Tag: लोकसभा चुनाव

उत्तराखंड: सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर वोटिंग का उत्साह, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड: सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर वोटिंग का उत्साह, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड हलचल
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। उत्तराखंड में कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीटें हैं। उत्तरकाशी जिले में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित गंगोत्री धाम के मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाता मतदान के लिए पहुंच गए थे। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में आज सुबह 7:00 प्रारंभ हुई मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है।  प्राप्त सूचना के अनुसार सुबह 9:00 बजे तक उत्तरकाशी जिले में 7.23 प्रतिशत मतदान हो चुका है। शुरुआती 2 घंटे में पुरोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 9.12 प्रतिशत, यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में 9.03 प्रतिशत और गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में 3.92 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। मतदान को लेकर जिले में सुरक्षा के...

लोकसभा चुनाव : रुद्रपुर पहुंचे CM धामी, PM मोदी की रैली स्थल का लिया जायजा

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी की आगामी प्रस्तावित महत्वपूर्ण चुनावी जनसभाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी की रैली स्थल का जायजा लिया। आगामी दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर पहुंचेंगे। पीएम के प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत सीएम धामी ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पीएम मोदी के दौरे के अगले दिन ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड में जनसभाएं करेंगे। जेपी नड्डा तीन अप्रैल को पिथौरागढ़ व देहरादून में जनसभा करेंगे। ...

उत्तराखंड : कल आएंगे योगी आदित्यनाथ, यहां होंगी दो जनसभाएं

उत्तराखंड हलचल
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी समेत भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। पीएम मोदी अब तक दो जनसभाएं कर चुके हैं। कल 13 अप्रैल को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो जनसभाएं करेंगे। 13 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ की हल्द्वानी में जनसभा है। इसके बाद 14 अप्रैल को उनकी श्रीनगर गढ़वाल और रुड़की में जनसभा होगी। श्रीनगर दौरे को लेकर शुक्रवार को पौड़ी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद थे। https://twitter.com/anil_baluni/status/1778653101609869701 योगी आदित्यनाथ की ये जनसभा श्रीनगर के एनआईटी ग्राउंड में की जानी है। 14 अप्रैल को आयोजित होने जा रही इस रैली के लिए भाजपा ने 20 हजार लोगों के आने की व्यवस्था की है। योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली को लेकर भाजपा ...
लोकसभा चुनाव : दुर्गम क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

लोकसभा चुनाव : दुर्गम क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

उत्तराखंड हलचल
लोकसभा चुनावों में अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों व आसपास के क्षेत्रों पर निगरानी रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ड्रोन द्वारा निगरानी रखेगी। उत्तराखंड में विषम भौगोलिक स्थितियों की वजह से अनेक ऐसे स्थान हैं जहां पर सी.सी.टी.वी कैमरा लगाया जाना संभव नहीं हैं एवं जहां सर्विलांस एवं फोटो/वीडियोग्राफी अत्यंत मुश्किल कार्य है। अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों के साथ ही आस-पास के ऐसे मतदान केंद्र जहां पर सी.सी.टी.वी कैमरा स्थापित नहीं किए जा सकते हैं, ऐसी सड़क गलियां अथवा रिहायसी कॉलोनी जहां सी.सी.टी.वी कैमरा नहीं लगाए जा सकते हैं वहां पर ड्रोन द्वारा निगरानी रखने हेतु नियोजित प्रक्रिया अपनाई गई। उत्तराखंड पुलिस द्वारा एक अस्थाई कंट्रोल रूम केवल ड्रोन द्वारा भेजी गई तस्वीरों का अवलोकन करने हेतु स्थापित किया गया। ड्रोन द्वारा भेजी गयी तस्वीरों एवं वीडियो का निरीक्ष...
मोदी के डिजिटल इंडिया के ‘ब्रांड एंबेसडर’ बने टीएसआर

मोदी के डिजिटल इंडिया के ‘ब्रांड एंबेसडर’ बने टीएसआर

देहरादून
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नामांकन के लिए ऑनलाइन विकल्प चुन कर पेश की नजीर देहरादून। नामांकन कराने के लिए जाते हुए ना कोई शोर-शराबा, ना शक्ति प्रदर्शन और ना यातायात जाम करते हुए रोड शो, बल्कि हरिद्वार में भाजपा के चुनाव कार्यालय में बैठकर ऑनलाइन विकल्प से नामांकन कराकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को एक नजीर पेश कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के नारे पर अमल करते हुए वह इस अभियान के 'ब्रांड एंबेसडर' साबित हुए। खास बात ये है कि इस विकल्प को चुनने का त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद ही निर्णय लिया था। रावत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से डिजिटल क्रांति आ गई है। नामांकन के लिए यह विकल्प उन्होंने डिजिटल इंडिया के निर्णय से प्रभावित होकर चुना है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में पहली बार भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत...
कांग्रेस इस दिन कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा, नाम लगभग तय!

कांग्रेस इस दिन कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा, नाम लगभग तय!

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस 10 मार्च के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरे चरण की बैठक 10 व 11 मार्च को प्रस्तावित है।स्क्रीनिंग कमेटी ने दावेदारों की छंटनी के पैनल में 16 नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे हैं। इसमें पांच नामों पर समिति की बैठक में फैसला लिया जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, नागालैंड, तेलंगाना, लक्ष्यद्वीप, सिक्किम, त्रिपुरा समेत अन्य राज्यों में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।इसमें उत्तराखंड शामिल नहीं है। केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक 10 व 11 मार्च को नई दिल्ली में होनी है, जिसमें उत्तराखंड की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल...
लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

उत्तराखंड हलचल
कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए 39 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए।
उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मनीष खंडूड़ी ने किया बड़ा ऐलान

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मनीष खंडूड़ी ने किया बड़ा ऐलान

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मनीष खंडूड़ी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। सवाल यह है कि आखिर मनीष खंडूड़ी ने ऐसा कदम क्यों उठाया? सवाल उठ रहै हैं क्या वो पार्टी भी छोड़ देंगे या फिर कांग्रेस उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मनीष खंडूड़ी भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, सच क्या है यह तभी पता चल पाएगा, जब मनीष खंडूड़ी खुद सच्चाई बताएंगे। ...
विधायक की गुंडई पर एक्शन में सरकार और संगठन, दोनों कराएंगे जांच

विधायक की गुंडई पर एक्शन में सरकार और संगठन, दोनों कराएंगे जांच

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायक ने नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ बदतमीजी कर दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध शुरू कर दिया है। अब सरकार और भाजपा संगठन दोनों ही इस मामले के बाद बैकफुट पर आ गए हैं। जहां एक ओर सीएम धामी ने गढ़वाल आयुक्त को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी मामले की जांच संगठन स्तर पर करने की बात कही है। कुममिलाकर भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहती है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ भाजपा विधायक द्वारा की बदतमीजी मामले अब तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच गढ़वाल कमिश्नर को सौंपी है। वहीं अब मामले की जांच भाजपा संगठन स्तर पर भी होगी। भाजपा विधायक के द्वारा नगर आयुक्त ...
लोकसभा चुनाव से पहले धामी कैबिनेट. क्या होंगे बड़े फैसले?

लोकसभा चुनाव से पहले धामी कैबिनेट. क्या होंगे बड़े फैसले?

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: आज लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट में उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट बनाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस एक्ट के बनने से दंगाईयों औ प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकारी के साथ ही निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें वसूली का प्रावधान भी जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट 1976 में संशोधन प्रस्ताव लाया जा सकता है। एक्ट में संशोधन से निजी भूमि पर उगे पेड़ों की कई प्रजातियों को वन अधिनियम से बाहर किया जा सकता है। ऐसे में निजी भूमि के पेड़ों को कटान के लिए वन विभाग से अनुमति नहीं लेनी होगी। कैबिनेट में शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी और आवास से संबंधित सेवा नियमावली के साथ ही अन्य बड़े प्रस्ताव भी लाए जा सकते हैं। ...