना जयंती चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में मंदिर समिति यमनोत्री द्वारा मां यमुना की पूजा अर्चना के पश्चात विधि विधान पंचाग गणना के पश्चात विद्वान आचार्यों-तीर्थपुरोहितों द्वारा श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया तथा श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने मंदिर समिति पदाधिकारियों तथा तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति कपाट खुलने की तिथि समय की विधिवत घोषणा की. मंदिर समिति के पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल ने बताया कि इस अवसर पर मां यमुना जी की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ. 22 अप्रैल को मां यमुना की उत्सव डोली, मां यमुना जी के भाई ...
सल्ट के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला अल्मोड़ा में जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

सल्ट के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला अल्मोड़ा में जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

अल्‍मोड़ा
सल्ट - अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के राजकीय स्नातकोत्तर कुणीधार, मानिला, अल्मोड़ा उत्तराखण्ड के अंतर्गत G-20 कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संरक्षक व प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार द्वारा की गई. उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए G-20 विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी.निबंध प्रतियोगिता का विषय वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारत का प्रभाव, नवीकरणीय ऊर्जा नये आयाम और जैविक खेती द्वारा आत्मनिर्भरता था. निबंध प्रतियोगिता का निर्णय, निर्णायक मंडल डॉ. रवींद्र कुमार मिश्र एवं डॉ. धर्मेंद्र यादव द्वारा दिया गया. निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत एम. ए हिंदी प्रथम सत्रार्ध से राकेश कोहिली ने प्रथम स्थान, एम. ए तृतीय सत्रार्ध से खुशबू ने द्वितीय स्थान, एम.ए तृतीय सत्रार्द्ध से बबीता द्वारा तृतीय स्थान प्...