Tag: उत्तरकाशी

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

उत्तराखंड हलचल
  मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ों को नुकसान, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल बागवानों ने पार्क प्रशासन से मुआवजे और स्थायी घेरबाड़ की मांग कीनीरज उत्तराखंडी, मोरी  (उत्तरकाशी)उत्तरकाशी जिले के मोरी और भटवाड़ी क्षेत्रों में भालुओं की बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। गोविंद पशु विहार एवं राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र की रूपिन रेंज में भालू सेब के बागानों में घुसकर पेड़ों और तैयार फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, भटवाड़ी विकासखंड के नटीण गांव में भालू के हमले में वन विभाग का एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों और बागवानों ने प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करने के साथ ही फसल नुकसान का आकलन कर समयबद्ध मुआवजा देने क...
ऊन कटाई पर्व: देवक्यारा बुग्याल से लौटीं भेड़-बकरियां, ढोल-दमाऊं और तांदी नृत्य से जीवंत हुई लोक संस्कृति

ऊन कटाई पर्व: देवक्यारा बुग्याल से लौटीं भेड़-बकरियां, ढोल-दमाऊं और तांदी नृत्य से जीवंत हुई लोक संस्कृति

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी, पुरोला/मोरीउत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के दूरस्थ पर्वतीय गांव इन दिनों सदियों पुरानी लोक परंपरा ऊन कटाई पर्व के उल्लास में डूबे हुए हैं। देवक्यारा बुग्याल सहित ऊंचाई वाले चरागाहों में करीब तीन माह तक भेड़-बकरियों और मवेशियों को चराने के बाद अगस्त-सितंबर में भेड़पालकों यानी स्थानीय बोली में ‘भेड़ाल’ की गांवों में वापसी शुरू हो गई है। पशुधन के साथ गांव लौटते भेड़ालों के स्वागत को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।तीन माह बाद घर लौटता है पशुधन, शुरू होती है पर्व की रौनकगर्मियों की शुरुआत के साथ मोरी क्षेत्र के कई गांवों से भेड़पालक अपने पशुधन को लेकर ऊंचे बुग्यालों और पारंपरिक चरागाहों की ओर निकल जाते हैं। देवक्यारा कुयाल और आसपास के बुग्यालों में करीब तीन माह तक भेड़-बकरियों एवं अन्य मवेशियों को चराने के बाद अब उनकी वापसी शुरू ह...
उत्तरकाशी : मोरी में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, हेली सेवा पहुंचने से पहले अमिना ने तोड़ा दम

उत्तरकाशी : मोरी में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, हेली सेवा पहुंचने से पहले अमिना ने तोड़ा दम

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, मोरी (उत्तरकाशी)मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी अमिना की प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए ओसला से गंगाड़ लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, उनके नवजात शिशु की भी ओसला में मौत हो गई। मां और नवजात की मौत से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, अमिना कुछ दिनों से अपने मायके ओसला में रह रही थीं। प्रसव के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए ओसला से गंगाड़ लेकर निकले, लेकिन दुर्गम रास्ते में उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। अमिना की गंभीर हालत को देखते हुए हेली सेवा की व्यवस्था के लिए पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल से संपर्क किया गया। विधायक की ओर से तत्काल हेली सेवा उपल...
स्वतंत्रता दिवस पर SP कमलेश उपाध्याय सहित उत्तरकाशी पुलिस के तीन अधिकारी-कर्मी होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर SP कमलेश उपाध्याय सहित उत्तरकाशी पुलिस के तीन अधिकारी-कर्मी होंगे सम्मानित

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो,  उत्तरकाशीस्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा, विशिष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए उत्तरकाशी पुलिस के तीन अधिकारी एवं कर्मियों को “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क” से सम्मानित किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय को विशिष्ट कार्य के लिए “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-गोल्ड” प्रदान किया जाएगा। वहीं मुख्य आरक्षी श्रीमती बीना चौधरी को सेवा के आधार पर तथा आरक्षी श्री लायवर सिंह को विशिष्ट कार्य के लिए “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-सिल्वर” से सम्मानित किया जाएगा।इन सम्मान को उत्तरकाशी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस विभाग के अनुसार यह सम्मान पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के कुशल नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यशैली तथा सम्मानित...
उत्तरकाशी में SIR की कवायद तेज, 63,717 नोटिस जारी; 13,646 मामलों की हो चुकी सुनवाई

उत्तरकाशी में SIR की कवायद तेज, 63,717 नोटिस जारी; 13,646 मामलों की हो चुकी सुनवाई

उत्तरकाशी
  तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 61,182 मतदाताओं को नोटिस वितरित, 558 मतदान केंद्रों पर बीएलओ जुटे पुनरीक्षण कार्य मेंहिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीनिर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत उत्तरकाशी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 63,717 नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से 61,182 नोटिस मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं। वितरित नोटिसों में से 13,646 मामलों की सुनवाई भी पूरी हो चुकी है।जिले के कुल 558 मतदान केंद्रों पर बीएलओ और निर्वाचन कार्मिक मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में जुटे हैं। नोटिस प्राप्त मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत मामलों की सुनवाई की जा रही है।पुरोला में सबसे अधिक मामलों की सुनवाई विधानसभ...
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम यात्रा 2026: अब तक 7.44 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम यात्रा 2026: अब तक 7.44 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी | हिमांतर ब्यूरो | उत्तरकाशीआस्था और अटूट विश्वास के बीच जनपद उत्तरकाशी स्थित दोनों धामों में चारधाम यात्रा का संचालन सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। कपाट खुलने के बाद से ही श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार बना हुआ है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में भारी संख्या में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध रूप से आगे बढ़ रही है। तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गई हैं। रविवार सायं 6:30 बजे तक दोनों धामों में कुल 36,186 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें श्री यमुनोत्री धाम में 18,8...
अखतीर मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, देववन पहुंचे पवासी महासू देवता

अखतीर मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, देववन पहुंचे पवासी महासू देवता

उत्तरकाशी
शाही स्नान और परियों से भेंट की मान्यता से जुड़ी है सदियों पुरानी देव परंपरानीरज उत्तराखंडी | पुरोलाजनपद उत्तरकाशी के सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र में आस्था, लोकसंस्कृति और देव परंपरा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब ठडियार मंदिर से श्री पवासी महासू देवता की प्रवास यात्रा शनिवार को ढोल-दमाऊं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच देववन मंदिर पहुंची। देवता की इस पवित्र यात्रा के साथ देववन के हरे-भरे बुग्यालों में प्रसिद्ध अखतीर मेले का भी भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मान्यता है कि श्री पवासी महासू देवता वर्ष में एक बार ज्येष्ठ मास में देववन पहुंचकर शाही स्नान करते हैं तथा परियों से भेंट करते हैं। इसी परंपरा के निर्वहन के लिए देवता दो दिवसीय प्रवास पर देववन आते हैं। शनिवार सुबह ठडियार मंदिर से शु...
बगासु गांव में गहराया जल संकट, ट्रांसफार्मर खराब होने से ठप पड़ी लिफ्ट सिंचाई योजना

बगासु गांव में गहराया जल संकट, ट्रांसफार्मर खराब होने से ठप पड़ी लिफ्ट सिंचाई योजना

उत्तरकाशी
 हिमांतर | नीरज उत्तराखंडी | नौगांवविकासखंड नौगांव के अंतर्गत बगासु गांव के डांगा तोक में पिछले एक सप्ताह से पेयजल और सिंचाई संकट गहराता जा रहा है। यमुना नदी से संचालित लिफ्ट सिंचाई योजना का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण मोटर बंद पड़ी है, जिससे खेतों तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। इसका सीधा असर किसानों की खड़ी नकदी फसलों पर पड़ रहा है, जो अब सूखने की कगार पर पहुंच चुकी हैं।डांगा तोक क्षेत्र में किसानों की कई हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचाई के लिए पूरी तरह यमुना नदी से लिफ्ट कर लाए जाने वाले पानी पर निर्भर है। यहां बड़े पैमाने पर टमाटर, मटर, फ्रेंचबीन, खीरा और धान की खेती की जाती है, जो स्थानीय किसानों की आजीविका का प्रमुख आधार है। मोटर के माध्यम से नदी का पानी ऊपर उठाकर पाइपलाइन से खेतों तक पहुंचाया जाता है। क्षेत्र में सिंचाई का कोई वैकल्पिक साधन उपलब्ध ...
Yuva Himalaya की विकास यात्रा को मिला नया संबल: NABARD उत्तरकाशी के DDM का प्रेरणादायक दौरा

Yuva Himalaya की विकास यात्रा को मिला नया संबल: NABARD उत्तरकाशी के DDM का प्रेरणादायक दौरा

उत्तरकाशी
 आशिता डोभाल, नौगांवपहाड़ों की मेहनत, स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और किसानों की आय को नई दिशा देने के उद्देश्य से कार्यरत Yuva Himalaya के लिए आज का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। NABARD, उत्तरकाशी के District Development Manager (DDM) का संस्थान में आगमन न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि भविष्य की संभावित साझेदारियों और ग्रामीण विकास की नई संभावनाओं का संकेत भी लेकर आया। दौरे के दौरान उन्होंने Yuva Himalaya की संपूर्ण कार्यप्रणाली का विस्तार से अवलोकन किया और विशेष रूप से एप्पल जूस उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण और वैल्यू एडिशन की प्रक्रियाओं को समझा। स्थानीय संसाधनों को बेहतर उत्पादों में बदलने के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने इसे पहाड़ी अर्थव्यवस्था के लिए एक प्रभावी मॉडल बताया। इस अवसर पर NABARD से जुड़े FPOs (Farmer Producer Organizations) एवं स्थानीय ...
उत्तरकाशी की एएनएम पूजा राणा को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

उत्तरकाशी की एएनएम पूजा राणा को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, नौगांव (उत्तरकाशी)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव में तैनात एएनएम पूजा राणा को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर देश के सर्वोच्च नर्सिंग सम्मान National Florence Nightingale Award से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। पूजा राणा इस सम्मान को प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की पहली और अब तक की एकमात्र एएनएम बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे उत्तरकाशी जनपद सहित राज्यभर में खुशी की लहर है। पूजा राणा ने अपने सेवाकाल के दौरान दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। COVID-19 के दौरान उन्होंने जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में गांव-गांव पहुंचकर टीकाकरण अभियान चलाया और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल ...