
भोलेजी महाराज के जन्मदिन पर हंस फाउंडेशन ने दान की 30 एम्बुलेंस, मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को उपलब्ध कराई गई 30 एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया. हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज का जन्मोत्सव पर हंस फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड के दूरगामी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्तराखंड को 30 एम्बुलेंस, 20 ट्रूनेट जांच मशीनें और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किए गए है. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डा. धन सिंह रावत, हंस फाउंडेशन से विकास वर्मा उपस्थित थे.प्रदेश सरकार आम जनमानस तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने हेतु कृत-संकल्प है. हमारे इस संकल्प के साथ हंस फाउंडेशन भी निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है. इसके लिए मुख्यमंत्री ने भोले जी महाराज एवं माता मंगला का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के विकास में विभिन्...









