Blog

उत्तरकाशी : शोकाकुल परिवार को दीपक बिजल्वाण ने दी सांत्वना

उत्तरकाशी : शोकाकुल परिवार को दीपक बिजल्वाण ने दी सांत्वना

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण बनचौरा के निकट पत्थरखोल में हुई दुर्भाग्यपूर्ण वाहन दुर्घटना में मृतकों के परिवार जनों को सांत्वना देने पहुंचे। जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड चिन्यालीसौड़ के दिवारी खोल से लगभग 10 किमी आगे पत्थर खोल की तरफ कल हुए वाहन दुर्घटना में मृतकों के परिवार जनों को सांत्वना देने अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचे। उन्होंने इस दुर्भाग्य पूर्ण दुर्घटना के प्रति शोक प्रकट कर विपरीत परिस्थिति में शोकाकुल परिवार जनों के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही। अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने सीएचसी चिन्यालीसौड़ के चिकित्सा अधिकारी को भी इस दुख के समय में शोकाकुल परिवारजनों को हर संभव मदद और कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया।...
शिक्षा विभाग : गायब हो गई फाइल, 4 हजार शिक्षकों के प्रमोशन अटके, 22-20 साल बाद गुमशुदगी दर्ज

शिक्षा विभाग : गायब हो गई फाइल, 4 हजार शिक्षकों के प्रमोशन अटके, 22-20 साल बाद गुमशुदगी दर्ज

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : शिक्षा विभाग का हाल किसी छुपा नहीं है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। मामला ऐसा कि आप भी चौंक जाएंगे। शिक्षा विभाग से फाइल ही गायब हो गई। मामला इतना गंभीर है कि उस फाइल के गायब होने से 4 हजार से अधिक शिक्षकों का प्रमोशन ही रुक गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। सवाल यह है कि मुकदमा किसके खिलाफ दर्ज कराया गया। फाइल तो अधिकारियों के पास ही रही होगी। अगर अधिकारी के पास से फाइल कहीं गायब हो गई है, तो सबसे पहले अधिकारी के खिलाफ ही कार्रवाई होनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा निदेशालय और शासन में शिक्षकों की तदर्थ पदोन्नति की अनुमति पहले ही हो चुकी थी। लेकिन, हैरानी इस बात की है कि शासनादेश की फाइल नहीं मिल रही है। फाइल के गायब होने ये शिक्षकों की वरिष्ठता तय न होने से चार हजार से अधिक शिक्षकों का प्रमोशन रुक गया है। जानकारी के अनुसार फाइल आज ...
उत्तरकाशी ब्रेकिंग: नौगांव में यहां लगी भीषण आग

उत्तरकाशी ब्रेकिंग: नौगांव में यहां लगी भीषण आग

उत्तराखंड हलचल
नौगांव: उत्तरकाशी जिले के नौगांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार नौगांव स्टेट बैंक के पास आग लगने की सूचना है। फायर यूनिट नौगांव घटनास्थल पर पहुंच गई है। आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। तहसील बड़कोट अन्तर्गत नौगांव के SBI बैंक के पास किसी के मकान के छत के ऊपर टिन का बना छपर में आग लगी थी। पुलिस, फायर सर्विस व ग्रामीणों द्वारा आग को बुझा दी गई। छपर में रखा सामान कपड़े राशन आदि जलकर नष्ट हुआ हैं। आग शॉट सर्किट के कारण लगी हैं। अन्य कोई जन हानि नही हुई। बताया जा रहा है की आग किसी लकड़ी के बने खोखे पर लगी है, जो बैंक के पास ही है। ऐसे में बैंक कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। आग से बैंक को भी खतरा हो सकता था।...
सीएम धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए किया हेली सेवा का शुभारम्भ

सीएम धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए किया हेली सेवा का शुभारम्भ

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास, सभागार में नागरिक उडडयन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत हेतु क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत संचालित की जा रही हैली सेवा का वर्चुअल रूप से फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस हवाई सेवा की लम्बे समय से प्रतीक्षा थी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों को परस्पर जोड़ने और लोगों को आवागमन हेतु सुविधा प्रदान करने में सक्षम तो होगी ही, आपात समय में राहत और बचाव कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक प्रभावी माध्यम भी साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों के दर्शन होने के साथ ही लोगों को आवागमन में भी काफी सुविधा होगी। मुख्य...
ऐसा ठग, जिसने खरीदे 45 हजार सिम, करोड़ों ठगे…ऐस लगाता था चूना

ऐसा ठग, जिसने खरीदे 45 हजार सिम, करोड़ों ठगे…ऐस लगाता था चूना

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगना को STF ने दिल्ली के चांदनी महल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। देशभर में ठगी के लिए 45 हजार सिमकार्ड खरीदकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले आरोपी को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से निवेश के नाम पर ठगी की थी। दून निवासी व्यक्ति भी 80 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुआ था। एसटीएफ ने आरोपी के पास से तीन हजार सिमकार्ड भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।STF के अनुसार, गिरोह मशीन-टू-मशीन (एम2एम) सिम कार्ड के जरिये ठगी करता था। इस तरीके से ठगी करने का यह पहला मामला भी है। इसके लिए गिरोह ने फर्जी कंपनी बनाई और एयरटेल व वोडफोन के 45 हजार सिम कार्ड खरीदे थे। आरोपित ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर वाट्सएप, फेसबुक...
हरिद्वार : मासूम का हत्यारा मुठभेड़ में गिरफ्तार, दारोगा भी घायल

हरिद्वार : मासूम का हत्यारा मुठभेड़ में गिरफ्तार, दारोगा भी घायल

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: शहर कोतवाली क्षेत्र में पांच साल के मासूम की पत्थर से कुचल कर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस और एसओजी की टीम ने घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एसओजी हरिद्वार का एक दारोगा भी घायल हो गया। दिन रात तक एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल समेत आला अधिकारी अस्पताल व घटनास्थल पर मुठभेड़ की जानकारी लेने में जुटे थे।पुलिस के मुताबिक, दो महीने पहले शहर कोतवाली क्षेत्र की झुग्गी बस्ती से ई रिक्शा चालक राजेश का पांच साल का बेटा अजीत रात के समय घर से मोमबत्ती लेने निकला था। लेकिन घर नहीं लौटा। अगली सुबह राजेश ने अपने स्तर से तलाश करने के बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। दोपहर के समय घर से कुछ दूरी पर झाड़ियां में अजीत का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि बालक की पत्थर से कुच...
उत्तराखंड : DGRE ने इन पांच जिलों के लिए जारी किया एवलांच का अलर्ट

उत्तराखंड : DGRE ने इन पांच जिलों के लिए जारी किया एवलांच का अलर्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : DRDO के भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान  (DGRE) ने राज्य के पांच जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए सभी जिलों के जिला प्रशासन ने भी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। बर्फ वाले स्थानों पर जाने वाले पर्यटकों और अन्य लोगों को नहीं जाने के लिए कहा गया है। इस पर लगातार नजर भी रखी जा रही है। डीजीआरई के अलर्ट के अनुसार प्रदेश के उत्तरकाशी सहित रूद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में एवलांच आ सकता है। मौसम विभाग ने आज ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताएं है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन, रात के समय हल्की ठंड सताएगी। हालांकि, आज अब तक अधिकांश जगहों पर धूप खिली हुई है।...
नैनबाग: दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की मौत, 24 घंटे बाद चला हादसे का पता 

नैनबाग: दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की मौत, 24 घंटे बाद चला हादसे का पता 

उत्तराखंड हलचल
नैनबाग: नैनबाग क्षेत्र में बुधवार देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही है एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी किसी को नहीं लग पाई। लेकिन, पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार को लेकर उपचार के लिए देहरादून ला रहे थे। परिजन रात भर फोन लगाते रहे, लेकिन ना तो फोन पर संपर्क हो पाया और ना ही उनकी लोकेशन मिल पा रही थी। काफी प्रयासों के बाद भी जब कुछ पता नहीं लगा, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ...
कैबिनेट बैठक में अहम फैसले, इतने का बजट होगा पेश

कैबिनेट बैठक में अहम फैसले, इतने का बजट होगा पेश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: कैबिनेट की बैठक में अगले वित्त वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा की गई। धामी सरकार इस बार करीब 90 हजार करोड़ का बजट विधानसभा सत्र में पेश करेगी। कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलेएलटी संवर्ग के शिक्षकों को सेवाकाल में अंतर मंडलीय तबादलों का मौका मिलेगा। कर्मचारियों के यात्रा अवकाश पर वित्त व न्याय से लिया जाएगा परामर्श। मानव तस्करी, जाली करेंसी, बाल श्रम में भी गैंगस्टर एक्ट लगेगा। सौंग व जमरानी बांध से पेयजल आपूर्ति के टेंडर को मंजूरी। बांध के कैचमेंट एरिया में बोरिंग पर लगाया प्रतिबंध। बदरीनाथ और केदारनाथ अस्पताल में उपकरण खरीद के टेंडर को मंजूरी। ईडब्ल्यूएस के लिए मकान बनाने पर 12 मीटर की सीमा से राहत। राज्य के चार जिलों में स्कूली बच्चों के लिए चलती फिरती लैब संचालित होगी।...
उत्तराखंड : CM धामी ने साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान से किया सम्मानित 

उत्तराखंड : CM धामी ने साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान से किया सम्मानित 

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: आईआरडीए आडिटोरियम में उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान आयोजित किया गया। इस आयोजन में साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों को सम्मानित करना हमारा खुद का भी सम्मान है। भाषा संस्थान साहित्य ग्राम बनाएगा, जिसके लिए भूमि आवंटित की जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि हमको नवाचार की ओर जाना चाहिए। आने वाले समय में और अधिक कार्य किए जाएंगे। लोक भाषाओं में रचे जाने वाले साहित्य को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड साहित्यकारों की भूमि रही है। कई मूर्धन्य साहित्यकारों ने राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अपनी लोक भाषा को संरक्षित करने के लिए आम लोगों को भी काम करना चाहिए। अपनी भाषा नई पीढ़ी को सिखानी होगी, तभी लोक भाषा और बोलियों का संरक्षण हो सकेगा। यूसीसी को लेकर सीएम...