Blog

इनवेस्टर्स समिट में बड़ी कामयाबी, सीएम धामी की उपस्थिति में लंदन में पोमा ग्रुप से 2 हजार करोड़ का हुआ एमओयू

इनवेस्टर्स समिट में बड़ी कामयाबी, सीएम धामी की उपस्थिति में लंदन में पोमा ग्रुप से 2 हजार करोड़ का हुआ एमओयू

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखण्ड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा पोमा ग्रुप उत्तराखण्ड में इको फ्रैंडली टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार – मुख्यमंत्री धामीलंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने लंदन के कई प्रमुख उद्योग घरानों से भेंट करते हुए उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में लंदन में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टर एमओयू साइन किया गया, राज्य सरकार की ओर से सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने एमओयू साइन किया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, प्रदेश की भौगौलिक परस्थितियों को देखते हुए उत्तराखण्ड में इको...
उत्तराखंड ब्रेकिंग: तीन अक्टूबर से बढ़ेंगी मुश्किलें, रोडवेज संयुक्त मोर्चा का बड़ा ऐलान…?

उत्तराखंड ब्रेकिंग: तीन अक्टूबर से बढ़ेंगी मुश्किलें, रोडवेज संयुक्त मोर्चा का बड़ा ऐलान…?

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने बड़ा ऐलान किया है। मोर्चा ने बैठक कर कल से रात 11 बजे के बाद होने वाला चक्काजाम भले ही वापस ले लिया हो, लेकिन हड़ताल अभी टली नहीं है। बल्कि, मोर्चा ने प्रदेशभर में बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है। मोर्चा का आरोप है कि उनकी मांगों पर सहमति के बाद भी उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अब उनके पास आंदोलन का ही विकल्प बचता है। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संयोजक अशोक चौधरी ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया है कि 27 सितंबर की रात से होने वाला चक्काजाम स्थगित कर दिया गया है। लेकिन, मोर्चा ने तय किया है कि आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इसके तहत 3 अक्टूबर को देहरादून में गढ़वाल मंडल के कर्मचारी आईएसबीटी में प्रदर्शन करेंगे। इस दिन संपूर्ण कार्यबहिष्कार किया जाएगा। पांच अक्टूबर को हल्द्वानी बस स्टेशन पर प्...
बचपन की संप्रभुता की वकालत करती पुस्तकें

बचपन की संप्रभुता की वकालत करती पुस्तकें

पुस्तक-समीक्षा
अरुण कुकसाल ‘बचपन से पलायन’ जॉन होल्ट की बहुचर्चित पुस्तक ‘एस्केप फ्राम चाइल्ड हुड' बच्चों और वयस्कों के आपसी वैचारिक और व्यवहारिक विरोधों को उद्घाटित करती है. यह पुस्तक बच्चों को वो सब करने का अधिकार देने की बात करती है जो कानूनन और सामाजिक रूप से एक व्यस्क को प्राप्त हैं. किताब के लेखक और शिक्षाविद जॉन होल्ट का जन्म न्यूयॉर्क सिटी में सन् 1923 में हुआ था. एक शिक्षाविद के रूप में जॉन होल्ट ‘होम-स्कूलिंग मूवमैंट’ के अग्रणी सर्मथक रहे. अपने बच्चों को घर पर ही शिक्षा देने के विचार पर केन्द्रित पत्रिका ‘ग्रोइंग विदाऊट स्कूलिंग’ के वे प्रकाशक और सम्पादक रहे थे. शिक्षा पर लिखी उनकी पुस्तकें दुनिया की अनेकों भाषाओं में लोकप्रिय रही हैं. हाऊ चिल्ड्रन लर्न, हाऊ चिल्ड्रन फेल, फ्रीडम एण्ड बियाॅन्ड, एस्केप फ्राॅम चाइल्डहुड, द अंडर अचीविंग स्कूल, नेवर टू लेट, टीच याॅर ओन उनकी चर्चित पुस्तकें हैं. स...
गंगोत्री धाम में बहा यात्री, तलाश में जुटी SDRF

गंगोत्री धाम में बहा यात्री, तलाश में जुटी SDRF

उत्तरकाशी
गंगोत्री धाम में मां गंगा में नहाते वक्तमध्य प्रदेश का एक तीर्थयात्री नदी में बह गया। SDRF की टीम यात्री की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार, यात्री राम शंकर(37) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बीना जंक्शन जिला सागर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। राम शंकर ने पांच साल  पहले संन्यास ले लिया था। स्नान घाट पर मौजूद यात्रियों ने बताया गया कि वह स्नान कर रहे थे, तभी नदी की तेज में ओझल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना SDRF को दी। मौके पर पहुंची टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। यात्री की तलाश जारी है। ...
झूमा लंदन : सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

झूमा लंदन : सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

देश—विदेश
उत्तराखण्डी लोकगीतों में झूमा लंदन, सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों से अह्वान, साल में एक बार अपने प्रदेश अवश्य आयेंदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं लंदन में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों द्वारा भव्य रंगारंग स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। लंदन में रह रहे उत्तराखण्ड के प्रवासियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहन प्रस्तुति दी गई। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद समस्त प्रवासी भारतीय उत्तराखण्ड के पारंपरिक परिधानों में नज़र आए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में रह रहे समस्त प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट क...
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे लंदन, प्रवासी भारतीयों एवं उत्तराखंड मूल के लोगों ने किया सीएम का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे लंदन, प्रवासी भारतीयों एवं उत्तराखंड मूल के लोगों ने किया सीएम का भव्य स्वागत

देश—विदेश
लंदन। चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे लेक लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को लंदन एयरपोर्ट पहुँचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी के स्वागत में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पहुँचे। लंदन पहुँचने पर भारतीय समुदाय और उत्तराखंड मूल के लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री का उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन तथा उत्तराखण्ड की परम्परा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया गया।चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को लंदन पहुँचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पहुँचे। लंदन पहुँचने पर भारतीय समुदाय और उत्तराखंड मूल के लोगों ने सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। pic.twitter.com/v1PyAjW8kJ — BharatJan भारतजन (@bharat_jan) September 25, 2023मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का यह डेलिगेशन 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ब्रिटे...
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर अंगदान व नेत्रदान का दिया संदेश, अक्षी पुण्डीर को बेस्ट स्लोगन एवं आयुष कुमार को बेस्ट पोस्टर का खिताब

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर अंगदान व नेत्रदान का दिया संदेश, अक्षी पुण्डीर को बेस्ट स्लोगन एवं आयुष कुमार को बेस्ट पोस्टर का खिताब

उत्तराखंड हलचल
देहरादून। श्री गुरु रामराय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फार्मेसी काउंसिल आॅफ इण्डिया ने वर्ष 2023 के लिए फार्मासिस्ट स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत कर रहे हैं- अंगदान महादान थीम निर्धारित की है। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर इस थीम के बारे में जन-जागरूकता का संदेश भी दिया। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, कुलपति डाॅ यशबीर दिवान व कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने आयोजक सदस्यों को शुभकानाएं दीं। सोमवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ विवेक रुहेला, वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् डाॅ दिविजा अरोड़ा वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् डाॅ दिव्या जुयाल, डीन ...
लंदन और बर्मिंघम की यात्रा पर सीएम धामी, निवेशकों के साथ करेंगे बैठक, ट्वीट कर दोहराया ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’

लंदन और बर्मिंघम की यात्रा पर सीएम धामी, निवेशकों के साथ करेंगे बैठक, ट्वीट कर दोहराया ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन की यात्रा पर हैं। वे वहां पर अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्हें उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करेंगे। सीएम धामी ने एक्स (X) पर जानकारी देते हुए बताया कि, देवभूमि के आराध्य देवी-देवताओं के आशीर्वाद से एवं समस्त प्रदेशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति तथा सशक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु दिसंबर में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में प्रवासी भारतीयों एवं अंतर्राष्ट्रीय उद्योगपतियों से मुलाकात एवं उन्हें इस समिट में आमंत्रित करने हेतु आज लंदन और बर्मिंघम की यात्रा पर जा रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा कि, उत्तराखण्ड निवेश के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ प्रदेश है इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि विदेश से भी लोग यहां निवेश के लिए आएंगे, जिसके माध्यम से र...
श्रीअन्न महोत्सव: 7 अक्टूबर को हल्द्वानी आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

श्रीअन्न महोत्सव: 7 अक्टूबर को हल्द्वानी आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 07 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित श्रीअन्न महोत्सव के सम्बन्ध में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ज्ञात हो कि आगामी 07 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित श्रीअन्न महोत्सव में देश के गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक बिग्रेडियर अमृत लाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नैनीताल कर्नल सुबोध शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उधमसिंहनगर कर्नल बीडी धपोला, मेजर बीएस रौतेला उपस्थित रहे।...
उत्तराखंड ब्रेकिंग : आज से होने वाला ITBP का प्रशिक्षण कैंसिल, कुछ दिनों बाद जारी हो सकती है नई तारीख

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आज से होने वाला ITBP का प्रशिक्षण कैंसिल, कुछ दिनों बाद जारी हो सकती है नई तारीख

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में आईटीबीपी (ITBP) के मातली कैंप में लगने वाला भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कैंप फिलहाल रद्द कर दिया गया है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि कैंप क्यों निरस्त किया गया। लेकिन, यह बताया जा रहा है कि भर्ती से पहली लगने वाला यह प्रशिक्षण कैंप आईटीबीपी (ITBP) मुख्यालय से अगली तारीख आने के बाद लगाया जाएगा। मातली कमाडेंट कार्यालय की ओर से 25 सितंबर से युवाओं को भर्ती के लिए ट्रेनिंग दी जानी थी, जिसे अब टाल दिया गया है। हालांकि, आधिकारिक रूप से आईटीबीपी (ITBP) के अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ...