
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने दिया मरीजों के अधिकारों व दायित्वों का संदेश
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने दिया मरीजों के अधिकारों व दायित्वों का संदेश
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में शनिवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के कम्यूनिटि मेडिसिन विभाग की ओर से आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मरीजों के अधिकारों व दायित्वों का संदेश दिया। नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) ने देश भर के मेडिकल काॅलेजों के माध्यम से जनजागरुकता का विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में श्री महंत इन्दरेश अस्पताल के प्रांगण में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में मरीजों के अधिकारों व दायित्सों के संदेशों से जुड़े 28 पोस्टर प्रस्तुत किए गए। सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
शनिवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिक...









