
WhatsApp तो आप भी चलाते ही होंगे, क्या आप इस सेटिंग के बारे में जानते हैं?
आजकल WhatsApp हर कोई यूज़ कर रहा है। लोग WhatsApp पर कई तरह के ग्रुप बना देते हैं और आपकी मर्जी के बगैर आपको ग्रुप में जोड़ देते हैं। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे कोई आपको आपकी अनुमति के बिना ग्रुप में नहीं जोड़ पायेगा। फालतू के ग्रुप में एड होने से बचने के लिए WhatsApp ने कुछ सुविधाएं दी हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत कम लोग करते हैं। ग्रुप में एड होन से ऐसे बचेंअगर आपको भी कोई किसी भी WhatsApp ग्रुप में एड कर देता है और इससे आप परेशान हैं तो आप WhatsApp में एक छोटी सी सेटिंग से समस्या को चुटकियों में दूर कर सकते है। WhatsApp में ग्रुप में एड करने की सेटिंग ‘Everyone’ होती है लेकिन आप इसे बदल सकते हैं, जिसके बाद कोई भी आपको किसी भी WhatsApp ग्रुप में आपकी मर्जी के बिना एड नहीं कर पाएगा।...









