Blog

उत्तरकाशी: मोरी के चैन रावत बने सिक्किम प्रांत के ABVP के प्रांत संगठन मंत्री

उत्तरकाशी: मोरी के चैन रावत बने सिक्किम प्रांत के ABVP के प्रांत संगठन मंत्री

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी. गत सप्ताह गुजरात के सूरत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सीमांत जनपद उत्तरकाशी के सुदूरवर्ती क्षेत्र मोरी, कोटी गांव के सरल स्वभाव के धनी बेहद सौम्य, एक कुशल संगठनकर्ता चैन सिंह रावत को सिक्किम प्रांत का प्रांत संगठन मंत्री (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) बनाया गया है.चैन सिंह रावत बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला में पूर्व छात्र नेता रहे हैं. वर्ष 2018 में राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वैचारिकता से आत्मीय जुड़ाव के चलते संगठन के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में जिला संगठन मंत्री उत्तरकाशी व वर्तमान में विभाग संगठन मंत्री चमोली के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं. आपको सिक्किम प्रांत का प्रान्त संगठन मंत्री बनाए जाने पर संपूर्ण यमुना घाटी ए...
ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड के स्वयंसेवकों ने किया वृक्षारोपण

ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड के स्वयंसेवकों ने किया वृक्षारोपण

उत्तराखंड हलचल
सैंता यूं थे इन जन अपणु नौनु-नौनी जाणी औलाद तुम्हारी सेवा बिसरी भी जाली पर छैल दींन नि बिसराली ये डाली सैंता यूं थे इन जन अपणु नौनु-नौनी जाणी बाला जन ही हुंदिन ये डाली जब रखिलया यूं थे पाली तभी चमकली तुम्हारी घौर की हरियालीकुछ इन्ही भावों के साथ ‘ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड’ के स्वयंसेवकों द्वारा अलग—अलग स्थानों पर पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया. पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात विद्वान जनों द्वारा सभी को संबोधित करते हुए बताया गया कि पर्यावरण में संरक्षण हेतु पौधा रोपण करना एवं उनके संरक्षण के लिए कार्य करने की अति आवश्यकता है. प्रकृति से जुड़ने के लिए उनके संवर्धन के लिए कार्य किए जाने चाहिए. प्रकृति के अति दोहन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए. यह हम सभी का कर्तव्य है कि जिस प्रकृति से हवा पानी ईंधन मिलता है, उसके लिए हमको एक साथ मिलकर कार्य कर उसके संरक्षण के लिए आगे...
इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

उत्तराखंड हलचल
सहारनपुर. बुधवार को चिलकना रोड सहारनपुर में इंडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन की टीम ने लोगो को नि:शुल्क पेड़ पौधों आवंटित किए और लोगो को पर्यावरण में पेड़ पौधे की विशेषता के बारे में बताया गया. अध्यक्ष मोहम्मद खालिद सहारनपुर उपाध्यक्ष मान सिंह सैनी उपाध्यक्ष मुशर्रफ अली महासचिव श्री रजनीश कुमार बंधु कोशा अध्यक्ष मेहमूद अली सह सचिव तेज सिंह सैनी सह सचिव अनिल कुमार द्वारा चिलकाना रोड विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,जिसमें 5000 पौधों का पर्यावरण संरक्षण हेतु नि:शुल्क वितरण किया गया.इस अवसर पर अध्यक्ष मो खालिद ने कहा कि हम सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने चाहिए क्योंकि एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान होता है. एक पेड़ दिन में 230 लीटर ऑक्सीजन देता है और एक इंसान दिन में 14.5 लीटर ऑक्सीजन लेता हे पेड़ 5..6 डिग्री तापमान कम करता है और बारिश की संभावना बढ़ता है तो आप और ह...
वीवीआईपी सिक्योरिटी और ट्रेनिंग विशेषज्ञ दुर्गा सिंह भंडारी के सेवानिवृत्ति पर उनकी पुस्तक का भव्य लोकार्पण

वीवीआईपी सिक्योरिटी और ट्रेनिंग विशेषज्ञ दुर्गा सिंह भंडारी के सेवानिवृत्ति पर उनकी पुस्तक का भव्य लोकार्पण

दिल्ली-एनसीआर
सी एम पपनैंनई दिल्ली. देश की सुरक्षा से जुड़े अनेकों प्रमुख विभागों में एक उच्च अधिकारी के तौर पर अपने कार्यों को निष्ठा, कर्मठता और ईमानदारी से निर्वाहित करने के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली में उत्तराखंड के प्रवासियो द्वारा गठित अनेकों सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी संस्थाओं के सदा मददगार रहे दुर्गा सिंह भंडारी 31 मई 2024 को देश की सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ओएनजीसी से सेवानिवृत्त हो गए हैं. सेवानिवृत्ति के समय वह ओएनजीसी में चेयरमैन और सीईओ के आफिस में जनरल मैनेजर, एचआर के प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत थे. सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर 1 जून की सायं राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित कोटा हाऊस में ओएनजीसी चेयरमैन और सीईओ अरुण कुमार सिंह, पूर्व सीएमडी शशि शंकर, डायरेक्टर प्रोडक्शन पंकज कुमार, डायरेक्टर एक्सप्लोरेशन सुषमा रावत, डायरेक्टर एचआर मनीष पाटिल, मेंबर सैक्रेटरी एनडीएमए औ...
मुख्यमंत्री पहुंचे बदरीनाथ, यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री पहुंचे बदरीनाथ, यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

चमोली
मुख्यमंत्री ने बदरी विशाल के दर्शन और पूजा कर देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बदरीनाथ पहुंच कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागों को बद्रीनाथ धाम में श्रद्वालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता का ध्यान रखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौंबद रखने के निर्देश दिए. ताकि यात्रा सुचारू और व्यवस्थित तरीके से चलती रहे और श्रद्वालुओं को बद्रीनाथ धाम में सुगमता से दर्शन होते रहे. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया. मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोकन काउंटर, क्यू मैनेजमेंट, कंट्रोल रूम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आदि सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आपसी सा...
जन से विरक्ति और धन लोलुपता की परिणिति : तिलाड़ी ढंढक

जन से विरक्ति और धन लोलुपता की परिणिति : तिलाड़ी ढंढक

उत्तरकाशी
तिलाड़ी कांड 30 मई, 1930 पर विशेषध्यान सिंह रावत ‘ध्यानी’ 1803 से 1815 के मध्य के क्रूर गोरखा शासन के उपरांत महाराजा सुदशर्न शाह ने कंपनी सरकार की मद्द पाकर अपना पैतृक गढ़वाल राज्य वापस ले तो लिया किन्तु बदले में आधा राज्य भी गवांना पड़ा और सन् 1815 में उन्हें एक छोटी सी रियासत टिहरी गढ़वाल राज्य की गद्दी को पाकर ही संतुष्ठ होना पड़ा था। सन् 1824 को रवांई परगना जहां के निवासी स्वछन्द जीवन जीने के अभ्यासी थे उसे भी कम्पनी सरकार ने महाराजा सुदर्शन शाह को सौंप दिया। जनता अपने ऊपर हुए क्रूर अनैतिक आचरण और शोषण के पश्चात अपने महाराजा की खबर से सुकून की सांस लेने लगी थी। महाराजा के सम्मुख चुनौतियों का बड़ा पहाड़ खड़ा था। राज्य का खजाना बिल्कुल भी खाली था। राजस्व में वृद्धि के लिए अनेकों प्रकार के ‘टैक्स’ लगाये गये। किन्तु राज्य की जो सबसे बड़ी सम्पत्ति और आय का एक मात्र स्रोत राज्य के वन ही थे। इन...
कैंची धाम के लिए शटल बस सेवा शुरू करने के दिये निर्देश

कैंची धाम के लिए शटल बस सेवा शुरू करने के दिये निर्देश

देहरादून
उत्तराखण्ड के चारों धामों के अलावा यात्रा मार्गों पर भी श्रद्धालुओं और वाहनों की धारण क्षमता का आंकलन किया जाए- मुख्यमंत्रीहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा, मानसखण्ड मदिंर माला मिशन, कैंचीधाम और पूर्णागिरी में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि चारों धामों की धारण क्षमता के अलावा यात्रा मार्ग के अन्य स्थलों पर भी श्रद्धालुओं और वाहनों की धारण क्षमता का आंकलन करना जरूरी है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा मार्गों और राज्य के तीर्थाटन और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों पर पार्किंग और मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित प्रस्ताव आवास विभाग को भेजे जाएं. चारधाम यात्रा के चरम सीमा वाली अवधि में हर साल के लिए...
खड्ग सिंह वल्दिया : मन ही मन श्रृद्धांजली

खड्ग सिंह वल्दिया : मन ही मन श्रृद्धांजली

स्मृति-शेष
प्रकाश चन्द्र पुनेठा, सिलपाटा, पिथौरागढ़ बचपन में जब मैं कक्षा छः में पढाई कर रहा था, तब उस समय मेरा पढ़ाई में मन नही लगता था. दिन भर गाँव में अपने हमउम्र साथियों की संगत में रहना या कहीं भी अकारण घूमते रहना. कभी गुल्ली-दंडा खेलना तो कभी गाड़-गधेरों में प्राकृतिक रुप से बने छोटे-छोटे तालाबों में डुबकी लगाना, तैरना व छोटी-छोटी मछलियों को पकड़ना, बस दिन ढलने के पश्चात् शांयकाल घर पहुँचना. फिर घरवालों से डांट पड़ने के साथ-साथ पिटाई भी हो जाती थी. लेकिन मुझको कुछ असर नही पड़ता था. मैं एक पकार से ढीठ हो गया था. तब एक दिन मेरे बुबू ने मुझे अपने पास बहुत प्यार से बुलाया और कहा, “देख नाती, अब तू बच्चा नही है, भगवान की दया से आँख, कान, नाक व दिमाक सब ठीक-ठाक है तेरे पास. घंटाकरण में रहने वाले देव सिंह वल्दिया जी का लड़का खड्ग सिंह कान से बहरा होने पर भी वैज्ञानिक बन गया है. पूरे इलाके में उसने अपने परिव...
केदारनाथ धाम पहुंची चीफ जस्टिस रितु बाहरी, बाबा केदार से लिया आशीर्वाद

केदारनाथ धाम पहुंची चीफ जस्टिस रितु बाहरी, बाबा केदार से लिया आशीर्वाद

रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रितु बाहरी ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण के कामना की। एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंची जस्टिस रितु बाहरी का जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर स्वागत किया। जस्टिस रितु बाहरी तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिली। इसके बाद बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। वहीं इस बार चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हुई। पहले दिन कपाट खुलने से केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए क्षमता से अधिक भीड़ उमड़ रही है।पिछले वर्ष 22 ...
भाजपा हिमालय परिवार का ‘नमो संग हिमालयी जन’ कार्यक्रम

भाजपा हिमालय परिवार का ‘नमो संग हिमालयी जन’ कार्यक्रम

दिल्ली-एनसीआर
कई हिमालयी बुद्धिजीवी सम्मानित नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के बीच भाजपा हिमालय परिवार द्वारा लोकसभा सांसद,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री मनोज तिवारी के आवास 24 मदर टेरेसा मार्ग,नई दिल्ली में हिमालयी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा "नमो संग हिमालयी जन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें हिमालयी राज्यों के बौद्धिक योद्धाओं के अभिनंदन और सम्मान के साथ “फिर एक बार मोदी सरकार” का नारा देते हुए हिमालयी क्षेत्र के प्रबुद्ध और सजग बुद्धिजीवियों ने दिल्ली के सातों लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया. समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि शीर्ष समाजसेवी और सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश कुमार झा थे और अध्यक्षता पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ए.एस.रावत ने की. अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में टीएचडीसी के पूर्व कार्यका...