Blog

उत्तराखंड  : सीएम धामी ने काठगोदाम में बस टर्मिनल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड : सीएम धामी ने काठगोदाम में बस टर्मिनल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने नैनीताल को 778 करोड़ रुपए की सौगात दी है। सीएम धामी ने सीएम धामी ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने नैनीताल जिले को 778 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम धामी ने हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित रोडवेज वर्कशॉप, काठगोदाम में बस टर्मिनल का शिलान्यास, गौलापार में आरटीओ ऑफिस और ड्राइविंग स्कूल, नैनीताल के नैना देवी मंदिर का सौन्दर्यकरण सहित नलकूप निर्माण, सड़कों के सौन्दर्यकरण सहित हल्द्वानी और लालकुआं की दो बड़ी सीवरेज योजनाएं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ ही लाभार्थियों को चेक वितरित किए और दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भी बांटी। सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित कर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व...
कांग्रेस इस दिन कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा, नाम लगभग तय!

कांग्रेस इस दिन कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा, नाम लगभग तय!

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस 10 मार्च के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरे चरण की बैठक 10 व 11 मार्च को प्रस्तावित है।स्क्रीनिंग कमेटी ने दावेदारों की छंटनी के पैनल में 16 नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे हैं। इसमें पांच नामों पर समिति की बैठक में फैसला लिया जाएगा।शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, नागालैंड, तेलंगाना, लक्ष्यद्वीप, सिक्किम, त्रिपुरा समेत अन्य राज्यों में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।इसमें उत्तराखंड शामिल नहीं है। केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक 10 व 11 मार्च को नई दिल्ली में होनी है, जिसमें उत्तराखंड की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल...

बड़ी खबर : BJP नेता के साथ पहुंचे हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी समेत 11 विधायक, उत्तराखंड में बनाया ठिकाना

उत्तराखंड हलचल
हिमाचल कांग्रेस के छह बागी विधायकों समेत 11 विधायकों के उत्तराखंड पहुंचने की खबर है। इनमें वे तीन निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं, जिन्होंने अभी हाल ही में राज्यसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में क्रास वोटिंग की थी। बताया जा रहा है कि सभी विधायक चार्टर्ड प्लेन से जौलीग्रांट स्थित देहरादून हवाई अड्डे पर उतरे और यहां से किसी अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक, इन सभी विधायकों के ऋषिकेश से करीब 30 किमी दूर ताज होटल में ठहरे हुए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बागी विधायकों के साथ दो भाजपा विधायक भी बताए जा रहे हैं। कयास तो यहां तक लगाए जा रहे कि बागी विधायकों की उत्तराखंड भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी हुई है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों की बगावत के बाद से हिमाचल में राजनीतिक हलचल है। ...
लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

उत्तराखंड हलचल
कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए 39 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए।
उत्तराखंड : तैयार हो गया पहला मॉडल मदरसा, भगवान राम का चरित्र भी पढ़ेंगे बच्चे

उत्तराखंड : तैयार हो गया पहला मॉडल मदरसा, भगवान राम का चरित्र भी पढ़ेंगे बच्चे

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में भगवान श्री राम का चरित्र पढ़ने को लेकर खूब बवाल हुआ था। इस फैसले पर पाकिस्तान तक में खूब बवाल हुआ। लेकिन, अब यह तय हो गया है कि पहला मॉडल अस्थाई राजधानी देहरादून में बनाया जाएगा। इस मदरसे में बच्चे भगवान श्रीराम के चरित्र के बारे में पढ़ेंगे।अल्पसंख्यक निदेशालय में वक्फ बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि बैठक में शिक्षा समिति की बैठक के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई है। शादाब शम्स ने बताया कि राज्य में शुरुआत में चार मॉडल मदरसे बनने हैं। जिनमें पहला मदरसा जल्द ही डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से देहरादून में स्थित मुस्लिम कालोनी में बनेगा। शादाब शम्स ने बताया कि मॉडल मदरसा में NCERT का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा, जो सामान्य विद्यालय की तरह चलेंगे। इसमें भगवान राम का पाठ्यक्रम ...
उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मनीष खंडूड़ी ने किया बड़ा ऐलान

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मनीष खंडूड़ी ने किया बड़ा ऐलान

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मनीष खंडूड़ी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।सवाल यह है कि आखिर मनीष खंडूड़ी ने ऐसा कदम क्यों उठाया? सवाल उठ रहै हैं क्या वो पार्टी भी छोड़ देंगे या फिर कांग्रेस उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मनीष खंडूड़ी भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, सच क्या है यह तभी पता चल पाएगा, जब मनीष खंडूड़ी खुद सच्चाई बताएंगे। ...
उत्तराखंड: 10 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

उत्तराखंड: 10 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयागः विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को प्रात: सात बजे आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति पांच मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरव नाथ जी की पूजा होगी। पंचमुखी डोली छह मई श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। आज प़चकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की तिथि तय हुई। ...
उत्तराखंड को मिली एक और ट्रेन, CM धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड को मिली एक और ट्रेन, CM धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड हलचल
टनकपुर: टनकपुर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा के संचालन को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी है। जिसका सीएम धामी ने प्रसन्नता व्यक्त कर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा के संचालन को रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व में उन्होंने रेल मंत्री से इस संदर्भ में आग्रह किया था। जिस पर मंत्रालय की ओर से नई रेल के संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। टनकपुर से देहरादून के लिए चलाई जाने वाली यह ट्रेन उत्तराखण्ड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। ...
उत्तराखंड : पत्रकार की रिहाई के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं

उत्तराखंड : पत्रकार की रिहाई के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं

उत्तराखंड हलचल
पौड़ी:  पत्रकार आशुतोष नेगी की रिहाई के लिए महिलाओं ने सड़क जाम कर दी। आशुतोष पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच के साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाने कि मांग को लेकर आज महिलाएं सड़क पर उतरी। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गिरफ्तारी के खिलाफ शासन मीडिया में भी लोगों का गुस्सा देखने को मिला। पत्रकार आशुतोष नेगी के खिलाफ अगरोड़ा निवासी राजेश सिंह राजा कोली ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता लंबे समय से आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। पुलिस द्वारा एससी एसटी एक्ट मामले में आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी की गई। जिस पर आशुतोष नेगी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।बताते चलें कि आशुतोष नेगी उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अंकिता के परिजनों के साथ शुरू से ही खड़े थे। पत्रकार की गिरफ्...
उत्तराखंड : प्रदेश को मिले 394 ग्राम विकास अधिकारी

उत्तराखंड : प्रदेश को मिले 394 ग्राम विकास अधिकारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड को 394 ग्राम विकास अधिकारी मिल गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में ग्राम्य विकास विभाग में चयनित 394 ग्राम विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वे उत्तराखंड शासन, प्रशासन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सभी सच्ची लगन और मेहनत से अपने कार्य को निपुणता से करें। सीएम ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों, हमारा यह प्रयास धीरे-धीरे धरातल पर उतरने लगा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के और अधिक अवसर मिल पाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार तेज गति से विभागों में रिक्त पदों को भरने का कार्य कर रही है। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम ऐतिह...