देहरादून

धामी कैबिनेट ने दी ‘वन पंचायत संशोधन नियमावली’ को मंजूरी

धामी कैबिनेट ने दी ‘वन पंचायत संशोधन नियमावली’ को मंजूरी

देहरादून
वन पंचायतों को मजबूत और स्वावलम्बी बनाने के लिए ब्रिटिश काल के अधिनियमों में किया गया संशोधन नौ सदस्यीय होगी वन पंचायत, पहली बार निकाय इकाईयों को जोड़ा गया वन पंचायत के वन प्रबंधन से वन पंचायतों में वन विभाग का सीधा दखल होगा खत्म, पंचायत को मिलेंगे वित्तीय प्रबंधन के अधिकार वन पंचायतों को अधिकार देकर सीधे बाजार से जोड़ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक पहल अधिकार देने के साथ ही वन पंचायत पदाधिकारियों के कर्तव्यों और जवाबदेही भी की गई निर्धारितदेहरादून। उत्तराखण्ड में वन पंचायतों को मजबूत और स्वावलम्बी बनाने के लिए धामी कैबिनेट ने वन पंचायत संशोधन नियमावली को मंजूरी दी है। इसके लिए वन पंचायत के ब्रिटिश काल के अधनियमों में संशोधन किया गया है। नई नियमावली के तहत अब नौ सदस्यीय वन पंचायत का गठन किया जाएगा, जिसके पास जड़ी-बूटी उत्पादन, वृक्ष रोपण, जल संचय, वन अग्नि रोकथाम...
समग्र शिक्षा के तहत 1200 करोड़ स्वीकृत, अनाथ बच्चों को मिलेगा सहारा

समग्र शिक्षा के तहत 1200 करोड़ स्वीकृत, अनाथ बच्चों को मिलेगा सहारा

देहरादून
सूबे में अनाथ बच्चों के लिये बनेंगे छह सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास। 141 पीएम-श्री विद्यालयों को दिया जायेगा स्कूल बैंड। कक्षा 06 से 12 तक की पौने तीन लाख छात्राओं को मिलेंगे सैनेट्री पैड।देहरादून : केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिये उत्तराखंड को समग्र शिक्षा के अंतर्गत 1200 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। बोर्ड द्वारा स्वीकृत धनराशि से राज्य में अनाथ बच्चों के लिये 06 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों का निर्माण किया जायेगा। इसके अलावा राज्य के 141 पीएम-श्री विद्यालयों को स्कूल बैंड तथा राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-06 से 12 तक की पौने तीन लाख छात्राओं को प्रति माह निःशुल्क सेनेट्री पैड उपलब्ध कराये जायेंगे। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में शैक्षणिक गतिविधियों एवं आधारभूत...
राम लहर और UCC, 2024 लोकसभा चुनाव के दो अचूक तीर!

राम लहर और UCC, 2024 लोकसभा चुनाव के दो अचूक तीर!

देहरादून
देहरादून: लोकसभा की चुनाव तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल चुनावी मोड़ में आ चुके हैं। माना जा रहा है कि भाजपा पहले ही राम लहर पर सवार हो चुकी है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्टा के बाद भाजपा की रणनीति भी साफतौर पर नजर आने लगी है। इस बीच उत्तराखंड में पांच फरवरी से विधासभा सत्र शुरू होने जा रहा है। जानकारों की मानें तो इसी सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के ड्राफ्ट को भी धामी सरकार विधानसभा में पेश कर सकती है। विधानसभा सचिवालय ने उत्तराखंड विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। पांच फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शुरू होगा। जारी अधिसूचना के अनुसार, पांच फरवरी को सुबह 11बजे से सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा के इस सत्र में प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने से संबंधित विधेयक लाया जा सकता है। समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठ...
उत्तराखंड : ITI करने वाले 16 बच्चों को भेजा गया जापान, मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

उत्तराखंड : ITI करने वाले 16 बच्चों को भेजा गया जापान, मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

देहरादून
Dehradun : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पने विभाग के कार्यो को लेकर जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने पशुपालक, दुग्ध पालकों को बेहतर सुविधाएं देना अपनी प्राथमिकता बताई। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन विभाग में तीन नई योजनाएं शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत गोट वैली प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके अलावा 13 जिलों में प्रोजेक्ट चल रहा है। उन्होंने बताया कि पांच बकरियां लोन लेने पर 11 बकरियां विभाग देता है। इसके अलावा पोल्ट्री वैली योजना को भी शुरू किया गया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट विभाग में हमने कई काम किए हैं। पहले ITI से पास आउट बच्चों को आठ से 10 हजार रुपए वेतन शुरू में मिलता थे। लेकिन सरकार की कोशिश के चलते कम्पनियों को ITI में प्रशिक्षण देने के चलते 25 हजार के करीब बच्चों को शुरू में वेतन मिलना शुरू हो रहा है। मंत्री ने बताया कि तीन स...
उत्तराखंड के 144 चिकित्सालयों को मिलेगा कायाकल्प अवार्ड, 04 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वितरित करेंगे पुरस्कार, चयनित चिकित्सालयों को बांटी जायेगी 203.5 लाख की धनराशि

उत्तराखंड के 144 चिकित्सालयों को मिलेगा कायाकल्प अवार्ड, 04 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वितरित करेंगे पुरस्कार, चयनित चिकित्सालयों को बांटी जायेगी 203.5 लाख की धनराशि

देहरादून
देहरादून : राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 144 राजकीय चिकित्सा इकाईयों का चयन वर्ष 2022-23 के कायाकल्प अवार्ड के लिये किया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के द्वारा नव वर्ष पर 4 जनवरी, 2024 को इन चिकित्सा इकाईयों को अवार्ड दिया जायेगा। जिसके लिये विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।  सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि कायाकल्प अवार्ड का मूल्यांकन चिकित्सालयों के रख-रखाव, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, इंफेक्शन कंट्रोल प्रैक्टिसेज, हाइजीन प्रमोशन, पेशेंट फीडबैक आदि बिन्दुओं के आधार पर किया जाता है। जिसके तहत वर्ष 2022-23 के लिये सूबे की 144 चिकित्सा इकाईयों का चयन किया गया है। जिनमें 10 जिला चिकित...
शोध में खुलासा : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कम रहा कोविड का असर, रिकवरी दर रही सबसे ज्यादा

शोध में खुलासा : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कम रहा कोविड का असर, रिकवरी दर रही सबसे ज्यादा

देहरादून
हिमांतर ब्यूरोकोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर का असर सबसे कम उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रहा. इस बात का खुलासा इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित एक शोध में हुआ है. यह शोध उत्तराखंड में हुआ और इसमें उत्तराखंड के अंदर कोरोना वायरस के इंपेक्ट का एनालिसिस किया गया. जिसमें यह बात सामने आई कि उत्तराखंड के शहरी इलाकों के मुकाबले पहाड़ी इलाकों में कोरोना वायरस का असर काफी कम रहा. इस शोध का कहना है कि अगर कोरोना वायरस से बचना है, तो सुबह की धूप जरूर लें. यह स्टडी मेडिकल जर्नल बेंथम साइंस ने पब्लिश हुई है. इस स्टडी में बताया गया है कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में न सिर्फ कोरोना वायरस का असर कम रहा बल्कि यहां इस जानलेवा बीमारी से रिकवरी दर भी सबसे अधिक रही. इस शोध से जुड़े प्रोफेसर प्रशांत गहतोड़ी का कहना है कि इस स्टडी का उपयोग भविष्य में इस खतरनाक वायरस से बचाव के लिए किया जा सकता है. प्रशांत...
वयस्कता की दहलीज पर आ पहुंचा दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र

वयस्कता की दहलीज पर आ पहुंचा दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र

देहरादून
चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र (Doon Library And Research Centre) ने 17 वर्ष की उम्र पार कर आज वयस्कता की दहलीज पर पदार्पण किया है. यह हम सबके लिए वाकई गौरव का पल है. 8 दिसम्बर 2006 को देहरादून में एक स्वायत्तशासी संस्था के रुप में इस संस्था ने कार्य करना प्रारंभ किया था. माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा परेड ग्राउंड स्थित परिसर में उपलब्ध कराये गये कुछ कक्षों से करीब 16 साल संचालित होने के बाद अब यह संस्थान अब लैंसडाउन चैक पर अपने नये भवन में स्थापित हो चुका है. इस बात पर कोई अतिशयोक्ति न होगी कि इस अवधि में ही दून पुस्तकालय एवम् शोध केन्द्र ने न केवल देहरादून अपितु देश-प्रदेश में भी अपनी एक विशेष कायम कर ली है. आम पाठकों,बुद्धिजावियों, लेखक,साहित्यकारों तथा सामाजिक विज्ञान के अध्येताओं के हित में स्थापित इस आदर्श ज्ञान संसाधन केन्द्र की परिकल्पना के मूल में मुख...
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें…

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें…

देहरादून
डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचे PM मोदी ने अपने भाषण के दौरान कई अहम बातें कहीं। उन्होंने जहां उद्योगपतियों को राज्य में निवेश करने के लिए कहा। वहीं, उत्तराखंड को मैरिज डेस्टिनेशन बनाने का संदेश भी दिया। PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें PM मोदी ने कविता से भाषण की शुरुआत की। कहा- जहां अंजुली में गंगाजल हो, जहां हर एक मन बस निश्चल हो, जहां नारी में सच्चा बल हो उस देवभूमि का आशीर्वाद लिए मैं चलता जाता हूं। है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा मैं तुमको शीश नवाता हूं। मेक इन इंडिया की तरह वेड इन इंडिया भी चलाया जाए। आप कुछ निवेश करना पाओ या नहीं लेकिन अपने परिवार की एक डेस्टिनेशन वेडिंग अगले पांच साल में उत्तराखंड में करें। अगर पांच साल में पांच हजार डेस्टिनेशन वेडिंग भी उत्तराखंड में हुई तो ये एक नया क्षेत्र खड़ा हो जाएगा। देश के धन्ना सेठ इस बारे में सोचेंगे तो बड़ा बदलाव आएगा। ...
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट : पहाड़ी टोपी और वास्केट में PM मोदी का खास अंदाज

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट : पहाड़ी टोपी और वास्केट में PM मोदी का खास अंदाज

देहरादून
देहरादून: वन अनुसंधान संस्थान (FRI) में डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ कर दिया है। राजधानी दून में आज और कल देश और दुनिया के इन्वेस्टर का जमावड़ा लगा हुआ है। आज पीएम मोदी ने आईएमए से एफआरआई तक रोड-शो किया। खास यह रही कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहाड़ी टोपी और वास्केट में खास अंदाज में नजर आए। उन्होंने पहले यहां रोड शो किया। परिसर में पहुंचते ही सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी यहां शिखर सम्मेलन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे हैं। उनके साथ इस वक्त सीएम धामी और मुख्य सचिव संधू मौजूद हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी ने समिट में पहुंचकर इसकी शोभा बढ़ाई है। कहा कि 44 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतारा गया है। लाखों रोजगार भी मिलेंगे। ...
कल PM मोदी करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ, CM धामी ने कहा : अब तक हो चुके 3 लाख करोड़ के करार

कल PM मोदी करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ, CM धामी ने कहा : अब तक हो चुके 3 लाख करोड़ के करार

देहरादून
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 और 9 दिसंबर को एफआरआई (FRI) में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल पर की गई सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कल 8 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, जबकि गृहमंत्री अमित शाह 9 दिसंबर को समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अभी तक 3 लाख करोड़ के करार किए जा चुके हैं, जबकि 44 हजार करोड़ के करारों की ग्राउंडिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कार्य करने के लिए निवेशकों ने जो रुचि दिखाई है। उससे राज्य की प्रगति में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य में कार्य करने की अनेक संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों को विशेष फोकस किया जा ...