
बड़ी खबर: सील होंगी उत्तराखंड से लगी सीमाएं, 19 तक शराब की दुकानें बंद
बड़ी खबर: सील होंगी उत्तराखंड से लगी सीमाएं, 19 तक शराब की दुकानें बंददेहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए राज्य की सीमाओं पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार आज से राज्य से लगी इंटरनेशनल बॉर्डर को बंर कर दिया जाएगा। वहीं, 17 अप्रैल शाम पांच बजे से 19 तक के लिए प्रदेशभर में सभी शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी।
नेपाल की सीमाएं ऊधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों से लगी हुई हैं। इसके साथ ही मतदान के तीन दिन पूर्व 12 पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री के साथ अपने गंतव्य को रवाना होंगी। मतदान के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सील करने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अंतरराज्यीय सीमाओं पर भी सघन जांच अभियान शुरू कर दिया जाएगा। सभी चेक पोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रहेगी...









