उत्तराखंड हलचल

श्रीअन्न को अपने भोजन का हिस्सा बनाया जाना नितान्त आवश्यक : मैती 

श्रीअन्न को अपने भोजन का हिस्सा बनाया जाना नितान्त आवश्यक : मैती 

देहरादून
श्रीअन्न “एक मूल्यवर्धित पौष्टिक आहार अथवा भ्रांति आहार” संगोष्ठी का आयोजन देहरादून. राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड तथा जिला परियोजना समग्र शिक्षा देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में 4 सितंबर 2023 को राजकीय इंटर कॉलेज खुडबुडा देहरादून में श्री अन्न-"एक मूल्यवर्धित पौष्टिक आहार अथवा भ्रांति आहार" (Millets  A Super Food or A Diet Fad) विषय पर विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदीप कुमार रावत मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून, बी0एस0 गडिया प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज खुडबुडा एवं प्रसिद्ध पर्यावरणविद कल्याण सिंह "मैती" मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. विकासखंड रायपुर विज्ञान समन्वयक एवं प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज खुडबुडा  दलजीत सिंह के मार्ग- निर्देशन में आदित्य, निशांत, रोहित, प्रियांशु तथा कृ...
विजिलेंस: पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत तक पहुंची जांच, कई ठिकानों पर छापेमारी

विजिलेंस: पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत तक पहुंची जांच, कई ठिकानों पर छापेमारी

देहरादून
कॉर्बेट पार्क के पाखरु रेंज में निर्माण कार्य को लेकर घोटाले मामले से जुड़े मामले में विजिलेंस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमे देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस हॉस्पिटल और रायवाला थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप में सर्चिंग की गई. जिस समय छापे मारे जा रहे थे उस समय कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी कॉलेज में रहे. सूत्रों की माने तो टीम ने हरक सिंह रावत से भी घंटो की पूछताछ की. इस मामले में विजिलेंस निदेशक वीर मुरुगेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना थी कि सरकारी फंड से प्राइवेट प्रॉपर्टी को खरीदा गया था जिसके बाद टीम को सर्चिंग के लिए लगाया गया है. हल्द्वानी सेक्टर की टीम दोनों ठिकानों में पहुंची थी और सर्च ऑपरेशन चला कर साक्ष्य जुटाए गए. उन्होंने बताया कि सरकारी पैसे से लिए ग...
आउट सोर्स होगी मेडिकल कॉलेजों की सफाई व्यवस्थाः डॉ. धन सिंह रावत

आउट सोर्स होगी मेडिकल कॉलेजों की सफाई व्यवस्थाः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून
उच्च शिक्षा की भांति मेडिकल शिक्षा में भी लागू होगी ई-ग्रंथालय सुविधा देहरादून. सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध चिकित्सालयों में सफाई व्यवस्था को आउट सोर्स के माध्यम से मजबूत किया जायेगा. इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है. इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की तैनाती एनएमसी मानकों के अनुसार की जायेगी. मेडिकल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिये शीघ्र ही ई-ग्रंथालय की सुविधा प्रारंभ की जायेगी. सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध चिकित्सालयों में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिये आउट सोर्स सेवा...
स्थानीय उत्पादों से जिलों को स्वालंबी बनाने पर हो कार्य : सोम प्रकाश

स्थानीय उत्पादों से जिलों को स्वालंबी बनाने पर हो कार्य : सोम प्रकाश

देहरादून
देहरादून. केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग, भारत सरकार आई.ए.एस ( से.नि) श्री सोम प्रकाश ने सोमवार को सभागार आई.टी.डी.ए आईटी पार्क, देहरादून में डी.पी.आई.आई.टी ( डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड )/ उद्योग एवं आंतरिक व्‍यापार संवर्धन विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य में संचालित विभिन्न योजना की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया. केन्द्रीय राज्यमंत्री आई.ए.एस. ( से. नि) श्री सोम प्रकाश ने कहा कि राज्य के अंतर्गत अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए. उत्पादों को स्वयं सहायता समूह, विभिन्न एनजीओ, ट्रेनिंग सेंटर एवं स्टार्टअप के माध्यम से अधिक बढ़ावा मिल सके. इन उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु मार्केटिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, डिजाइन और कॉमन फैसिलिटी सेंटर का भी विशेष ध्यान रखा जाए. केन्द्रीय राज्यमंत्री आई.ए.एस ( से. नि) श्री सोम प्रकाश ने कहा कि स्थानीय उत्पा...
पिथौरागढ़ : चार युद्ध लड़ने वाले 82 वर्षीय मेजर त्रिलोक सिंह सौन

पिथौरागढ़ : चार युद्ध लड़ने वाले 82 वर्षीय मेजर त्रिलोक सिंह सौन

पिथौरागढ़
प्रकाश चन्द्र पुनेठा, सिलपाटा, पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ से पूर्व में लगभग 35 किलोमीटर दूर नेपाल सीमा व काली नदी के निकट क्वीतड़ गाँव के तोक चैड़ा में 1 जनवरी, 1944 के दिन एक किसान करम सिंह सौन व उनकी पत्नी ग्वाली देवी के परिवार में एक शिशु का जन्म हुआ। उसका नामकरण बड़ी धूमधाम से मनाया गया और नाम रखा गया त्रिलोक सिंह सौन। करम सिंह 120 नाली  भूमी के स्वामी होने के साथ एक संपन्न तथा समृद्ध किसान थे। करम सिंह अपने परिश्रम के बलबूते, अपने खेतों में पसीना बहाकर, खेतों में अनाज उगाकर तथा गाय-भैंस पालकर अपने परिवार का भरण-पोषण बहुत अच्छी तरह करते थे। उनके घर में अनाज व दूध-दही-घी की कमी नहीं थी। अगर कमी थी तो आधुनिक सुख-सुविधाओं की। उस समय हमारा देश ब्रिटिश शासन के पराधीन था। हमारे पर्वतीय क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ तथा आवागमन की सुविधाओं का बहुत अधिक अभाव था। पिथौरागढ़ जिला अल्मोड़ा का एक परगना था, पिथौरा...
रक्षाबंधन: इस बार भाईयों की कलाई सजेंगी भोजपत्र से बनी खास राखियां

रक्षाबंधन: इस बार भाईयों की कलाई सजेंगी भोजपत्र से बनी खास राखियां

चमोली
चमोली. जनपद चमोली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस बार हिमालय के दुर्लभ भोज वृक्ष की छाल से बने भोजपत्र से आकर्षक राखियां तैयार की है. समूह की महिलाओं के द्वारा 24 अगस्त से सभी ब्लाकों में स्टॉल लगाकर भोजपत्र से निर्मित इन खास राखियों का विपणन किया जाएगा. भोजपत्र के पौराणिक एवं धार्मिक महत्व को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में एनआरएलएम समूह की महिलाओं को दुर्लभ भोजपत्र पर कैलीग्राफी का प्रशिक्षण दिया गया था.प्रशिक्षण लेकर महिलाओं ने भोजपत्र पर बद्रीनाथ की आरती, बद्री विशाल के श्लोक, भोजपत्र की माला और कई तरह के चित्र एवं लिखित सोविनियर तैयार किए गए और इन कलाकृतियों को हिलान्स आउटलेट्स और विभिन्न चैनलों के माध्यम से विपणन कर महिलाएं अच्छी आजीविका अर्जित कर रही है. इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा समूह की महिलाओं को रक्षाबंधन ...
उत्तराखंड बेसबॉल सॉफ्टबॉल संघ द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में भाग लेने खिलाड़ियों का सम्मान किया गया

उत्तराखंड बेसबॉल सॉफ्टबॉल संघ द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में भाग लेने खिलाड़ियों का सम्मान किया गया

देहरादून
देहरादून. 20 अगस्त 2023 को उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में उत्तराखंड बेसबॉल सॉफ्टबॉल संघ द्वारा बेसबॉल और सॉफ्टबॉल के राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में भाग लेने वाले जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया. (1) 21 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 तक प्रथम जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का योजना एलएनसीटी भोपाल मध्य प्रदेश में किया गया इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड बालक वर्ग टीम ने प्रतिभा किया प्रतियोगिता में  उत्तराखंड की टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया  और द्वितीय स्थान प्राप्त किया.                                         (2) सीनियर नेशनल बेसबॉल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक नकोदर पंजाब में हुआ जिसमें उत्तराखंड पुरुष वर्ग की टीम ने तृतीया स्थान तथा महिला सॉफ्टबॉल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.   (3) द्वितीय जूनियर नेशनल बेसबॉल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयो...
उत्तरकाशी बस हादसा 7 लोगों की मौत, 27 घायल

उत्तरकाशी बस हादसा 7 लोगों की मौत, 27 घायल

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी. तहसील भटवाडी के अन्तर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान गंगनानी के पास गंगोत्री धाम से वापस आ रहे गुजरात के तीर्थयात्रियों की बस (यूके07 पी ए 8585) खाई में गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 06 व्यक्तियों की मृत्यु होने की खबर है तथा 27 व्यक्ति घायल बताये गये हैं. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं. जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें व मेडिकल टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है. घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी एवं जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा रहा है.अपराह्न करीब सवा चार बजे हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय करते हुए जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों से रेस्क्यू टीमों, एम्बुलेंस और मेडीकल टीमों को...
ऑरेंज जोन सूची में शामिल हुआ नजीबाबाद-कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे

ऑरेंज जोन सूची में शामिल हुआ नजीबाबाद-कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे

देहरादून
देहरादून. भारी बारिश और भूस्खलन के चलते नजीबाबाद-कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. इस साल की आपदा से कोटद्वार और दुगड्डा के बीच 16 किलोमीटर के दायरे में ही करीब छह नए डेंजर जोन बन गए हैं. नए को मिलाकर एनएच पर कुल 10 डेंजर जोन बन गए हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से नेशनल हाईवे की स्थिति को देखते हुए इसे ऑरेंज जोन की सूची में शामिल किया गया है. नजीबाबाद-कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पौड़ी जनपद के साथ ही रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद को मैदानी क्षेत्र से जोड़ता है. लिहाज इस नेशनल हाईवे को सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार की आपदा ने नेशनल हाईवे की स्थिति को जगह-जगह काफी खस्ताहाल कर दिया है. कोटद्वार और दुगड्डा के बीच एनएच के एक ओर जहां खोह नदी बहती है. वहीं, दूसरी ओर कच्ची पहाड़ियां हैं. आपको बता दें कि पहले भी इस मार्ग पर विभाग की ओर से टनल के रू...
दयारा बुग्याल में खेली गई दूध-मक्खन से अनूठी होली

दयारा बुग्याल में खेली गई दूध-मक्खन से अनूठी होली

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीउत्तराखंड में उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में अंढूड़ी उत्सव (बटर फेस्टिवल)  का आयोजन किया गया. सदियों से दूध-मक्खन की अनूठी होली खेलने की परंपरा को जीवित रखते हुए स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों ने इस अद्भुत होली का आनंद लिया. इस इलाके की परंपरा है कि  ग्रामीण बुग्यालों से अपने मवेशियों को जब अपने घरों की ओर वापसी करते हैं तो इस मौके पर ग्रामीण दूध-दही मक्खन को वन देवताओं और स्थानीय देवताओं को चढ़ाकर आशीर्वाद लेते हैं.ग्यारह हजार फीट की ऊंचाई पर दयारा बुग्याल में दूध-मक्खन की होली खेली गई. उत्सव समेश्वर देवडोली और पांडव पश्वों के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया. कृष्ण और राधा के मटकी फोड़ने के बाद पंचगाई पट्टी सहित आस-पास के ग्रामीणों ने दूध-दही और मक्खन की होली खेली. गुलाल की जगह एक दूसरे पर लोगों ने दूध-मक्खन लगाकर रासो तांदी नृत्य का आयोजन किया. जनपद के अ...