
उत्तराखंड : JP नड्डा ने हरिद्वार में किया रोड-शो
उत्तराखंड : JP नड्डा ने हरिद्वार में किया रोड-शोहरिद्वार : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड दौरे पर हैं। आज उन्होंने हरिद्वार में रोड शो किया और साधु संतों का आशीर्वाद लिया और भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दौर है भारत का दौर है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। सबसे पहले JP नड्डा माया देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और संतों से आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने संतों के साथ बैठक भी की। जिसके बाद वो आर्य नगर चौक पहुंचें और यहां से उनका रोड शो शुरू हुआ।
जनसभा को संबोधित करते हुए JP नड्डा ने कहा कि पिछले 10 सालों में हमने बदलाव का दौरा देखा। 10 साल पहले हीन भावना से ग्रसित थे। हमारा नेतृत्व हमें दिशा नहीं दे पाया। एक दौर ऐसा...






