Tag: उत्तराखंड

जौनसार-बावर की बेटी डॉ. मोनिका राणा बनीं तमिलनाडु के तेनकासी की कलेक्टर

जौनसार-बावर की बेटी डॉ. मोनिका राणा बनीं तमिलनाडु के तेनकासी की कलेक्टर

उत्तराखंड हलचल
  2018 बैच की IAS अधिकारी ने संभाली तमिलनाडु के तेनकासी जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी, इससे पहले तिरुनेलवेली नगर निगम की पहली महिला आयुक्त के रूप में दे चुकी हैं सेवाएंनीरज उत्तराखंडीजौनसार-बावर, 1 नवंबर 2026। उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के नाडा गांव की बेटी डॉ. मोनिका राणा ने अपनी प्रशासनिक उपलब्धियों से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 2018 बैच की तमिलनाडु कैडर की आईएएस अधिकारी डॉ. राणा ने 29 अक्टूबर 2026 को तमिलनाडु के तेनकासी जिले की नई कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह तिरुनेलवेली नगर निगम की आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं।डॉ. मोनिका राणा की यह उपलब्धि जौनसार-बावर जैसे पर्वतीय क्षेत्र की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। नाडा गांव से निकलकर देश के दूसरे छोर पर प्रशासनिक सेवा में अपनी पहचान बनाने तक का उनका सफर मेहनत, लगन और दृढ़ संक...
उत्तराखंड: पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी!

उत्तराखंड: पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी!

पर्यटन
 डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत  पर्यटन का मॉडल कैसा हो? अगर पर्यटकों की संख्या बढ़ती रही, लेकिन पार्किंग, ट्रैफिक, कचरा प्रबंधन, जल व्यवस्था और पहाड़ों की भार वहन क्षमता को ध्यान में नहीं रखा गया, तो आने वाले समय में पर्यटन खुद पहाड़ों के लिए संकट बन सकता है। ऐसे में यदि पहाड़ों को बचाना है, तो पर्यटन को रोकना नहीं, बल्कि नियंत्रित और टिकाऊ बनाना होगा। समय रहते कैरीइंग कैपेसिटी के आधार पर पर्यटकों और वाहनों की संख्या तय करना, पार्किंग व्यवस्था मजबूत करना, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना और संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण को नियंत्रित करना जरूरी होगा। उत्तराखंड में पर्यटन का दबाव इन दिनों कुछ चुनिंदा स्थलों तक सिमटता नजर आ रहा है। बाबा नीब करौरी महाराज के प्रसिद्ध कैंची धाम में जहां देशभर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों क...
नई पीढ़ी लिखेगी नए उत्तराखंड की कहानी…

नई पीढ़ी लिखेगी नए उत्तराखंड की कहानी…

देहरादून
  ‘कैसा हो अपना उत्तराखंड?’ - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर तीन लाख से अधिक विद्यार्थीरखेंगे अगले पांच वर्षों का विजन; 150 श्रेष्ठ विचारों पर मुख्यमंत्री खुद करेंगे आमने-सामने मंथनहिमांतर वेब डेस्क, देहरादूनकल्पना कीजिए—उत्तराखंड के किसी दूरस्थ पहाड़ी गांव के स्कूल में पढ़ने वाला कक्षा 11 का एक विद्यार्थी अपने राज्य के भविष्य को लेकर एक विचार लिखता है। शायद वह अपने गांव तक बेहतर सड़क पहुंचाने की बात करे। शायद उसके पास पहाड़ों से पलायन रोकने और स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करने का कोई नया मॉडल हो। हो सकता है वह पर्यटन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने का सुझाव दे या तकनीक के जरिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम गांव तक पहुंचाने का रास्ता सुझाए। उसका यही विचार कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री के सामने चर्चा का विषय बन सकता है। उत्तराखंड में 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा ‘मुख्...
पड़ाव आर्ट मेंटरिंग प्रोग्राम 2026 : हिमालयी युवा कलाकारों के लिए सीख, संवाद और रचनात्मक चिंतन का साझा मंच

पड़ाव आर्ट मेंटरिंग प्रोग्राम 2026 : हिमालयी युवा कलाकारों के लिए सीख, संवाद और रचनात्मक चिंतन का साझा मंच

कला-रंगमंच
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनदेहरादून। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न शहरों और पहाड़ी कस्बों से आए 20 युवा कलाकारों की उपस्थिति ने इस वर्ष के पड़ाव आर्ट मेंटरिंग प्रोग्राम 2026 को एक विशेष स्वरूप दिया। देहरादून स्थित काया लर्निंग सेंटर में आयोजित इस छह दिवसीय आवासीय कार्यक्रम ने युवा कलाकारों को एक साथ रहने, एक-दूसरे को समझने, अपने अनुभव साझा करने और समकालीन कला के अनेक पहलुओं पर विचार करने का अवसर दिया। अलग-अलग सांस्कृतिक और भौगोलिक पृष्ठभूमि से आए ये कलाकार अपने साथ अपने-अपने क्षेत्रों की स्मृतियाँ, लोक परंपराएँ, जीवन के अनुभव और प्रकृति के प्रति गहरी संवेदनाएँ लेकर आए थे।कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों में आदर्श नेगी और वैशाली नेगी (कोटद्वार), चेतन जोशी, गर्विता बानी, हिमांशु बिष्ट, काशिश रियाज़ और शानू शर्मा (नैनीताल), कनिका शर्मा और...
एक साथ 6 शादियां, बिना दहेज और बिना दिखावा- उत्तराखंड के इस गांव ने दिया बड़ा सामाजिक संदेश

एक साथ 6 शादियां, बिना दहेज और बिना दिखावा- उत्तराखंड के इस गांव ने दिया बड़ा सामाजिक संदेश

देहरादून
  खारसी गांव में एक ही मंडप में हुईं 6 शादियां, 70% खर्च बचाकर बनी सादगी और एकता की मिसालनीरज उत्तराखंडीउत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के खारसी गांव में एक अनोखा और प्रेरणादायक विवाह समारोह देखने को मिला, जहां एक ही परिवार में एक साथ छह शादियां संपन्न हुईं। इस सामूहिक आयोजन ने न केवल सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया, बल्कि फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की दिशा में भी एक मजबूत उदाहरण पेश किया।खारसी गांव में संयुक्त परिवार के मुखिया दौलत सिंह चौहान और उनके भाई मोहन सिंह चौहान के परिवार में 28 से 30 अप्रैल तक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान परिवार के पांच बेटों की बारात एक साथ आई और पांच नई बहुएं एक ही दिन गृह प्रवेश कर परिवार का हिस्सा बनीं। इसी अवसर पर परिवार की बेटी की डोली भी विदा हुई।सादगी बनी समारोह की पहचान जौनसार-बावर क्षेत्र की परंपरा के अनुरूप विवाह समारोह...
चुनाव आयोग की पहल पर उत्तराखण्ड के 70 बीएलओ का दिल्ली में प्रशिक्षण जारी

चुनाव आयोग की पहल पर उत्तराखण्ड के 70 बीएलओ का दिल्ली में प्रशिक्षण जारी

दिल्ली-एनसीआर
उत्तराखंड सहित चार राज्यों के चुनाव अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण | तीन जिला निर्वाचन अधिकारियों, सहित 12 ईआरओ को भी दिया जा रहा प्रशिक्षण भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर बूथ स्तर के चुनाव अधिकारियों के प्रशिक्षण के क्रम में उत्तराखंड के तीन जिला निर्वाचन अधिकारी, 12 ईआरओ और 70 बीएओ/बीएलओ सुपरवाइजर का दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एव निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया है. देश के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी 353 प्रतिभागियों को संबोधित किया. उत्तराखण्ड के साथ हिमाचल, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के फील्ड लेवल के चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण चल रहा है. पिछले दो माह में आयोग द्वारा नई दिल्ली में 3,350 से अधिक बीएलओ स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है. उत्तराखंड से जिला न...
स्वाद और स्वास्थ्य का अनूठा संगम- झंगोरा की खीर

स्वाद और स्वास्थ्य का अनूठा संगम- झंगोरा की खीर

खान-पान
उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों में झंगोरा (सामा चावल या बर्नयार्ड मिलेट) से बनी खीर एक ऐसा व्यंजन है जो स्वाद और स्वास्थ्य का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है. यह न केवल स्थानीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पौष्टिकता के लिए पहचान बना चुकी है. इस खीर को व्रत-त्योहारों से लेकर राजकीय भोजों तक विशेष स्थान प्राप्त है.  2013 में ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस चार्ल्स और कैमिला पार्कर के उत्तराखंड दौरे के दौरान इस खीर को परोसा गया, जिसके बाद उन्होंने इसकी विधि जानने की इच्छा व्यक्त की. 2015 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसे राष्ट्रपति भवन के मेन्यू में शामिल करवाया. यह घटना झंगोरा की खीर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित हुई.पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत झंगोरा में भारी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो इसे एक संपूर्ण...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने इन 20 लोगों को बनाया दर्जाधारी मंत्री

उत्तराखंड : सीएम धामी ने इन 20 लोगों को बनाया दर्जाधारी मंत्री

देहरादून
देहरादून. उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न आयोगों, निगमों व प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के रूप में 20 लोगों के नाम का एलान किया है और इसकी घोषणा आज की गई है। पार्टी में काफी समय से यह मांग उठ रही थी कि पार्टी संगठन के लिए निरंतर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाने चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन लोगों का चयन किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिन महानुभावों को दायित्व सौंपे गये हैं उनमें हरक सिंह नेगी जनपद चमोली को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, ऐर्श्वया रावत रूद्रप्रयाग को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, गंगा बिष्ट जनपद अल्मोडा को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, श्याम अग्रवाल जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड आवास सलाहकार परिषद, शांति मेहरा जनपद नैनीताल को उपाध्यक्ष वरिष्ठ...
उत्तराखंड को समृद्ध बनाने का मार्ग है चारधाम यात्रा : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड को समृद्ध बनाने का मार्ग है चारधाम यात्रा : मुख्यमंत्री

देहरादून
चारों धामों के पुरोहितों ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने पर मंत्र उच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने भेंट की. इस अवसर पर चार धामों से आए तीर्थ पुरोहितों ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने पर मंत्र उच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा को और बेहतर बनाए जाने हेतु  सभी तीर्थ पुरोहितों के सुझाव भी लिए. सभी तीर्थ पुरोहितों का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धामों की यात्रा को और अधिक सफल और बेहतर बनाने पर कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा चार धामों के कपाट खुलने से पहले ही राज्य सरकार सभी तैयारियां पूर्ण करेगी. उन्होंने कहा राज्य ...
पीपलकोटी, चमोली में पहली बार इंग माखिर अदरक के परीक्षण शुरू

पीपलकोटी, चमोली में पहली बार इंग माखिर अदरक के परीक्षण शुरू

चमोली
अदरक की ये बेहद प्रभावी, गुणकारी और आयुर्वेद में बहु उपयोगी प्रजाति है, जो देश के अन्य हिस्सों में नहीं पायी जाती!जे पी मैठाणी सभी फोटो - जयदीप किशोर इंग माखिर अदरक के विशिष्ट गुणों और भविष्य की मांग को देखते हुए - सामाजिक संस्था - आगाज फैडरेशन के वैज्ञानिकों द्वारा इसका पहला परीक्षण पहली बार बायो टूरिज्म पार्क पीपलकोटी की नर्सरी में किया जा रहा है. संस्था के समन्वयक जयदीप किशोर ने बताया कि, अभी पहले परीक्षण के रूप में फ़ार्म फूटहोल्ड कंपनी - दीमापुर नागालैंड से अग्रणी किसान श्री रुवेल द्वारा उनको इंग माखिर अदरक के राइजोम भेजे गए हैं  और भविष्य में इस अदरक के परिणामों को देखते हुए चमोली में शीघ्र ही अदरक की इस प्रजाति की खेती शुरू की जायेगी. उन्होंने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों द्वारा-  दुनिया की सबसे बेस्ट हल्दी - लैकडाँग हल्दी के अलावा काली हल्दी के राइजोम भी मेघालय की जैंति...