अल्‍मोड़ा

हादसा : स्टूडेंट्स को अपनी कार से स्कूल ला रहे थे टीचर, 7 लोग घायल

हादसा : स्टूडेंट्स को अपनी कार से स्कूल ला रहे थे टीचर, 7 लोग घायल

अल्‍मोड़ा
अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले के टाटिक के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया है। इसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकरी के अनुसार घायलों में कार चला रहे शिक्षक और उसमें सवार स्कूल के बच्चे घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिली की आज सुबह टाटिक रोड अल्मोड़ा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। जिसमें स्कूल के बच्चे सवार है। मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को खाई से निकालकर सकुशल रेस्क्यू करते हुए उपचार के लिए एम्बुलेंस व प्राईवेट वाहनों से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुचाया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। जिसमें गंभीर रुप से घायल 1 बच्चे को ICU में भर्ती किया गया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैथानी के अध्यापक प्रकाश चंद जोशी अपनी निजी कार से स्कूल के 7 बच्चों पीयूष...
उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल का सु-विख्यात नंदादेवी महोत्सव सम्पन्न

उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल का सु-विख्यात नंदादेवी महोत्सव सम्पन्न

अल्‍मोड़ा
सी एम पपनैंरानीखेत. ऐतिहासिक तथ्यों व मान्यताओ से जुडे रहे नंदा देवी मेले की भव्य तैयारी इस वर्ष उत्तराखंड पर्वतीय अंचल के कस्बो व शहरो मे 20 सितंबर से आरंभ कर दी गई थी. 23 सितंबर अष्टमी के दिन विधिवत ब्रह्म मुहूर्त मे वैदिक मंत्रोचार के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से आदि शक्ति मां नंदा के प्रति दृढ़ व अटुट आस्था रखते हुए उत्तराखंड के अल्मोडा, नैनीताल, रानीखेत, कोटमन्या, भवाली, बागेश्वर्, चम्पावत, चांदपुर, रणचुला, डनगोली, बदियाकोट, कर्मी, सोरांग, तल्ली दसौली, तल्ली धूरी, सिमली, सरमूल, पोथिंग, गैडलोहवा, चिल्ठा इत्यादि इत्यादि मे पूजा अर्चना व मुख्य मेलो के साथ-साथ अन्य विविध विधाओ के कार्यक्रमो का श्रीगणेश कर दिया गया था.उत्तराखंड पर्वतीय अंचल के कस्बो व शहरो मे अष्टमी के दिन बडी संख्या में आराध्य देवी की सामूहिक आरती और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओ का उमडने वाला जन सैल...
आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम : सीएम धामी

आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम : सीएम धामी

देहरादून, अल्‍मोड़ा
शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है योग- धामी देहरादून/ अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागेश्वर धाम पहुंचकर प्रदेश में योग के ज़रिए धार्मिक पर्यटन को विकसित करते हुए  नए विजन को दर्शाया है. सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकास के नव रत्नों में शामिल किए गए तीसरे रत्न मानसखंड क्षेत्र को इस बार इस आयोजन के लिए चुना है.योग (Yoga), ध्यान (Meditation), अध्यात्म (spirituality) का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष पहल पर इस बार योग महोत्सव का आयोजन सुदूरवर्ती अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में किया गया. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मानस मंदिर माला मिशन के जरिए सरकार कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों में विभिन्न सुविधाओं को विकसित कर रही है. इस योजना की शुरुआत जागेश्वर धाम से की जा रह...
हरिद्वार में जुटे देश के 12 राज्यों के 112 साहित्यकार

हरिद्वार में जुटे देश के 12 राज्यों के 112 साहित्यकार

अल्‍मोड़ा
हरिद्वार में राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी संपन्न, बालसाहित्य के विभिन्न पक्षों पर हुई चर्चा अल्मोड़ा. बच्चों को उपदेश देने के बजाय हम बड़े लोगों को उनके सामने आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए. ये बात कहीं लालढांग, हरिद्वार में बालप्रहरी, बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास लालढांग द्वारा 8 जून से आयोजित राष्ट्रीय बालसाहित्य संगोष्ठी के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. हेमचंद्र पांडे,कुलपति हेमवतीनंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून ने . उन्होंने कहा कि बच्चे तभी हमारा अनुकरण करेंगे. जब हम उपदेश के बजाय स्वयं अपने आचरण में उन बातों को  लाएंगे. 10 जून को संपन्न समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ बालसाहित्यकार सिंघानिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.रामनिवास मानव ने कहा कि बच्चों के लिए लिखते समय हमें बच्चों के मनोविज्ञान को समझते...
‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर व्याख्यान सह निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर व्याख्यान सह निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

अल्‍मोड़ा
मानिला (अल्मोड़ा). राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला, अल्मोड़ा उत्तराखण्ड में एंटी ड्रग एवं धूम्रपान निषेध प्रकोष्ठ के अंतर्गत 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' के अवसर पर व्याख्यान सह निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेन्द्र कुमार द्वारा की गई. उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए, इस वर्ष की विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम 'हमें भोजन की आवश्यकता है, तंबाकू की नहीं' पर विस्तार से अपना विचार प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि भोजन मनुष्य को उसके दैनिक जीवन के कार्यों हेतु ऊर्जा एवं पोषक तत्व प्रदान करता है, जबकि तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थ मनुष्य को उसकी मृत्यु की ओर अग्रसर करते हैं. चुनाव हमारा है कि हम जीवन चाहते हैं या मृत्यु. इसी क्रम में एंटी ड्रग एवं धूम्रपान निषेध प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ...
लोक संस्कृति एवं लोकपरम्पराओं को बढावा देते हैं मेले और कौथिग: सीएम पुष्कर सिंह धामी

लोक संस्कृति एवं लोकपरम्पराओं को बढावा देते हैं मेले और कौथिग: सीएम पुष्कर सिंह धामी

अल्‍मोड़ा
मुख्यमंत्री ने की ऐतिहासिक सोमनाथ मेले के लिये 05 लाख रुपये की घोषणा सोमवार को ऐतिहासिक सोमनाथ मेला मासी-2023 में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमनाथ मेले को 05 लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति एवं सभ्यता महान है इसमें निरंतरता है. सदियों से इस महान संस्कृति की महानता के विषय में आम लोगों को जागरूक करने का काम मेले और कौथिग करते रहे हैं. सोमनाथ का यह ऐतिहासिक मेला भी इसी का उदाहरण है. कत्यूरकाल से देवाधिदेव शिव को प्रत्येक गांव से नई फसल भेंट करने की चली आ रही अनूठी परंपरा इस मेले को विशिष्ट बनाती है. हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी ये मेले अहम भूमिका निभाते हैं. मेले हमारे समाज को जोड़ने तथा हमारी प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं के बारे में नई पीढ़ी को जागरूक करने में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं. सीएम ने द्वाराहाट विध...
विलक्षण प्रतिभा के धनी थे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा : मुख्यमंत्री

विलक्षण प्रतिभा के धनी थे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा : मुख्यमंत्री

अल्‍मोड़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयन्ती पर किया भावपूर्ण स्मरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अल्मोड़ा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की 104वीं जयंती के अवसर पर जनसेवा आधारित बहुद्देशीय शिविर एवं कृषक महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा को विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 256.75 करोड की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. जिसमें 217.75 करोड की योजनाओं का शिलान्यास तथा 39 करोड की योजनाओं का लोकार्पण सामिल है. उन्होंने कहा कि स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद देश को और विशेष रूप से अविभाजित उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में उनका अमूल्य योगदान रहा. उन्होंने अ...
सल्ट के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला अल्मोड़ा में जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

सल्ट के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला अल्मोड़ा में जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

अल्‍मोड़ा
सल्ट - अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के राजकीय स्नातकोत्तर कुणीधार, मानिला, अल्मोड़ा उत्तराखण्ड के अंतर्गत G-20 कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संरक्षक व प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार द्वारा की गई. उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए G-20 विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी.निबंध प्रतियोगिता का विषय वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारत का प्रभाव, नवीकरणीय ऊर्जा नये आयाम और जैविक खेती द्वारा आत्मनिर्भरता था. निबंध प्रतियोगिता का निर्णय, निर्णायक मंडल डॉ. रवींद्र कुमार मिश्र एवं डॉ. धर्मेंद्र यादव द्वारा दिया गया. निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत एम. ए हिंदी प्रथम सत्रार्ध से राकेश कोहिली ने प्रथम स्थान, एम. ए तृतीय सत्रार्ध से खुशबू ने द्वितीय स्थान, एम.ए तृतीय सत्रार्द्ध से बबीता द्वारा तृतीय स्थान प्...
ड्रग फ्री देवभूमि के लिए दिलवाया संकल्प!

ड्रग फ्री देवभूमि के लिए दिलवाया संकल्प!

अल्‍मोड़ा
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार में नशा मुक्त उत्तराखंड कार्यक्रम का आयोजन हिमांतर ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)   एंटी ड्रग सेल, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला, अल्मोड़ा उत्तराखण्ड के अंतर्गत नशा मुक्त उत्तराखण्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संरक्षक व प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार द्वारा की गई. उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने जीवनानुभवों के आधार पर नशे से उत्पन्न समस्याओं व छात्र जीवन पर उसके दुष्प्रभाव विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी.कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला अल्मोड़ा और राजकीय इंटर कॉलेज झीपा के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से नशे के जीवन पर दुष्प्रभाव विषय पर नाटक का मंचन किया गया. इस नाटक का लेखन व निर्देशन राजकीय स्नातकोत्तर महावि...
मूली की ‘थिचवानी’: एक स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजन 

मूली की ‘थिचवानी’: एक स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजन 

हिमालयन अरोमा, अल्‍मोड़ा
डॉ. मोहन चंद तिवारीअपने गांव जोयूं जब भी जाता हूँ तो मूली की थिच्वानी मुझे बहुत पसंद है. हमारे पड़ोस के गांव मंचौर की मूली की तो बात ही और है. दिल्ली जब आता हूं तो पहाड़ की मूली लाना कभी नहीं भूलता. सर्दियों में तो यह मूली की थिच्वानी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है. मूली तो मैदानों की भी बहुत लाभकारी है किंतु पहाड़ों की शलगमनुमा मूली की बात ही कुछ और है. इसमें हिमालय की वनौषधि के गुण समाविष्ट रहते हैं जो मैदानों में कैमिकल खाद से पैदा हुई मूली में नहीं मिलते. हमारे इलाके मंचौर की मूली इस दृष्टि से भी बहुत प्रसिद्ध है कि वहां की ताजी-ताजी मूली मिलती बड़ी मुश्किल से है क्योंकि पैदा ही बहुत कम होती है.आज मैं अपने इस लेख द्वारा पहाड़ी मूली से बनने वाली सब्जी 'थिचवानी' पर कुछ जानकारी शेयर करना चाहुंगा.कुमाऊं के स्थानीय व्यंजनों में एक स्थानीय कहावत है मनुवौ रवॉट, झुंगरौ भात, मुअकि थेच...