उत्तरकाशी

गाय हमारी सनातन सभ्यता, संस्कृति और जीवन पद्धति का अभिन्न हिस्सा है : मुख्यमंत्री

गाय हमारी सनातन सभ्यता, संस्कृति और जीवन पद्धति का अभिन्न हिस्सा है : मुख्यमंत्री

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडीचोपड़धार, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी). मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चोपड़धार कटखाण, चिन्यालीसौड, उत्तरकाशी स्थित नागराज मंदिर में भगवान नागराज प्रकट दिवस के अवसर पर  आयोजित आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक मेले "गौ महोत्सव" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर उन्होंने नागराज मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली एवं तरक्की कि कामना की. उन्होंने मंदिर परिसर में कथावाचक स्वामी गोपाल मणि जी महाराज की कथा में सम्मलित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागराज मंदिर में  पैदल एवं सड़क मार्ग को शीघ्र विकसित किए जाने का भरोसा दिलाया. उन्होंने अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया.मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल मणि महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूज्य संत गोपाल मणि महार...
क्रीम पौडरा गीत की सफलता के बाद चित्रगीत ‘मास्टर जी’ का लोकार्पण

क्रीम पौडरा गीत की सफलता के बाद चित्रगीत ‘मास्टर जी’ का लोकार्पण

उत्तरकाशी
शहीद हमीर सिंह पोखरियाल राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकालखाल उत्तरकाशी में उत्तराखंडी चित्रगीत "मास्टर जी" का लोकार्पण मसक़बीन यूट्यूब पर किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेत्री कलाकार श्वेता महारा, निर्माता कमल जोशी, निर्देशक सोहन चौहान, अभिनेता कलाकार मुकेश शर्मा घनसाला, सुरक्षा रावत, उद्घोषिका राखी धनाई एवं बाल कलाकार आलोक असवाल, नैतिक असवाल, आरुषि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे. शिक्षक और छात्रों के बीच संवाद का ताना-बाना लिए यह गीत उत्तराखंड की प्रसिद्ध मसकबीन स्टूडियो द्वारा तैयार किया गया है. इससे पूर्व सुपरहिट गीत क्रीम पौडरा, स्याळि रामदेई, हे मधु एवं ढाई हाथे धमेली आदि गीतों का निर्माण इन्हीं के द्वारा किया गया है. "मास्टर जी" गीत- सुनील कुमार व प्रेम बिष्ट, स्वर- किशन महिपाल,आदित्य सिंह, वीडियोग्राफी व एडिटिंग- क्रिएटिव बुड़बक टीम, मेकअप- क्रिस्टी नेगी, सह ...
उत्तरकाशी : ‘सड़क है जिंदगी’ का लोकार्पण

उत्तरकाशी : ‘सड़क है जिंदगी’ का लोकार्पण

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी. साधना जोशी द्वारा रचित कविता संग्रह सड़क है जिंदगी का लोकार्पण समारोह का आयोजन रेडक्रॉस भवन विश्वनाथ चौक में किया गया जिसमे शिक्षा जगत के जाने माने व वर्तमान में ऋषिराम शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ एस के मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप व श्री विक्रम जोशी शिक्षा अधिकारी विकासखंड डुंडा, श्री अजय पूरी जी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी व वर्तमान में चारधाम मंदिर समिति के अध्यक्ष विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभव साहित्य संगीत कला मंच की अध्यक्ष आभा बहुगुणा ने की व मंच का संचालन डॉ मीना नेगी ने किया.पुस्तक का मुख पृष्ठ मुकुल बडोनी ने अपनी चित्रकला से बनाया, भूमिका खजान सिंह चौहान द्वारा लिखी गई एवं आशिता डोभाल द्वारा उसका वाचन किया गया. इस कविता संग्रह में कुल 54 कविताएं है, जो चार भागों में लिखी गई हैं- अनुभूति के स्वर, प्रकृति के स्वर, पक्षियों ...
जन आंदोलन: मुल्क अपने गिरफ्तार साथियों को छुड़ा लाया

जन आंदोलन: मुल्क अपने गिरफ्तार साथियों को छुड़ा लाया

उत्तरकाशी
तिलाड़ी कांड 30 मई पर विशेषध्यान सिंह रावत ‘ध्यानी’ तीस मई सन् 1930 को रवांई के किसानों द्वारा अपने हक हकूक के लिए टिहरी रियासत के विरुद्ध लामबद्ध होना एक अविस्मरणीय जन आन्दोलन था. ‘बोलान्दा बदरी’ जैसे भावनात्मक, अविव्यक्ति के शब्दों से अपने महाराजा को सम्बोधित करने वाली जनता का आन्दोलन के लिए उत्तेजित होना कहीं न कहीं तत्कालिक समय में टिहरी रियासत के अविवेकपूर्ण नीति का ही प्रतिफल था जिसका खामियाजा भोले-भाले ग्रामीणों को अपनी जान की कुर्बानी दे कर चुकाना पड़ा. आन्दोलन की मुख्य वजह सन् 1928 को टिहरी राज्य में हुए वनबन्दोबस्त ‘मुनारबन्दी’ थीं जिसमें जनता के हक हकूकों को नजरन्दाज ही नहीं अपितु सख्त कुठाराघात भी किया गया. चरान-चुगान, घास-पत्ती, ‘लाखड़ी-जेखड़ी’ हल-नसेड़ा सभी वन उपजें वन सीमा के अन्तर्गत आ जाने के कारण ग्रामीणों के सम्मुख पहाड़ जैसी विकराल बाधा आन पड़ी थीं. रवांई की जनता ने अपन...
रवांई में पत्रकारिता को दी नई पहचान!

रवांई में पत्रकारिता को दी नई पहचान!

उत्तरकाशी
रवांई मेल के संपादक राजेन्द्र असवाल की पुण्य तिथि पर विशेषमहावीर रवांल्टा रवांई क्षेत्र में पत्रकारिता की बात करें तो आज अनेक लोग इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. लेकिन, इस क्षेत्र से किसी भी नियमित समाचार पत्र का प्रकाशन नहीं हो सका. सिर्फ अस्सी के दशक के पूर्वाद्ध में बर्फिया लाल जुवांठा और शोभा राम नौडियाल के संपादन में पुरोला से निकले ‘वीर गढ़वाल’ की जानकारी मिलती है. 1992 में पुरोला से पहली बार "रवांई मेल" (साप्ताहिक) समाचार पत्र का प्रकाशन आरंभ हुआ और इसके संस्थापक, प्रकाशक और संपादक थे, राजेन्द्र असवाल. राजेन्द्र असवाल का जन्म नौगांव विकासखंड के बलाड़ी गांव में 1 जनवरी 1964 को हुआ था. आपके पिता का नाम नैपाल सिंह और मां का नाम चंद्रमा देवी था. तीन भाइयों में आप घर के सबसे बड़े बेटे थे. आपकी आरंभिक शिक्षा गांव में ही हुई, फिर राजकीय इंटर कालेज नौगांव से इंटर करने के बाद स्नातक देहरादून ...
घास काटने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर शव छोड़कर भागा

घास काटने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर शव छोड़कर भागा

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला. सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. गुलदार के हमले में मृतक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य करती थी.विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल उम्र 32 वर्ष गांव के पास घास काटने गई थी. यहां पर गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया. उसके साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार महिला का शव छोड़कर भाग गया.घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत है. बता दें कि विकासखंड के गमरी सहित दिचली पट्टी में गत एक माह से गुलदार का आतंक बना हुआ था. कुछ दिन पूर्व गमरी क्षेत्र में गुलदार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों पर भी झपटा मारने की कोशिश की थी....
उत्तराखंड: विधायक ने VIDEO में दिखाया उद्यान विभाग का कारनामा, अब क्या एक्शन लेंगे कृषि मंत्री?

उत्तराखंड: विधायक ने VIDEO में दिखाया उद्यान विभाग का कारनामा, अब क्या एक्शन लेंगे कृषि मंत्री?

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल का एक और वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में विधायक जरमोला राजकीय उद्यान (Horticulture Department ) में सेब के पौधों की सच्चाई को सामने ला रहे हैं. वीडियो में साफ नजर आ रहा है सेब के पौधों को विधायक हाथ से उखाड़ रहे हैं और वह पौधे आसानी से उखड़ जा रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि सेब के पौधों को सही ढंग से लगाया ही नहीं गया है. पौधों को ऊपर से ऐसे ही गाड़ दिया गया है. उनके साथ कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं. वह भी सेब के पौधों को आसानी से उखाड़ दे रहे हैं, जिस तरह से वीडियो में नजर आ रहा है, उससे एक बात तो साफ है कि उद्यान विभाग के अधिकारियों नाक के नीचे बड़ा खेल हुआ है.इससे पहले विधायक दुर्गेश्वर लाल ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने राजकीय उद्यान जरमोला में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाया था. साथ ही यह भी कहा था ...
उत्तरकाशी: बिगराड़ी गांव का बड़ा फैसला, मेहंदी, शादी समेत सभी सार्वजनिक आयोजनों में शराब और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

उत्तरकाशी: बिगराड़ी गांव का बड़ा फैसला, मेहंदी, शादी समेत सभी सार्वजनिक आयोजनों में शराब और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

उत्तरकाशी
बड़कोट: समाज में बढ़ते शराब के प्रचलन को रोकने के लिए रंवाई घाटी से बड़ी पहल शुरू की गई है. नौगांव ब्लॉक के बिगराड़ी गांव में भी शराब पर मेहंदी, शादी और किसी भी तरह के सार्वजनिक आयोजनों में पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह फैसला ग्रामसभा की खुली बैठक में लिया गया.शराब के बढ़ते प्रचलन से जहां युवा पीढ़ी नशे से बर्बाद हो रही है. वहीं, लोगों पर बेवजह का आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है. इससे बड़ी बात यह है कि डीजे और शराब के कारण मेहमानबाजी की परंपरा और तांदी गीतों की संस्कृति भी भूलते जा रहे हैं. शादी में अधिकांश यह देखने को मिलता है कि शराब पीने वालों पर ही सबका ध्यान होता है. ऐसे में अन्य व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाती हैं. गांवों डीजे पूरी रात बजता रहता है. जिसके चलते शादी वाला परिवार सही से अगले दिन की तैयारी भी नहीं कर पाते हैं. गांव के अन्य लोग भी परेशान रहते हैं. इस सभी विकृतियों से बचने और य...
सोमेश्वर महादेव बिशु मेले में पहुंचे माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज

सोमेश्वर महादेव बिशु मेले में पहुंचे माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज

उत्तरकाशी
ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत,पौराणिक सोमेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्य का किया शिलान्यास उत्तरकाशी के सूदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के जखोल गांव के बिशु मेले के अंतिम दिन हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले महाराज जखोल पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों उनका भव्य स्वागत किया. माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज ने जखोल पहुंचकर सोमेश्वर महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर पौराणिक सोमेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया. सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में उपस्थित हजारों भक्तों का अभिवादन करते हुए माताश्री मंगला जी ने सोमेश्वर महादेव से सभी के जीवन में सुख-शांति और संतुष्टि की कमाना करते हुए कहा की हम आज अभिभूत हैं,यह देखकर कि जौनसारी जनजाति की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को दर्शाने वाले इस मेले में टिहरी,उत्तरकाशी और उत्तराखंड के दूर दराज क्षेत्रों स...
यमुना वैली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मोहा मन, जल्द शुरू होंगी माध्यमिक कक्षाएं

यमुना वैली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मोहा मन, जल्द शुरू होंगी माध्यमिक कक्षाएं

उत्तरकाशी
नौगांव: यमुना वैली पब्लिक स्कूल. ये उस सोच का नजीता है, जिसका बीजारोपण दिल्ली में हुआ था. जब शशि मोहन रावत और उनकी पत्नी सीमा ने दिल्ली छोड़कर अपने पहाड़ में बेहतर शिक्षा प्रदान करने का मन बनाया. उन्होंने नौगांव में स्कूल की स्थापना की और अपने अभियान को शुरू कर दिया. स्कूल में क्वालिटी एजुकेशन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज 5-6 सालों में ही स्टूडेंट्स की संख्या करीब ढाई सौ हो चुकी है. बहुत जल्द स्कूल में दसवीं तक की कक्षाएं भी संचालित करने करने की दिशा में कदम भी बढ़ा दिए गए हैं.26 मार्च को नौगांव के लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के ग्राउंड में स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया गया. यह वास्तव में उत्सव ही था. जिस तरह से बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए. उससे एक बात तो साफ है कि बच्चों को जिस तरह बेहतरीन शिक्षा दी जा रही है. ठीक उसी तरह से उनके व्यक्तित्व के विकास पर भी फोकस ...