
विकसित भारत संकल्प यात्रा : टिहरी के विभिन्न विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में आई.ई.सी. वाहनों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को किया जा रहा है जागरूक
विकसित भारत संकल्प यात्रा : टिहरी के विभिन्न विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में आई.ई.सी. वाहनों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को किया जा रहा है जागरूक
टिहरी : ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में आई.ई.सी. वाहनों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित करना, मौजूद लोगों को विकसित भारत की शपथ दिलाना, लाभार्थियों को सम्मान पत्र वितरित किये जा रहे हैं।
सोमवार को हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा के तहत जनपद क्षेत्रान्तर्गत विकासखंड प्रतापनगर के ग्राम पंचायत बोसाड़ी, कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत सकरों, थापली, धारमाय कोटी, धारकोट, जाखणीधार के ग्राम पंचायत उठड़, मैराव, कठूली, बिसातली, धौलधार...



