अल्‍मोड़ा

वन महोत्सव सप्ताह के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलना में हुआ वृक्षारोपण

वन महोत्सव सप्ताह के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलना में हुआ वृक्षारोपण

अल्‍मोड़ा
  अल्मोड़ा। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत 01 जुलाई से 07 जुलाई तक वन क्षेत्र कोसी सिविल एवं सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पलना में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा स्कूली बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण में भाग लेते हुए पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। प्रधानाध्यापिका लता तिवारी ने कहा, "विद्यालय केवल शिक्षा का क...
खेत बचाओ अभियान बना जनआंदोलन, अल्मोड़ा में किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प

खेत बचाओ अभियान बना जनआंदोलन, अल्मोड़ा में किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प

अल्‍मोड़ा, उत्तराखंड हलचल
  6 करोड़ रुपए से अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़, खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्रीहिमांतर ब्यूरो | अल्मोड़ाअल्मोड़ा की हवालबाग घाटी में शनिवार को केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं हुआ, बल्कि पहाड़ की कृषि, मिट्टी और भविष्य को बचाने का सामूहिक संकल्प गूंजा। खेतों की मेड़ों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक किसानों, महिला समूहों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी ने यह संकेत दिया कि उत्तराखंड में खेती और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई चेतना आकार ले रही है। राज्य स्तरीय ‘खेत बचाओ अभियान’ के मंच से किसानों ने मिट्टी, जल और कृषि भूमि के संरक्षण का संकल्प लिया। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों और घटती कृषि योग्य भूमि के बीच यह अभियान अब केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक व्यापक जनआंदोलन बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।बदलती जलवायु और खेती की नई चुनौतियां उत्तराखंड के प...
डोल आश्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया श्री पीठम स्थापना महोत्सव में प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन

डोल आश्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया श्री पीठम स्थापना महोत्सव में प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन

अल्‍मोड़ा
 हिमांतर ब्यूरो, अल्मोड़ाअल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।डोल आश्रम पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं यहां संचालित विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यहां स्थापित विश्व के सबसे बड़े श्रीयंत्र के दर्शन से एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि बाबा कल्याणदास की तपस्या और साधना के कारण यह स्थान आज वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का प्रमुख केंद्र बन गया है। साथ ही उन्होंने बाबा कल्याणदास...
राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलना में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलना में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

अल्‍मोड़ा
 पलना, अल्मोड़ाराजकीय प्राथमिक विद्यालय पलना में आज दिनांक 26 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापिका श्रीमती लता तिवारी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सहभागिता की।इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती लता तिवारी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को गणतंत्र के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी ही एक सशक्त नागरिक की पहचान होती है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे संविधान में निहित मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करें और अच्छे नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान दें। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक अ...
सालम क्रांति के नायको का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान : सीएम धामी

सालम क्रांति के नायको का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान : सीएम धामी

अल्‍मोड़ा
सालम क्रांति के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सालम शहीद समारक के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिये की 50 लाख की घोषणा जनपद अल्मोड़ा की तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित की. स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अग्रेजो से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर अपना बलिदान दिया था. उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में सालम क्रांति दिवस मनाया जाता है. सीएम धामी ने कहा कि सालम क्रांति का देश में विशेष महत्व है. देश की आजादी में जैंती क्षेत्र का अहम योगदान रहा है. शहीद टीका सिंह धामदेव, अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी थे. उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह में हिस्सा लिया और देश की आजादी के लिए संघर्ष किया. टीका स...
उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध पर्यटन नगर रानीखेत में अयोजित हुआ साहित्य समागम

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध पर्यटन नगर रानीखेत में अयोजित हुआ साहित्य समागम

अल्‍मोड़ा
सी एम पपनैंरानीखेत. छावनी परिषद रानीखेत के बहुद्देशीय सभागार में विगत सप्ताह कविजन हिताय एवं सांस्कृतिक समिति के सौजन्य से साहित्यकार डॉ दिवा भट्ट की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर संजय कुमार यादव विशिष्ट सेवा मेडल की भव्य उपस्थिति तथा दिल्ली विश्वविद्यालय सहित विदेशों में विजिटिंग प्रोफेसर रहे डॉ कर्ण सिंह चौहान, डॉ कपिलेश भोज, डॉ दिनेश कर्नाटक, डॉ शैलेय, डॉ वैभव सिंह, डॉ दिनेश कुमार, डॉ पंकज शर्मा के सानिध्य में प्रभावशाली व यादगार साहित्य समागम के अंतर्गत 'उपन्यास में युवा चिन्तन की दिशा' विषय पर परिचर्चा एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. साहित्य समागम का श्रीगणेश कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव तथा देश के विभिन्न प्रदेशों से आए आमंत्रित साहित्यकारों के कर कमलों दीप प्रज्वलित कर किया गया. छावनी इंटर कॉलेज की छात्रा...
अल्मोड़ा में बोले CM, गोल्ज्यू की पावन धरती में आकर हुआ धन्य

अल्मोड़ा में बोले CM, गोल्ज्यू की पावन धरती में आकर हुआ धन्य

अल्‍मोड़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित आजीविका महोत्सव दीदी भुली हाथ लगाल, उत्तराखंडक हौल अमृत काल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 20213.60 लाख रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनमें 11702.67 लाख रूपए की योजनाओं का लोकार्पण और 8510.93 लाख रूपए की योजनाओं का शिलान्यास है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को पारित कर जनता से किया वादा उन्होंने पूरा कर दिया है। उन्होंने समान नागरिक संहिता को देश एवं महिलाओं के विकास में मील का पत्थर कहा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी जाति, ...
CM के निर्देश भी नाकाफी, गड्ढा मुक्त नहीं हुई सड़कें

CM के निर्देश भी नाकाफी, गड्ढा मुक्त नहीं हुई सड़कें

अल्‍मोड़ा
अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी अल्मोड़ा के मौलेखाल-देघाट में सड़कों में गड्ढे देखने को मिल रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भेजा। सड़क को गड्ढा मुक्त करने की मांग पर सल्ट क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने एसडीएम चंद्रशेखर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द सड़क ठीक नहीं हुई तो 30 दिसंबर को पैसिया बैंड पर मजबूरन प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सीएम ने 30 नवंबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आज भी सड़क बदहाल बनी हुई है। लेकिन, अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ...
उत्तराखंड : इतनी ऊंचाई पर नजर आया बाघ, वन विभाग भी हैरान

उत्तराखंड : इतनी ऊंचाई पर नजर आया बाघ, वन विभाग भी हैरान

अल्‍मोड़ा
अल्मोड़ा : वन विभाग अब तक जिस बात को नामुमकिन बता रहा था, उस पर अब खुद वन विभाग ने मुहर लगा दी है। अपने तरह के पहली घटना सामने आने के बाद विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। तीन दिन पहले जागेश्वर में 6 हजार फीट की ऊंचाई पर बाघ देखे जाने के बाद वन विभाग के अधिकारी और जानकार हैरान थे। इतने ठंडे इलाके में बाघ के देखे जाने को वन विभाग नामुमकिन बता रहा था। लेकिन, घटना के 3 बाद ही एक बार फिर बाघ नजर आया है। अबकी बार बाघ 7 हजार फीट की ऊंचाई पर नजर आया है।जागेश्वर के शौकियाथल में छह हजार फुट की ऊंचाई पर बाघ नजर आने के ठीक तीन दिन बाद सात हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित अल्मोड़ा जिले के बिनसर में फिर बाघ दिखा है। बिनसर में बाघ की चहलकदमी को डीएफओ ने खुद अपने कैमरे में कैद किया है। जिसके बाद ये साफ हो गया है कि क्षेत्र में बाघ सक्रिय है। पहली बार प्रदेश में बाघ की इतनी ठंड वाले इलाके में सक्रियता से वन वि...
बंगाणी आर्ट फाउंडेशन : कला प्रेमियों के लिए नई शुरुआत का पदार्पण

बंगाणी आर्ट फाउंडेशन : कला प्रेमियों के लिए नई शुरुआत का पदार्पण

अल्‍मोड़ा
हिमांतर ब्यूरो, अल्मोड़ा   कुर्मांवतार भगवान विष्णु की पावन धरा कुमाऊं के सुंदर अंचल में बसे अल्मोड़ा कस्बे में जब कुछ उत्साहधर्मी और कला प्रेमियों ने मिलकर एक रचनात्मक कार्यक्रम को अपने अंजाम तक पहुंचाने के लिए रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा के प्रांगण में एकत्रित हुए तो उत्तराखंड में एक नए कैनवास का आगाज हुआ, जिसके साथ ही वहां पर "बंगानी आर्ट फाउंडेशन" Bangani Art Foundation (BAF) का पदार्पण हुआ, इसी के साथ बंगाणी आर्ट फाउंडेशन ने मूर्त रूप लिया. बंगाणी आर्ट फाउंडेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में लगभग सौ से अधिक कला प्रेमियों ने भाग लिया. पूरा सभागार उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब फाउंडेशन के उद्घाटन कार्यक्रम का अनावरण किया गया, सभी कला प्रेमियों और कला के हुनरमंदों ने इस रचनात्मक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.कार्यक्रम की शुरुआत "बंगाणी आर्ट फाउंड...