
पकड़ा गया फर्जी DM, नौकरी के नाम पर लगाया चूना, मकान और कार भी हड़पी
हरिद्वार: ठगी के हर दिन मामले सामने आते रहते हैं। इन मामलों में ठगी का तरीका अलग-अलग होता है। कई बार ठगी के लिए लोग ऐसे-ऐसे कारनामों को अंजाम देते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार में सामने आया है। यहां लोगों को ठगने वाला ठग खुद फर्जी DM बन गया। वो अपने साथ गाड़ियों को काफिला लेकर चलता था और साथ में गनर भी रखता था। नौकरी के नाम पर 70 लाख की धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गैंग बनाकर लोगों को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देता था और नौकरी के नाम पर मोटी रकम वसूल लेता था। इतना ही नहीं उसने नौकरी दिलाने के नाम पर प्लॉट और कार तक हड़प ली थी। हरिद्वार SSP ने बताया कि 21 सितंबर को ज्वालापुर कोतवाली में चेतना अरोड़ा निवासी खन्ना नगर ने मुकदमा दर्ज कराया था। निहार कर्णवाल न...









