Blog

आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: प्रदेश भर में आज सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।मौसम ने रविवार की सुबह करवट ली जिससे पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो गई। यह बदलाव इस साल दूसरी बार हुआ है। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फरवरी की शुरुआत बारिश-बर्फबारी के साथ हुई थी। एक दिन मौसम साफ रहने के बाद चार फरवरी को फिर मौसम बदला तो सुबह से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। राजधानी दून में सुबह से शुरू हुई बारिश दिन में कई बार रुक-रुककर होती रही। जिसके चलते दून का अधिकतम तापमान पांच डिग्री की कमी के साथ 16.4 डिग्री स...
कार में युवती से गैंगरेप, तीन घंटे शहर में कार दौड़ाते रहे दरिंद

कार में युवती से गैंगरेप, तीन घंटे शहर में कार दौड़ाते रहे दरिंद

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी: हल्द्वानी में चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है।कार सवारों युवकों ने सड़क पर खड़ी युवती का अपहरण कर डाला। इसके बाद कार से तीन घंटे तक हल्द्वानी की सड़कों पर घूमकर शराब पीते रहे। आरोपितों ने युवती को भी शराब पिलाई और कार में ही सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में मुखानी चौराहे पर कार से उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपितों पर अपहरण व दुष्कर्म की धारा में FIR दर्ज की है। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि तीन फरवरी की शाम सात बजे वह अपने घर से ट्रांसपोर्टनगर की ओर जा रही थी। डा. सुशीला तिवारी अस्पताल चौराहे के पास ई-रिक्शे से उतरी थी। यहां से उसका भाई उसे स्कूटी से लेने आ रहा था। कुछ देर इंतजार करने पर जब भाई नहीं आया तो उसने मां को फोन किया, लेकिन मां का फोन नहीं उठा। इस पर वह पैदल ही ...
उत्तराखंड : CM धामी ने 122 कर्मियों को दिए नियुक्ति पत्र, 16 महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस

उत्तराखंड : CM धामी ने 122 कर्मियों को दिए नियुक्ति पत्र, 16 महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और परिवहन निगम के 122 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र। राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता रैली का फ्लैग ऑफ किया। 16 महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण के बाद प्रदान किये ड्राइविंग लाइसेंस। सड़क सुरक्षा कैलेण्डर और सड़क सुरक्षा पर आधारित डाटा बुक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन।देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में परिवहन निगम के अन्तर्गत चालक एवं परिचालक पद के लिए 106 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इन अभ्यर्थियों को मृतक आश्रित के रूप में परिवहन विभाग में नियुक्ति दी गई है। परिवहन विभाग के अन्तर्गत चयनित 16 सहायक लेखाकारों को भी मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता रैली का फ्...
उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: UCC को कैबिनेट की मंजूरी, ऐसा करने वाला बना पहला राज्य

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: UCC को कैबिनेट की मंजूरी, ऐसा करने वाला बना पहला राज्य

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर है। 24 घंटे के भीतर दूसरी बार हुई कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद कैबिनेट ने UCC को पास कर दिया है। UCC को लेकर उत्तराखंड समेत देश के साथ ही पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी जबरदस्त चर्चा है। धामी कैबिनेट में सरकार ने बहुप्रतीक्षित यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले समान नागरिक संहिता का प्रस्ताव शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में लाने की चर्चा थी। समान नागरिक संहिता (UCC) में देश में सभी धर्मों, समुदायों के लिए एक सामान, एक बराबर कानून बनाने की वकालत की गई है। आसान भाषा में बताया जाए तो इस कानून का मतलब है कि देश में सभी धर्मों, समुदाओं के लिए कानून एक समान होगा। यह संहिता संविधान के अनुच्छेद 44 के तहत आती है। इसमें कहा गया है कि राज्य पूरे भारत में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। ...
पहचान छुपाकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव

पहचान छुपाकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र से लव जिहाद का मामला सामने आया है। विशेष समुदाय के युवक ने हिंदू युवती के साथ दुष्कर्म कर युवती का धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया।मिली जानकारी के अनुसार मुखानी के लालडांठ निवासी नावेद मलिक अपनी पहचान बदलकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। आरोप है कि युवक पहले से ही शादीशुदा था। आरोप है की नावेद अमन बनकर लड़कियों को पहले अपने झांसे में फंसाता था। उसके बाद लड़कियों का शोषण कर उनका धर्म परिवर्तन कराता था। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। अमन ने हाल ही में गांव की एक युवती को प्यार के झांसे में फंसाकर मुलाकात के लिए अपने घर बुलाया। आरोप है कि उसके बाद उसने युवती को दूध में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक अब युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। बताया जा रहा है की इस ...
Whatsapp ने  बैन किए लाखों अकाउंट्स, कंपनी ने किया खुलासा

Whatsapp ने बैन किए लाखों अकाउंट्स, कंपनी ने किया खुलासा

उत्तराखंड हलचल
Whatsapp ने एक बड़ा कदम उठाया है। मेटा के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने करीब 69 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी की तरफ से दी गई है। दरअसल, लगातार ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए वॉट्सऐप ऐसे अकाउंट्स पर सतर्कता से नजर रखा रहा है, जो कंपनी के नियमों का पालन नहीं करते। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नए आईटी नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 69 लाख बैड अकाउंट्स को बैन कर दिया गया है।वॉट्सऐप ने बताया कि कंपनी ने यह कदम दिसंबर 2023 में उठाया। जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक लाखों अकाउंट्स को प्राइवेसी प़ॉलिसी को फॉलो न करने की वजह से बैन कर दिया गया है। इस दौरान कंपनी ने 69,34,000 अकाउंट्स को बंद किया है। कंपनी ने अपनी मंथली कम्पाइलेंस रिपोर्ट बताया कि यूजर्स रिपोर्ट से पहले 16 लाख 58 हजार अकाउंट पर बैन लगा दिया था...
बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी, येलो अलर्ट जारी

बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 2500 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार बताए गए थे। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी बताई गई। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। चमोली में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे। शनिवार को सुबह चटख धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छ गए, जबकि बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती व माणा घाटियों में बर्...
पाकिस्तान में इन दिनों उत्तराखंड की चर्चा!

पाकिस्तान में इन दिनों उत्तराखंड की चर्चा!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : खबर से पहले कोई भी पाठक खबर की हेडिंग पढ़ता है और यह तय भी करता है कि उसे खबर पढ़नी है या नहीं। सोशल मीडिया के दौर में खबरें पढ़ाने के लिए सनसनीखेज हेडिंग लगाई जाती हैं। लेकिन, हमारी हेडिंग भी सही है और खबर पूरी तरह से सही है। पाकिस्तान में इन दिनों उत्तराखंड की खूब चर्चा है। चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने एक बयान दिया था कि राज्य के मदरसों में रामायण पढ़ाई जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि हमारा डीएनए भी इससे मेल खाता है। उनके इस बयान के बाद देशभर में खूब बवाल हो रहा है। यह बवाल अब पाकिस्तान तक पहुंच गया है। पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर शोएब ने अपने चैनल रीयल इंटरटेनमेंट पर शो किया है। बकौल शोएब पाकिस्तान में उत्तराखंड के इस फैसले की खूब चर्चा हो रही है। मौलाना और मौलवी इससे गुस्से में हैं। केवल पाकिस्तान में ही नहीं, बल...
कैबिनेट बैठक में इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें…

कैबिनेट बैठक में इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें…

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। यह माना जा रहा था कि आज UCC पर विचार होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विचार अब 6 फरवरी की सुबह कैबिनेट की बैठक मे आएगा मामला। विशेष श्रेणी के स्कूलों मे नियुक्ति को मंजूरी रिटायर टीचरों को तत्कालीन व्यवस्था के तहत मिलेगी नियुक्ति बाकी युवाओं के लिए नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।फ़िल्म नीति मे बड़ा फैसला अब क्षेत्रीय भाषा में निर्माण करने वाले को फ़िल्म निर्माण करने मे 2 करोड़ रूपए मिलेंगे, पहले 25 लाख मिलता था। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय फ़िल्म OTT को भी अब मिल सकेगी आर्थिक वसब्सिडी, फ़िल्म का 30 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। बच्चों के लिए फ़िल्म बनाई तो 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा। राज्य के कलाकारों को मुख्य भूमिका मे रखा जाएगा, तो 10 लाख मिलेगा। फ़िल्म ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट मे अगर sc और st का बच्चा पढ़ाई करेगा तो उसकी 75 प्रतिशत फीस सरकार देगी। पर्वतीय इ...
बेटा ही निकला प्रॉपर्टी डीलर पिता का हत्यारा

बेटा ही निकला प्रॉपर्टी डीलर पिता का हत्यारा

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: पिछले साल 27 दिसंबर को अज्ञात बदमाशों ने पनियाला रोड स्थित आवास में बनाए गए ऑफिस में गोली मारकर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी है। बेहद सनसनीखेज इस घटना पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली एवं अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घटना को एक चैलेंज के रूप में लेते हुए कोतवाली गंगनहर व सीआईयू रुड़की/हरिद्वार की सयुंक्त टीमें गठित की गई।घटना बेहद सनसनीखेज होने के कारण एसएसपी द्वारा मामले की स्वयं मॉनिटरिंग की गई। समय-समय पर देहात क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को कई बार देर रात अपने आवास में बुलाकर मामले में हो रही प्रगति व सामने आ रही दिक्कत पर जानकारी की गई एवं दिक्कतों से पार पाने के लिए सुझाव देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके सफल परिणाम सामने आए। गठित की गई पु...