Blog

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस को बड़ा झटका, टीवी डिबेट का सबसे बड़े चेहरे ने छोड़ी पार्टी

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस को बड़ा झटका, टीवी डिबेट का सबसे बड़े चेहरे ने छोड़ी पार्टी

उत्तराखंड हलचल
लोकसभा चुनाव : कांग्रेस को बड़ा झटका, टीवी डिबेट का सबसे बड़े चेहरे ने छोड़ी पार्टीकांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। तेजतरार राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गौरव ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक लंबी चौड़ी चिट्ठी भी लिखी है। उन्होंने कहा कि जब मैंने पार्टी ज्वाइन की थी तब की कांग्रेस और अब की कांग्रेस में जमीन आसमान का अंतर आ गया है। गौरव वल्लभ ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राह भटक गई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से मैं पार्टी में कोई सही स्टैंड नहीं ले पा रहा हूं। पार्टी में बौद्धिक और नए आइडिया वाले युवाओं की कद्र नहीं हो रही है। पार्टी ग्राउंड लेवल पर किसी से कनेक्ट नहीं कर पा रही है।गौरव ने इसी के साथ कांग्रेस पार्टी के सत्ता से दूर रहने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूत...

उत्तराखंड : BJP नेता के घर पर हमला, घटना को बाइक सवार बदमाशों ने दिया अंजाम

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : BJP नेता के घर पर हमला, घटना को बाइक सवार बदमाशों ने दिया अंजामहरिद्वार: रुड़की में भाजपा नेता के घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाजपा नेता के घर के बाहर पहुंचकर घर पर दो राउंड फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर लोग वहां पहुंचे। तब तक बदमाशा फरार हो चुके थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर में भाजपा नेता रॉबिन चौधरी का घर है। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे और दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी कार में जाकर लगी। जबकि दूसरी गोली उनके घर के गेट पर लगी है। गोली की आवाज सुनकर भाजपा नेता और उनके परिवार के लोग घर से बाहर आए तो बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच...
उत्तराखंड में तीन दिन नहीं बिकेगी शराब

उत्तराखंड में तीन दिन नहीं बिकेगी शराब

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड में तीन दिन नहीं बिकेगी शराबउत्तराखंड में तीन दिन शराब की दुक्कानेन बंद रहेंगी। इसको लेकर राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान से 48 घंटे से पहले से लेकर मतदान समाप्त होने की अवधि तक शराब की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि में वाणिज्यिक व निजी संस्थान व भवन में शराब व मादक पदार्थ की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान दिवस से 48 घंटे पहले व मतदान समाप्ति तक, यानी 17 अप्रैल से 19 अप्रैल शराब की दुकानें बंद रहेगी। मतगणना के दिन यानी चार जून को भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस अवधि में किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, बार, दुकान आदि में भी शराब या अन्य मादक पदार्थ की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाने के लिए राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान से 48 घंटे...
पिथौरागढ़ में गरजे JP नड्डा, कहा- कांग्रेस ने किया तीनों लोकों में घोटाला

पिथौरागढ़ में गरजे JP नड्डा, कहा- कांग्रेस ने किया तीनों लोकों में घोटाला

उत्तराखंड हलचल
पिथौरागढ़ में गरजे JP नड्डा, कहा- कांग्रेस ने किया तीनों लोकों में घोटाला  पिथौरागढ़: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पिथौरागढ़ जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जहां एक ओर उन्होंने पाकिस्तान, पुलवामा अटैक और उरी का जिक्र किया तो, वहीं दसरी ओर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तीनों लोगों में घोटाला किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  JP नड्डा  ने पिथौरागढ़ में जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है लेकिन कांग्रेस ने वीरों का अपमान किया है। कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का प्रमाण मांग कर वीर जवानों का अपमान किया है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने तीनों लोकों में घोटाला किया है। उन्होंने जल, थल और नभ यहां तक कि पाताल लोक किसी भी लोक नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने जमीन प...
उत्तराखंड : पुलिस के पास पहुंची बहू…साहब! ससुर करता है शक, घर से बाहर निकलने पर लगाई पाबंदी

उत्तराखंड : पुलिस के पास पहुंची बहू…साहब! ससुर करता है शक, घर से बाहर निकलने पर लगाई पाबंदी

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : पुलिस के पास पहुंची बहू…साहब! ससुर करता है शक, घर से बाहर निकलने पर लगाई पाबंदीहरिद्वार :  समाज में कुछ ऐसी घटनाएं देखने और सुनने को मिलती हैं, जो बेहद चौंकानी तो होती ही हैं। साथ ही हैरान भी कर देती हैं। ऐसी ही एक घटना रुड़की में भी सामने आई है। रुड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला ने अपने ससुर पर घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।मामला तीन दिन पुराण बताया जा रहा है। मामले को लेकर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने बताया की उसका पति शहर से बाहर नौकरी करता है। महिला ने बताया की वो सब्जी लेने के लिए भी घर से बाहर जाती है तो ससुर पाबंदी लगाते हैं। इसके साथ ही पड़ोसियों से बातचीत भी करती है तो भी इन्कार करता है। पीड़िता ने आरोप...
उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड, 14 मकानों की बाखली जलकर राख, भारी नुकसान…VIDEO

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड, 14 मकानों की बाखली जलकर राख, भारी नुकसान…VIDEO

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड, 14 मकानों की बाखली जलकर राख, भारी नुकसान…VIDEOचम्पाव: चम्पावत जिले के पाटी के रौलामेल ग्राम पंचायत के लड़ा गांव में भीषण अग्निकांड से भारी नुकसान हुआ है। आग लगने से दो मंजिला बाखली जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि बाखली में करीब 14 मकान थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर और राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर भीतर सो रहे चार लोगों और एक मवेशी को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन मवेशियों की मौत हो गई। लोगों का सारा सामान पूरी तरह जल गया। घटना तीन अप्रैल की बताई जा रही है। कैसे लगी आग, कुछ नहीं पता? जानकारी के अनुसार पाटी के रौलामेल ग्राम पंचायत के लड़ा गांव में बुधवार रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर अचानक आग लग गई। हवा चलने के कारण और मकान में लगी आग अगल-बगल सटे 14 और मकानों तक पहुंच गई। चंदन सिंह और भैरव दत्त ने पु...
उत्तराखंड: पेड़ से टकराई कार, हादसे में पति-पत्नी की मौत

उत्तराखंड: पेड़ से टकराई कार, हादसे में पति-पत्नी की मौत

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड: पेड़ से टकराई कार, हादसे में पति-पत्नी की मौतहल्द्वानी : रुद्रपुर निवासी कारोबारी की कार रामपुर रोड पर बेलबाबा से आगे अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि परिवार अपने किसी रिश्तेदार के पास नैनीताल जा रहा था।बृहस्पतिवार शाम रामपुर रोड पर बेलबाबा से एक कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर पांच खेड़ा रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर निवासी जहूर अहमद (50) पुत्र हबीब अपनी पत्नी राशिदा (48) बेटी निदा (24) के साथ नैनीताल जा रहे थे। लेकिन रामपुर रोड टांडा एस मोड़ से आगे उनकी कार अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। मौके पर गश्त कर रही टीपीनगर पुलिस चौकी की चीता ने उन्हें देखा और मदद की। सिपाहियों ने कारसवार जहूर, राशिदा और निदा को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकाला। घायल...
उत्तराखंड : तीन साल की बच्ची का अपहरण

उत्तराखंड : तीन साल की बच्ची का अपहरण

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : तीन साल की बच्ची का अपहरणहरिद्वार : हरकी पैड़ी क्षेत्र में परिजनों के साथ उत्तर प्रदेश से आई तीन साल की बच्ची गायब हो गई। CCTV में एक संदिग्ध व्यक्ति मासूम का अपहरण कर ले जाते हुए कैद हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र पुत्र यादराम निवासी संभल अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे। उनके साथ उनकी तीन साल की बेटी ज्योति भी थी। व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को नाई घाट के पास स्नान करते समय ज्योति अचानक गायब हो गई। मामले की जानकारी महेंद्र ने पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी में एक संदिग्ध बच्ची का हाथ पकड़कर और फिर उसे कंधे पर बैठाकर ले जाते हुए नजर आ रहा है। महेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बच्ची कि तलाश शुरू कर दी है...
संजय सिंह का दावा, BJP ने किया ये शराब घोटाला, टॉप के नेता इसमें शामिल

संजय सिंह का दावा, BJP ने किया ये शराब घोटाला, टॉप के नेता इसमें शामिल

उत्तराखंड हलचल
संजय सिंह का दावा, BJP ने किया ये शराब घोटाला, टॉप के नेता इसमें शामिलदिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी (AAP) पार्टी के नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। संजय सिंह ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया कि शराब घोटाला BJP ने किया है और उसके टॉप के नेता इसमें शामिल है। संजय सिंह ने कहा कि कुचक्र रचकर केजरीवाल क गिरफ्तार किया गया है। प्रेशर डालकर केजरीवाल के खिलाफ बयान दिलवाया गया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी एक गहरी साजिश है।संजय सिंह ने कहा कि ये शराब घोटाला BJP ने किया है, इसमें कोई छोटा-मोटा आदमी नहीं बल्कि BJP का शीर्ष नेतृत्व शामिल है। मगुंटा रेडी ने 3 बयान दिए, राघव मंगुटा ने 7 बयान दिए। इनसे जब पूछताछ हुई तो इसने कहा था कि केजरीवाल से मुलाकात हुई थी और ट्रस्ट की जमीन को लेकर मिला था। उसके बाद उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया जाता है। संजय ने कहा 5 महीने में र...
उत्तराखंड : JP नड्डा ने हरिद्वार में किया रोड-शो

उत्तराखंड : JP नड्डा ने हरिद्वार में किया रोड-शो

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : JP नड्डा ने हरिद्वार में किया रोड-शोहरिद्वार : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड दौरे पर हैं। आज उन्होंने हरिद्वार में रोड शो किया और साधु संतों का आशीर्वाद लिया और भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दौर है भारत का दौर है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। सबसे पहले JP नड्डा माया देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और संतों से आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने संतों के साथ बैठक भी की। जिसके बाद वो आर्य नगर चौक पहुंचें और यहां से उनका रोड शो शुरू हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए JP नड्डा ने कहा कि पिछले 10 सालों में हमने बदलाव का दौरा देखा। 10 साल पहले हीन भावना से ग्रसित थे। हमारा नेतृत्व हमें दिशा नहीं दे पाया। एक दौर ऐसा...