Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
हाकम सिंह का अवैध रिजॉर्ट तोड़ने के लिए नहीं मिल रहा बुलडोजर

हाकम सिंह का अवैध रिजॉर्ट तोड़ने के लिए नहीं मिल रहा बुलडोजर

उत्तरकाशी
अवैध भूमि पर अतिक्रमण हटाने हेतु यहां कोई अपनी जेसीबी देने को तैयार नहीं है. इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है. विभागीय जेसीबी मिलते ही ध्वस्तीकरण कि कारवाई शुरू कर दी जाएगी. – डीपी बलूनी, उपनिदेशक गोविन्द वन्य जीव विहारपुरोला. गोविन्द वन्य जीव विहार के अधिकारियों को हाकम सिंह का अवैध रिजॉर्ट तोड़ने हेतु बुलडोजर नहीं मिल रहा है. विभाग के निदेशक ने कहा है कि कोई भी प्राइवेट आदमी अपना जेसीबी हाकम सिंह के रिजॉर्ट को तोड़ने हेतु देने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से सरकारी जेसीबी की मांग की जा रही है. सोमवार को सांकरी रेंज कार्यालय में गोविन्द वन्य जीव विहार द्वारा हाकम सिंह द्वारा विभाग की अतिक्रमण की गई भूमि की सुनवाई थी. सुनवाई के दौरान उपस्थित हाकम सिंह के वकील द्वारा उपरोक्त भूमि के स्वामित्व वाले कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए. पार्क प्...
‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

अल्‍मोड़ा
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया पांडे द्वारा की गयी. प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने व्यक्ति जीवन में नशे के दुष्प्रभाव एवं इससे कैसे स्वयं व समाज को बचा सकते हैं? विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी. इस कार्यक्रम के अंतर्गत ‘क्या मादक द्रव्यों के सेवन की लत: एक बीमारी है या एक शौक?’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. गोरखनाथ,असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र, डॉ. शैफाली सक्सेना, असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान एवं डॉ. संतोष पंसारी असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान उपस्थित रहे. निर्णायक मंडल ने छात्र-छात्राओं के आ...
नवरात्रि: प्रत्येक रूप और प्रत्येक नाम में एक ही चेतना के उत्सर्ग की अनुभूति दुर्गा होना है

नवरात्रि: प्रत्येक रूप और प्रत्येक नाम में एक ही चेतना के उत्सर्ग की अनुभूति दुर्गा होना है

लोक पर्व-त्योहार
सुनीता भट्ट पैन्यूली शक्ति वह शस्त्र है जिससे स्वयं व दूसरों के कल्याण के लिए  समस्त विसंगतियों का समूल नाश किया जा सकता है. यह तय है कि जहां शक्ति का उपार्जन होता है वहीं आत्मविश्वास भी जन्म लेता है और आत्मविश्वास जब अनुशासित व सकारात्मक होता है, सफलता निश्चित ही उसका अनुगमन करती है.  ऐसी शक्ति जिसकी उपासना ब्रहमा, विष्णु, महेश करते हैं. जो  हमारे शरीर और मन का कायाकल्प करती है. जिसकी अराधना के द्वारा हमारे लिए  चेतना के मूल तक पहुंचना संभव होता है. ऐसी शक्ति जो व्रत और ध्यान के द्वारा हमारे ऊर्जा के स्तर को ऊपर उठाकर हमारे भीतर व्याप्त विसंगतियों का निर्मूलन करती है. ऐसी शक्ति जिसके संपूर्ण व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति मानवता के आध्यात्मिक विकास और पराक्रम की वृद्धि के लिए अनुकरणीय है.ऐसी शक्ति जो धर्म की अधर्म पर,सत्य की असत्य पर, शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाना सिखाती है.ऐसी शक्ति जो मानव...
देश का आर्थिक विकास पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद विचार पर ही संभव – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

देश का आर्थिक विकास पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद विचार पर ही संभव – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

देश—विदेश
देश की वर्तमान रक्षा प्रणाली पंडित दीनदयाल जी के विचारों पर आधारित है - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर आधारित पांच पुस्तकों का देश के दिग्गज राजनेताओं ने किया लोकार्पण. हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीपंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में समारोह गौरव के रुप में पधारे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश  विश्व स्तर के ऐसे महापुरुष हुए हैं, जिन्होंने अपने विचारों और आचरण से संपूर्ण विश्व को प्रभावित करके समस्याओं का समाधान प्रदान किया. अर्ध शताब्दी पूर्व जो चिंतन दीनदयाल जी ने प्रस्तुत किया वह आज के आधुनिक समय में और अधिक प्रासंगिक हो चला है. भारत की केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आर्थिक व समाज संरचनात्मक विचारों को समाहित कर देश को आगे ले जाने का काम कर रही है.पुस्तक लोकार्पण ...
हाकम सिंह रावत के रिसोर्ट पर कल चलेगा बुलडोजर!

हाकम सिंह रावत के रिसोर्ट पर कल चलेगा बुलडोजर!

उत्तरकाशी
UKSSSC Paper Leak मामला सीमांत जनपद उत्तरकाशी के सांकरी मोरी से जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत के रिसोर्ट पर राजस्व विभाग उत्तरकाशी द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2022 को अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी के नेतृत्व में एवं पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ा/नष्ट किया जाना प्रस्तावित है.कौन हैं हाकम सिंह रावत मोरी के लिवाड़ी गांव निवासी एवं सांकरी मोरी से जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत (Hakam Singh Rawat) की राज्य के विभिन्न जनपदों में काफी संपत्ति बताई जा रही है. दरअसल वर्ष 2002 में हाकम सिंह रावत उत्तरकाशी में तैनात एक-एक वरिष्ठ नौकरशाह के संपर्क में आए थे, जिसके बाद उनके जरिये खनन सहित कई व्यवसाय से भी जुड़े.होटल, होम स्टे और सेब के बागीचे सहित कई बड़ी संपत्ति हाकम सिंह रावत के पास हैं. मोरी और पुरोला क्षेत्र में हाकम सिंह रावत का नाम सरकारी नौकरी लगाने की गारंटी के रूप में लिया जाता है....
डॉ. मोहन भागवत जी ने ‘संकल्प ग्लोब कैपिटल भवन’ का शिलान्यास किया

डॉ. मोहन भागवत जी ने ‘संकल्प ग्लोब कैपिटल भवन’ का शिलान्यास किया

देश—विदेश
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Sarsanghchalak Dr. Mohan Bhagwat) जी ने शनिवार, 24 सितंबर 2022 को धीरपुर दिल्ली में सिविल सेवा प्रतिभागी कन्या छात्रावास के प्रस्तावित भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया. इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. कन्या छात्रावास का यह नया भवन ‘संकल्प ग्लोब कैपिटल भवन’ के नाम से जाना जाएगा.कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं के लिए युवाओं को तैयार करने का जो कार्य संकल्प द्वारा किया जा रहा है, वह एक राष्ट्रीय कार्य है, जो भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में मूल्यों को स्थापित करने में अत्यंत उपयोगी है. प्रशासनिक सेवाओं में बेटियों की भागीदारी बढ़नी चाहिए और संकल्प का नया कन्या छात्रावास इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण...
देश की सामर्थ्य के लिए चाहिए भाषाओं का पोषण  

देश की सामर्थ्य के लिए चाहिए भाषाओं का पोषण  

साहित्‍य-संस्कृति
प्रो. गिरीश्वर मिश्र  भाषा मनुष्य जीवन की अनिवार्यता है और वह न केवल सत्य को प्रस्तुत करती है बल्कि उसे रचती भी है. वह इतनी सघनता के साथ जीवन में घुलमिल गई है कि हमारा देखना-सुनना, समझना  और विभिन्न कार्यों में प्रवृत्त होना यानी जीवन का बरतना उसी की बदौलत होता है. जल और वायु की तरह आधारभूत यह मानवीय रचना सामर्थ्य और संभावना में अद्भुत है. भारत एक भाग्यशाली देश है जहां संस्कृत, तमिल, मराठी, हिंदी, गुजराती, मलयालम, पंजाबी आदि  जैसी अनेक भाषाएँ कई सदियों से भारतीय संस्कृति, परंपरा और जीवन संघर्षों को आत्मसात करते हुये अपनी भाषिक यात्रा में निरंतर आगे बढ़ रही है. भाषाओं की विविधता देश की अनोखी और अकूत संपदा है जिसकी शक्ति कदाचित तरह तरह के कोलाहल में उपेक्षित ही रहती है. इन सब के बीच व्यापक क्षेत्र में संवाद की भूमिका निभाने वाली हिंदी का जन्म एक लोक-भाषा के रूप में हुआ था. वह असंदिग्ध रूप स...
चमत्कार: ऐसा मंदिर जहां भूख से दुबले हो जाते हैं श्रीकृष्ण!

चमत्कार: ऐसा मंदिर जहां भूख से दुबले हो जाते हैं श्रीकृष्ण!

धर्मस्थल
निम्मी बुड़ाकोटी यह विश्व का ऐसा अनोखा मंदिर है जो 24 घंटे में मात्र दो मिनट के लिए बंद होता है. यहां तक कि ग्रहण काल में भी मंदिर बंद नहीं किया जाता है. कारण यह कि यहां विराजमान भगवान कृष्ण को हमेशा तीव्र भूख लगती है. भोग नहीं लगाया जाए तो उनका शरीर सूख जाता है. अतः उन्हें हमेशा भोग लगाया जाता है, ताकि उन्हें निरंतर भोजन मिलता रहे. साथ ही यहां आने वाले हर भक्त को भी प्रसादम् (प्रसाद) दिया जाता है. बिना प्रसाद लिये भक्त को यहां से जाने की अनुमति नहीं है. मान्यता है कि जो व्यक्ति इसका प्रसाद जीभ पर रख लेता है, उसे जीवन भर भूखा नहीं रहना पड़ता है. श्रीकृष्ण हमेशा उसकी देखरेख करते हैं.लोक मान्यता के अनुसार कंस वध के बाद भगवान श्रीकृष्ण बुरी तरह से थक गए थे. भूख भी बहुत अधिक लगी हुई थी. उनका वही विग्रह इस मंदिर में है. इसलिए मंदिर सालों भर हर दिन मात्र खुला रहता है. मंदिर बंद करने का स...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में अनियमित भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का किया स्वागत

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में अनियमित भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का किया स्वागत

देहरादून
त्वरित जांच पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण को बधाई दी भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अभियान में सदन और सरकार एकजुट- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के आग्रह पर विधानसभा अध्यक्ष ने बैठाई थी जांच हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई भर्तियों के मामले में उच्च स्तरीय समिति की संस्तुति पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2016 से 2021 तक हुई तदर्थ भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत किया है.मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण को त्वरित जांच कर निर्णय लिये जाने पर बधाई दी है.मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सदन और सरकार एकजुट है. https://twitter.com/pushkardhami/status/1573215506295042050 गौरतलब है कि विधानसभा भर्ती मामले में मुख्यमंत्री ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए विधानसभा अध्यक्ष...
विधानसभा भर्ती मामला: सचिव मुकेश सिंघल सस्पेंड और 250 नियुक्तियां रद्द

विधानसभा भर्ती मामला: सचिव मुकेश सिंघल सस्पेंड और 250 नियुक्तियां रद्द

देहरादून
देहरादून. विधानसभा भर्ती मामले में बड़ी खबर है. समिति ने 2016, 2020, 2022 की भर्तियों को पूरी तरह से नियम विरुद्ध बताया है। समिति ने सभी भर्तियों को रद्द करने की सिफारिश की है. समिति ने 2014 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सभी बैकडोर नियुक्यिों को निरस्त कर दिया है। उत्‍तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच रिपोर्ट कोटिया जांच समिति द्वारा गुरुवार को देर रात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सौंप दी है.विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुक्रवार को समिति की जांच रिपोर्ट की जानकारी दी. उन्‍होंने 480 में से 228 नियुक्तियां रद्द कर दी हैं. उनमें 228 तदर्थ हैं और 22 उपनल के माध्यम से, कुल मिलाकर 250 हैं. उन्‍होंने सचिव मुकेश सिंघल को भी निलंबित कर दिया है.वहीं, तत्‍कालीन विस अध्‍यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल की भूमिका की जांच की जाएगी. वहीं 2012 ...