देहरादून

नाबार्ड ने सतपुली में झील निर्माण के लिए स्वीकृत की 5634.97 लाख की धनराशि

नाबार्ड ने सतपुली में झील निर्माण के लिए स्वीकृत की 5634.97 लाख की धनराशि

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनउत्तराखंड के सिंचाई एव पर्यटन मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बताया कि नाबार्ड द्वारा 5634.97 लाख की लागत से बनने वाली महत्वपूर्ण सतपुली झील निर्माण योजना की स्वीकृति प्रदान कर दी है. झील निर्माण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति हेतु शासन को भेज दी गई है. सतपाल महाराज ने कहा कि सतपुली झील निर्माण की स्वीकृति के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्व में ही पूर्ण की जा चुकी है. शासन द्वारा वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात शीघ्र ही सतपुली झील का निर्माण कार्य प्रारंभ करने के आदेश कर दिए जाएंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि सतपुली झील निर्माण मुख्यमंत्री धामी की भी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल था इसलिए इसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो पाया है.वर्ष 2017 में सिंचाई एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज अपनी विधानसभ...
नए कानून न्याय की अवधारणा को करेंगे मजबूत : मुख्यमंत्री

नए कानून न्याय की अवधारणा को करेंगे मजबूत : मुख्यमंत्री

देहरादून
देशभर में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में किया औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भारतीय न्याय व्यवस्था में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का राज्य में औपचारिक शुभारंभ किया. उल्लेखनीय है कि संपूर्ण देश में आज से तीन नए अपराधिक कानून - भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023" लागू हो गए हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तीन नए कानूनों पर आधारित I.O एप्लीकेशन का शुभारंभ एवं विवेचक पुलिसकर्मियों को टैबलेट वितरित किए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय न्याय व्यवस्था में तीन नए कानून के लागू होने पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारतीय न्याय व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक दिन है. अंग्रेजों के जमाने...
उत्तराखंड में मानसून की एंट्री ने डिजास्टर जोन में बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में मानसून की एंट्री ने डिजास्टर जोन में बढ़ाई चिंता

देहरादून
उत्तराखंड में आने वाली आपदाओं को रोकने के लिए केवल टेक्नोलॉजी से काम नहीं चल सकता. उत्तराखंड में 200 लैंडस्लाइड एक्टिव हैं ऐसे में सरकार को ये करना चाहिए कि साल में 10 या 12 को नहीं बल्कि 50-60 का टारगेट रखना चाहिए.डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला, दून विश्वविद्यालयउत्तराखंड में लैंडस्लाइड एक बड़ी समस्या रहा है. राज्य में मानसून की एंट्री हो चुकी है. मानसून सीजन में लैंडस्लाइड अपने पीक पर होता है. मानसून की बारिश में लैंडस्लाइड रिस्क एरिया में बसाए गए लोगों को विशेष खतरा है. राज्य के संवेदनशील इलाकों में अंधाधुंध निर्माण ने बड़ी चुनौती खड़ी की हुई है. ऐसे में पर्यावरणविद और वैज्ञानिक प्रतिष्ठित संस्थानों की रिपोर्ट को नजरअंदाज करने के बजाय, एक्शन प्लान के आधार पर ठोस उपाय लागू करने की सलाह दे रहे हैं. भूस्खलन क्षेत्र नासूर बनकर उभरते हैं. भूस्खलन जोन नेताला सहित लालढांग, हेलगूगाड़ सहित सुक्क...
वैद्य बालेन्दु प्रकाश को यूपीईएस देहरादून ने प्रोफेसर पद से नवाज़ा

वैद्य बालेन्दु प्रकाश को यूपीईएस देहरादून ने प्रोफेसर पद से नवाज़ा

देहरादून
वर्ष 1999 चिकित्सा के छेत्र में सबसे कम आयु में पद्मश्री से अलंकृत किए थे, आयुर्वेद में रस शास्त्र आधारित चिकित्सा करने के लिए विख्यात नई शिक्षा नीति के तहत विकसित देशों की तर्ज़ पर विश्वविद्यालय आयोग द्वारा केंद्रीय विष्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रोफेसर ऑफ़ प्रैक्टिस नियम के अंतर्गत अनुभवी पेशेवर लोगो की नियुक्ति का आदेश पारित किया गया है. प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' वह लोग हैं जो प्रारंभिक व्यवसाय से शिक्षक नहीं है और न ही उन्होंने शिक्षण के लिए पीएचडी की है. बावजूद इसके उनके प्रोफेशनल अनुभव के आधार पर उन्हें कॉलेजों में छात्रों को पढ़ाने के लिए नियुक्त किया जा सकता है. यह प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस छात्रों को वह विषय पढ़ाएंगे जिसमें उनका लंबा प्रोफेशनल अनुभव है. हालांकि इस योजना के तहत विभिन्न कार्य क्षेत्रों से आने वाले प्रोफेशनल को कम से कम 15 वर्षों का अनुभव होना चाहिए. इसी ...
कैंची धाम के लिए शटल बस सेवा शुरू करने के दिये निर्देश

कैंची धाम के लिए शटल बस सेवा शुरू करने के दिये निर्देश

देहरादून
उत्तराखण्ड के चारों धामों के अलावा यात्रा मार्गों पर भी श्रद्धालुओं और वाहनों की धारण क्षमता का आंकलन किया जाए- मुख्यमंत्रीहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा, मानसखण्ड मदिंर माला मिशन, कैंचीधाम और पूर्णागिरी में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि चारों धामों की धारण क्षमता के अलावा यात्रा मार्ग के अन्य स्थलों पर भी श्रद्धालुओं और वाहनों की धारण क्षमता का आंकलन करना जरूरी है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा मार्गों और राज्य के तीर्थाटन और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों पर पार्किंग और मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित प्रस्ताव आवास विभाग को भेजे जाएं. चारधाम यात्रा के चरम सीमा वाली अवधि में हर साल के लिए...
समय की मांग है एक्शन बेस्ड बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन!

समय की मांग है एक्शन बेस्ड बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन!

देहरादून
यूसर्क द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस-2024 का आयोजन देहरादून. उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) (Uttarakhand Science Education & Research Centre (USERC)) देहरादून द्वारा दिनांक 22 मई 2023 को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन बोटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया (BSI, भारत सरकार) में किया गया. कार्यक्रम में यूसर्क की निदेशक प्रो (डॉ) अनीता रावत ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी संस्कृति का प्रकृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान है. विद्यार्थियों को प्रकृति के संरक्षण हेतु संस्कार विकसित करने तथा प्रौद्योगिकी के माध्यम से राज्य में जैवविधिता के संरक्षण एवं संर्वधन किये जाने की आवश्यकता है. हम सभी को एक्शन बेस्ड बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन की आवश्कता है. सतत विकास की अवधारणा को फलीभूत करने के लिए एक्शन ओरिएंटेड होना पड़ेगा और मनुष्य को प्रकृति के ...
उत्तराखंड : पेनक्रिएटाइटिस जैसे घातक रोग के लिए चिकित्सा में आयुर्वेद को मिला पहला पेटेंट

उत्तराखंड : पेनक्रिएटाइटिस जैसे घातक रोग के लिए चिकित्सा में आयुर्वेद को मिला पहला पेटेंट

देहरादून
भारत सरकार के पेटेंट ऑफिस ने नवाजा 20 वर्षों के लिए पेटेंट विश्व में आयुर्वेद के द्वारा पेनक्रिएटाइटिस के सफल इलाज की विश्वसनीयता को स्थापित करने का अभूतपूर्व प्रयास 70 के दशक में मेरठ निवासी वैद्य चंद्र प्रकाश जी द्वारा पारद - तांबा - गंधक के योग से रस शास्त्र के गंधक जारण के सिद्धांत का पालन कर बनाई गई थी यह औषधि उनके पुत्र पद्मश्री से सम्मानित वैद्य बालेंदु प्रकाश ने उठाया था उक्त औषधि को परिष्कृत एवं वैज्ञानिक आधार देने का बीड़ा लगभग 2000 रोगियों की चिकित्सा और देश के नामी संस्थाओं के साथ कार्य करके जुटाए गए थे इसकी संरचना, सुरक्षा और प्रभाव संबंधित आंकड़े वर्ष 2014 में उत्तराखंड सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय ने किया था सहयोग, जिसके तहत दाखिल किया गया था पेटेंट का आवेदन हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनक्रॉनिक पेनक्रिएटाइटिस शरीर में स्थित पेनक्रियाज या अग्ना...
आगम दत्त नौटियाल की पुस्तक ‘मैं और मेरे संस्मरण’ का लोकार्पण

आगम दत्त नौटियाल की पुस्तक ‘मैं और मेरे संस्मरण’ का लोकार्पण

देहरादून
देहरादून : देहरादून के एक होटल में लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त उत्तरकाशी जिले के गैर बनाल निवासी आगम दत्त नौटियाल की पुस्तक ‘मैं और मेरे संस्मरण’ का लोकार्पण कायक्रम सम्पन्न हुआ। लोकार्पण समारोह में ललित मोहन अमोली, विजेंद्र रावत, दिनेश रावत व शशि मोहन रवांल्टा अतिथियों के रूप में आमंत्रित थे। मुख्य वक्ता के रूप में पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए साहित्यकार दिनेश रावत ने कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चाय यह समय और श्रम का सार्थक उपयोग है। लेखक द्वारा जीवन की तमाम खट्टी-मिट्ठी बातों और यादों को सरल शब्दों में जिस ईमानदारी के साथ अभिव्यक्त किया गया, वह प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।पुस्तक में प्रकाशित संस्मरण संघर्ष से उत्कर्ष की कहानी ही बयां नहीं करते हैं, बल्कि उस समय की स्थिति व परिस्थिति से भी परिचित करवाते हैं। पुस्तक में प्रकाशित कई अंश प्रेरणा के नये पथ प्रशस्त करते हैं। इस दौरान वरिष्...
मोदी के डिजिटल इंडिया के ‘ब्रांड एंबेसडर’ बने टीएसआर

मोदी के डिजिटल इंडिया के ‘ब्रांड एंबेसडर’ बने टीएसआर

देहरादून
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नामांकन के लिए ऑनलाइन विकल्प चुन कर पेश की नजीर देहरादून। नामांकन कराने के लिए जाते हुए ना कोई शोर-शराबा, ना शक्ति प्रदर्शन और ना यातायात जाम करते हुए रोड शो, बल्कि हरिद्वार में भाजपा के चुनाव कार्यालय में बैठकर ऑनलाइन विकल्प से नामांकन कराकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को एक नजीर पेश कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के नारे पर अमल करते हुए वह इस अभियान के 'ब्रांड एंबेसडर' साबित हुए। खास बात ये है कि इस विकल्प को चुनने का त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद ही निर्णय लिया था। रावत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से डिजिटल क्रांति आ गई है। नामांकन के लिए यह विकल्प उन्होंने डिजिटल इंडिया के निर्णय से प्रभावित होकर चुना है।दरअसल, लोकसभा चुनाव में पहली बार भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत...
31 महिलाओं को मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया सम्मानित

31 महिलाओं को मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया सम्मानित

देहरादून
श्रीमती गौरा देवी सम्मान समारोह - 2024हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के माह के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली 31 महिलाओं को मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 22 मार्च को जनरल महादेव सिंह रोड स्थित होटल लिगेसी प्राइम में - चिपको आन्दोलन की प्रणेता  श्रीमती गौरा देवी सम्मान समरोह द्वारा सम्मानित किया गया! मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमती रमनप्रीत कौर ने बताया कि - उनके ट्रस्ट द्वारा देश भर की 31 ऐसे महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है जो चुपचाप- सामाजिक, महिला अधिकार, महिला स्वास्थ्य, पर्यावरण, आजीविका वर्धन, लेखन, खेल कूद और स्वरोजगार के क्षत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं.कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ने महिलाओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे...