Blog

ग्राम देवता के प्रति बढ़ती युवाओं की आस्था!

ग्राम देवता के प्रति बढ़ती युवाओं की आस्था!

टिहरी गढ़वाल
सदियों पुरानी घंडियाल देवता की 'जात' को पुनर्जीवित करते भिलंगना घाटी के जोगियड़ा गांव के युवा टिहरी गढ़वाल के विकास खंड भिलंगना, ग्राम सभा जोगियड़ा के युवाओं मैं आजकल एक नया उत्साह देखने को मिला रहा है. यह उत्साह है घंडियाल देवता की जात को लेकर. कई वर्ष पूर्व ग्रामवासी गांव से कुछ दूरी पर भगवान घंडियाल देवता की एक दिवसीय जात करते थे, जिसमें सभी लोग श्रद्धापूर्वक रात्रि व्रत लेकर, क्षेत्र, गांव एवं परिवार की सुख समृद्धि के लिए घंडियाल देवता का आशीष लेते थे. चूंकि यहा स्थान गांव के ठीक ऊपर है और ऐसी मान्यता है कि यंही से घंडियाल देवता पूरे गांव पर अपनी दृष्टि रखते हैं. समय के साथ-साथ गांव के लोग नौकरी-पेशे अथवा अन्य कारणों से गांव से दूर देश—प्रदेश में चले और कुछ लोग अपनी बच्चों की पढ़ाई को लेकर गांव से पलायन कर गए. धीरे—धीरे यह परम्परा खत्म होने के कगार पर पहुंच गई. लेकिन इस वर्ष युवाओं न...
सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट की महासू देवता की प्रतिकृति

सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट की महासू देवता की प्रतिकृति

दिल्ली-एनसीआर
मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के लिए 01 हजार करोड़ रूपये की सहायता प्रदान करने का अनुरोध नई दिल्ली. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उन्हें तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का दायित्व संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश समग्र विकास के नए आयाम प्राप्त कर सम्पूर्ण विश्व में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होगा.  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को महासू मंदिर की प्रतिकृति भेंट की. प्रधानमंत्री श्री मोदी से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास हेतु जल विद्युत परियोजनायें राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (ज...
NTA के महानिदेशक बने IAS प्रदीप सिंह खरोला

NTA के महानिदेशक बने IAS प्रदीप सिंह खरोला

उत्तराखंड हलचल
मोदी सरकार में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे उत्तराखंडियों में नया नाम प्रदीप सिंह खरोला का जुड़ गया है. उन्हें एनटीए का नया महानिदेशक बनाया गया है. हाल के दिनों में परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण केंद्र सरकार ने आईएएस सुबोध कुमार को उनके पद से हटा दिया है. उत्तराखंड मूल के प्रदीप सिंह खरोला अभी आईटीपीओ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. इससे पहले वह सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वह इसके एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक थे. इससे पहले वह बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक रहे हैं. एयर इंडिया में शीर्ष पद पर उन्हें ऐसे समय लाया गया था जब सरकार राष्ट्रीय विमानन कंपनी के रणनीतिक विनिवेश के तौर तरीकों को अंतिम रूप दे रही थी.दरअसल, प्रदीप सिंह खरोला सार्वजनिक परिवहन कंपनियों को घाटे से निकाल कर लाभ देने वा...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : एकै साधे सब सधे !

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : एकै साधे सब सधे !

अध्यात्म
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2024) पर विशेषप्रो. गिरीश्वर मिश्र  जीवन की डोर साँसों से बंधी होती है इसलिए सामान्य व्यवहार में सांस लेना जीवन का पर्याय या लक्षण के रूप में प्रचलित है. सांस अन्दर लेना और बाहर निकालना एक स्वत:चालित स्वैच्छिक शारीरिक क्रिया है जो शरीर में दूसरी प्रक्रियाओं को प्रभावित करती है और हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा असर डालती हैं. योग-विज्ञान में साँस लेना सिर्फ शारीरिक अभ्यास नहीं है. वह आध्यात्मिक विकास की राह भी है और तन-मन से स्वस्थ बने रहने का एक सरल नुस्खा भी है. योग के अंतर्गत प्राणायाम में साँस लेने के विभिन्न तरीकों पर विशेष चर्चा की गयी है.  योगियों की अनेक उपलब्धियाँ का आधार साँसों के नियंत्रण में ही छिपा हुआ है. प्राणायाम का अर्थ होता है प्राण का विस्तार और उसकी अभिव्यक्ति. हमारा मन प्राण के साथ वैसे ही जुड़ा होता है जैसे एक पतंग धागे...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : पहाड़ से लेकर मैदान तक सभी ने किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : पहाड़ से लेकर मैदान तक सभी ने किया योग

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री आदि कैलाश में पार्वती सरोवर के किनारे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री धामी के अलावा उनके मत्रीमंडल के सहयोगियों ने भी अनेक स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया. इसके साथ ही राज्य के समस्त जनपद मुख्यालयों के अलावा 300 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया कि ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री आदि कैलाश में योग कार्यक्रम के पश्चात पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि पार्वती कुंड से आदि कैलाश के दर्शन मन-मस्तिष्क को शांति एवं असीम आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाले हैं. देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे, मेरी यही प्रार्थन...
रवांल्टी भाषा को बचाने के लिए विचार गोष्ठी एवं रवांल्टी विशेषांक का विमोचन

रवांल्टी भाषा को बचाने के लिए विचार गोष्ठी एवं रवांल्टी विशेषांक का विमोचन

उत्तरकाशी
नौगांव (उत्तरकाशी). यमुना वैली पब्लिक स्कूल में हिमांतर प्रकाशन से प्रकाशित रवांल्टी कविता विशेषांक का विमोचन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया. देश के ख्यातिलब्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा को वाल्मीकीय रामायण का रवांल्टी में संक्षिप्त अनुवाद करने के लिए सम्मानित किया गया. इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया.इस मौके पर महावीर रवांल्टा ने कहा कि अपनी भाषा को बचाने के लिए हमें और अधिक गंभीर और सामूहिक प्रयास करने होंगे. उन्होंने रवांल्टी में कविता लेखन करने वाले युवाओं को प्रेरित करने के साथ यह संदेश भी दिया कि वे गंभीरता से लेखन करें. साथ ही यह भी कहा कि लेखन तभी अच्छा होगा, जब अध्ययन गहन होगा. इस दौरान महावीर रवांल्टा ने अपने प्रेरक संस्मरण भी सुनाए.जय प्रकाश सेमवाल ने कहा कि अपनी भाषा पर सबको गौरव होना चाहिए. अपनी लोकभाषा हमें अपनों से जोड़ने का काम करती है. डॉ. वीरेंद्र चंद न...
‘अपनी धरोहर’ के प्रवासी सम्मेलन में ठोस मुद्दों पर संवाद, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा हुए शामिल

‘अपनी धरोहर’ के प्रवासी सम्मेलन में ठोस मुद्दों पर संवाद, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा हुए शामिल

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली. ‘अपनी धरोहर’ संस्था द्वारा नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में अपना पहला उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली एनसीआर में सक्रिय प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ हिमालयी सरोकारों और उत्तराखंड की धरोहर से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ.  बिज़नेस उत्तरायणी, इनक्रेडिबल आर्ट एंड कल्चरल फाउंडेशन तथा लोन सारथी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों और दिल्ली एनसीआर से जुड़े प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण,कृषि, उद्यानिकी,लोककला,भाषा- बोली,खानपान और परंपरागत हस्त शिल्प आदि के साथ ज्वलंत सामयिक विषयों और समस्याओं पर भी चर्चा की. सम्मेलन का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुआ. उत्तराखंडी महिला कलाकारों द्वारा पारंपरिक उत्तराखंडी मांगल गायन और युवा कलाकार जगदीश आगरी द्वारा मशकबीन वादन से अतिथि...
अजीत डोभाल तीसरी बार बने भारत के NSA

अजीत डोभाल तीसरी बार बने भारत के NSA

देश—विदेश
हिमांतर ब्यूरोपीएम मोदी की आंख और कान कहे जाने वाले उत्तराखंड में जन्मे 1968 बैच के आईपीएस अफसर अजीत डोभाल को तीसरी बार भारत का एनएसए बनाया गया है. आईबी के चीफ रहे अजीत डोभाल 31 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने थे. उसके बाद 2019 में और अब तीसरी बार एनएसए बने हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का मुखिया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार होता है. जिसका मुख्य काम प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सलाह देना होता है. एनएसए का यह पद 1998 में पहली बार उस वक्त बना था जब देश में दूसरी बार परमाणु परीक्षण किया गया था. यह सरकार में एक अत्यंत महत्वपूर्ण ओहदा है. अजीत डोभाल का जन्म 20 जनवरी 1945 को पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में हुआ. वह बेहद तेज तर्रार अधिकारी माने जाते हैं. उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 1988 में उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित क...
वैद्य बालेन्दु प्रकाश को यूपीईएस देहरादून ने प्रोफेसर पद से नवाज़ा

वैद्य बालेन्दु प्रकाश को यूपीईएस देहरादून ने प्रोफेसर पद से नवाज़ा

देहरादून
वर्ष 1999 चिकित्सा के छेत्र में सबसे कम आयु में पद्मश्री से अलंकृत किए थे, आयुर्वेद में रस शास्त्र आधारित चिकित्सा करने के लिए विख्यात नई शिक्षा नीति के तहत विकसित देशों की तर्ज़ पर विश्वविद्यालय आयोग द्वारा केंद्रीय विष्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रोफेसर ऑफ़ प्रैक्टिस नियम के अंतर्गत अनुभवी पेशेवर लोगो की नियुक्ति का आदेश पारित किया गया है. प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' वह लोग हैं जो प्रारंभिक व्यवसाय से शिक्षक नहीं है और न ही उन्होंने शिक्षण के लिए पीएचडी की है. बावजूद इसके उनके प्रोफेशनल अनुभव के आधार पर उन्हें कॉलेजों में छात्रों को पढ़ाने के लिए नियुक्त किया जा सकता है. यह प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस छात्रों को वह विषय पढ़ाएंगे जिसमें उनका लंबा प्रोफेशनल अनुभव है. हालांकि इस योजना के तहत विभिन्न कार्य क्षेत्रों से आने वाले प्रोफेशनल को कम से कम 15 वर्षों का अनुभव होना चाहिए. इसी ...
15 जून से पहले मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण की जाए : मुख्यमंत्री

15 जून से पहले मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण की जाए : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड हलचल
अल्मोड़ा जनपद के सरियापनी जनपद में खुलेगी एसडीआरएफ की बटालियन 15 जून से पहले मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण की जाय. सभी विभाग 15 जून तक आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करना सुनिश्चत करें. एसटीपी प्लांट और पुराने पुलों का सेफ्टी ऑडिट किया जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि बिजली की तारों से कोई घटना घटित न हो. मानसून सीजन के दृष्टिगत मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए आपातकालीन स्थिति में हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था रखी जाए. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया जाए. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी मानसून की तैयारियों की बैठक के दौरान ये निर्देश अधिकारियों को दिये. उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से पिछले सालों में क्या चुनौतियां सामने आई और किन-किन क्षेत्रों में अधिक आपदाएं आई एवं इस तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए शासन और जनपद स्...