देहरादून

उत्तराखंड : IPS अभिनव कुमार बने प्रभारी DGP, पढ़ें आदेश

उत्तराखंड : IPS अभिनव कुमार बने प्रभारी DGP, पढ़ें आदेश

देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार 30 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। उनकी जगह पर उत्तराखंड का नया पुलिस महानिदेशक चुनने की प्रक्रिया जारी है। इस बीच सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत आईपीएस अभिनव कुमार को उत्तराखंड का प्रभारी पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। अभिनव कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी अधिकारियों में गिने जाते हैं। वह इससे पहले मुख्यमंत्री के विशेष सचिव भी रह चुके हैं।...
पीएम मोदी ने सिल्क्यारा में जारी राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर सीएम धामी से तीसरी बार ली जानकारी, परस्पर समन्वय के साथ रेस्क्यू में जुटी केंद्र और राज्य की एजेंसियां

पीएम मोदी ने सिल्क्यारा में जारी राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर सीएम धामी से तीसरी बार ली जानकारी, परस्पर समन्वय के साथ रेस्क्यू में जुटी केंद्र और राज्य की एजेंसियां

देहरादून
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। टनल में फंसे श्रमिक सुरक्षित हैं और ऑक्सीजन, पौष्टिक भोजन और पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्यों के लिए एक्सपर्ट्स की राय लेकर एजेंसियां काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं...
SSP का एक्शन, बदल डाले कई थाने-चौकियों के प्रभारी, देखें लिस्ट

SSP का एक्शन, बदल डाले कई थाने-चौकियों के प्रभारी, देखें लिस्ट

देहरादून
देहरादून : SSP अजय सिंह ने कई थानों और चौकियों की प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया है। पिछले दो दिनों में दूसरी बार ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है।

रिटायर्ड अधिकारी के बेटे ने मां को मार डाला, यहां का है मामला

देहरादून
देहरादून: राजधानी देहरादून से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड डिप्टी SP मकान सिंह के बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला बलवीर रोड स्थित जज कॉलोनी का है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सूचना पर एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। ...
नवीनतम तकनीक ट्रांसएसोफेजियल इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी अध्ययन से सफलतापूर्वक इलाज करने वाला उत्तर भारत का पहला हॉस्पिटल बना श्री मंहत इंद्रेश अस्पताल

नवीनतम तकनीक ट्रांसएसोफेजियल इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी अध्ययन से सफलतापूर्वक इलाज करने वाला उत्तर भारत का पहला हॉस्पिटल बना श्री मंहत इंद्रेश अस्पताल

देहरादून
देहरादून: श्री महन्त इंदिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर साहिल महाजन द्वारा 1.5 साल के बच्चे का नवीनतम तकनीक ट्रांसएसोफेजियल इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी अध्ययन के द्वारा सफलतापूर्वक इलाज किया गया है। ऐसा करने वाला श्री मंहत इंद्रेश अस्पताल उत्तर भारत में पहला और पूरे भारत में सीएमसी वेल्लोर के बाद दूसरा केंद्र हैं। शिशु जब माता के गर्भ में था तभी असामान्य हृदय गति से संबंधित बीमारी का पता चला था जिसके इलाज हेतु उन्होंने बहुत से डॉक्टर को दिखाया था परंतु सभी ने इलाज के लिए बाहर बड़े अस्पताल ले जाने के लिए सलाह दी। इसके बाद माता पिता श्री महन्त इंदिरेश अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर साहिल महाजन से परामर्श हेतु ओपीडी में आए तथा डॉक्टर साहिल महाजन द्वारा शिशु का गर्भ में तथा जन्म के पहले महीने से लेकर 1.5 साल तक बीमारी को दवाइयों के द्वारा ही नियंत्रित रखा गया। डॉक्टर द्वारा ईण...
धामी सरकार ने कर्मचारियों क़ो दी दिवाली बोनस की सौगात, आदेश जारी

धामी सरकार ने कर्मचारियों क़ो दी दिवाली बोनस की सौगात, आदेश जारी

देहरादून
देहरादून: अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों तथा कैजुअल / दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 के लिए उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) का भुगतान के सम्बन्ध में ।महोदय,उपर्युक्त विषयक उप सचिव वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के कार्यालय ज्ञाप संख्या – 7 /24/2007/E-III (ए) दिनांक 17 अक्टूबर, 2023 द्वारा केन्द्र सरकार के समूह “ग” के कर्मचारियों और समूह “ख” के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (अधिकतम धनराशि रू0 7000 / – ( रू० सात हजार मात्र)) की सीमा निर्धारित करते हुए तदर्थ बोनस स्वीकृत किया गया है। 2. राज्य सरकार सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्...
हमारे जवानो के सीमा पर रहते भारत की 1 इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता : गृह मंत्री

हमारे जवानो के सीमा पर रहते भारत की 1 इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता : गृह मंत्री

देहरादून
सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संग ITBP के 62वें स्थापना दिवस समारोह में किया प्रतिभागकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के देहरादून में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 62वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया अमित शाह ने जवानों के लिए सेल्फ सस्टेनेबल एनर्जी बिल्डिंग (SSEB) औरदुर्गम क्षेत्रों में स्थित BOP पर सब्जियों, दवाओं और अन्य ज़रूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ड्रोन का ई-लोकार्पण किया, गृह मंत्री ने ITBP के 147 शहीदों पर बनी फ्लिप बुक को भी लांच किया भारत की 130 करोड़ जनता वीर जवानों के त्याग, बलिदान, साहस और शौर्य का पूरे दिल से सम्मान करती है ITBP के हिमवीरों ने शौर्य, दृढ़ता और कर्मनिष्ठा के ध्येय वाक्य के साथ भारत की दुर्गम सीमाओं को सुरक्षित रखने का काम किया है मोदी सरकार ने सेना की तर्ज पर CAPF को भी हवाई औ...
मुख्यमंत्री धामी ने जमरानी बांध परियोजना समेत विभिन्न मामलों पर उत्तराखंड की जनता की ओर से पीएम मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री धामी ने जमरानी बांध परियोजना समेत विभिन्न मामलों पर उत्तराखंड की जनता की ओर से पीएम मोदी का जताया आभार

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी ने अपनी मंजूरी दे दी। है। इस महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बांध परियोजना के निर्माण से हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या का हल होगा तथा विद्युत उत्पादन भी होगा। उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल में काठगोदाम से 10 कि०मी० अपस्ट्रीम में गौला नदी पर जमरानी बांध (150.60 मी0 ऊंचाई) का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से लगभग 1,50,000 हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होगा, साथ ही हल्द्वानी शहर को वार्षिक 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराए जाने तथा 63 मिल...
वाल्मीकि जयंती : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

वाल्मीकि जयंती : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश दिया। महर्षि वाल्मीकि जमीन की सतह से धर्म की पराकाष्ठा प्राप्त करने वाले एक ममर्ज्ञ महात्मा थे जिन्होंने आदिकाव्य रामायण जैसी कालजयी रचना कर समाज को सत्य, कर्त्तव्यनिष्ठा एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई सामाजिक समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिकता है। उनके विचार एवं आदर्श हमें समतामूलक समाज की स्थापना की प्रेरणा देते रहेंगे। हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान दृष्टिकोण एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति हमारा सम्मा...
दशहरा महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, कहा – विजयदशमी का पर्व हमारे सामाजिक मूल्यों का है प्रतिबिंब

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, कहा – विजयदशमी का पर्व हमारे सामाजिक मूल्यों का है प्रतिबिंब

देहरादून
 युगों-युगों से भगवान राम, भगवान कृष्ण की गाथाएं हमारे सामाजिक परिवेश में प्रेरणा एवं जागृति का रही है स्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति का हुआ पुनर्जागरण मुख्यमंत्री ने 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग फ्री देवभूमि बनाने का संकल्प लेने का किया आह्वानदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना के तत्पश्चात् रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से हम रावण का दहन करते आ रहे है। रावण अधर्म एवं बुराई का प्रतीक था, इसलिये...