Blog

उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल का सु-विख्यात नंदादेवी महोत्सव सम्पन्न

उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल का सु-विख्यात नंदादेवी महोत्सव सम्पन्न

अल्‍मोड़ा
सी एम पपनैंरानीखेत. ऐतिहासिक तथ्यों व मान्यताओ से जुडे रहे नंदा देवी मेले की भव्य तैयारी इस वर्ष उत्तराखंड पर्वतीय अंचल के कस्बो व शहरो मे 20 सितंबर से आरंभ कर दी गई थी. 23 सितंबर अष्टमी के दिन विधिवत ब्रह्म मुहूर्त मे वैदिक मंत्रोचार के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से आदि शक्ति मां नंदा के प्रति दृढ़ व अटुट आस्था रखते हुए उत्तराखंड के अल्मोडा, नैनीताल, रानीखेत, कोटमन्या, भवाली, बागेश्वर्, चम्पावत, चांदपुर, रणचुला, डनगोली, बदियाकोट, कर्मी, सोरांग, तल्ली दसौली, तल्ली धूरी, सिमली, सरमूल, पोथिंग, गैडलोहवा, चिल्ठा इत्यादि इत्यादि मे पूजा अर्चना व मुख्य मेलो के साथ-साथ अन्य विविध विधाओ के कार्यक्रमो का श्रीगणेश कर दिया गया था.उत्तराखंड पर्वतीय अंचल के कस्बो व शहरो मे अष्टमी के दिन बडी संख्या में आराध्य देवी की सामूहिक आरती और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओ का उमडने वाला जन सैल...
केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य नामित हुए डॉ. वेद मित्र

केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य नामित हुए डॉ. वेद मित्र

साहित्‍य-संस्कृति
साहित्यिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए कई संस्थाओं से वेद मित्र हुए हैं सम्मानित दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वेद मित्र शुक्ल को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, दिल्ली क्षेत्र की सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है. विदित हो कला, साहित्य, संगीत, शिक्षा, फिल्म, विज्ञान, कानून आदि क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों व महत्वपूर्ण योगदान देने वाली शख्सियतों को सरकार द्वारा इस पद पर नामित किए जाने की परंपरा रही है. भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा संचालित केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड देश भर में स्थापित अपने नौ क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ फिल्मों के सार्वजनिक प्रदर्शन का नियंत्रण करता है.  डॉ. वेद मित्र को उनमें से एक दिल्ली क्षेत्र के फिल्म प्रमाणन बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है. दिल्ली क्षेत्र में किसी भी भाषा में बनने वा...
उत्तराखंड : UKPSC ने जारी किया अपडेट, बदल गई परीक्षाओं की तारीखें

उत्तराखंड : UKPSC ने जारी किया अपडेट, बदल गई परीक्षाओं की तारीखें

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। आयोग भर्तियों की तारीख में बदलाव किया है। हालांकि पहले ही परीक्षाओं को कैलेंडर जारी कर दिया गया था। लेकिन, लोक सेवा आयोग ने अपने कैलेंडर में कुछ संशोधन करते हुए इसमें नई परीक्षाओं को भी शामिल किया है। कैलेंडर में पुरानी परीक्षाओं की तारीखों को भी बदलाव किया गया है। हालांकि परीक्षा में हुए बदलाव की वजह स्पष्ट नहीं है। जिन भर्ती परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया गया है।इनमें किया गया बदलाव राज्य संपति विभाग के व्यवस्था अधिकारी परीक्षा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी अन्वेषक कम संगणक और सहायक कृषि अधिकारी समेत उद्यान पर्यवेक्षक की परीक्षाएं शामिल है। इसके अलावा जिन तीन नई भर्तियों को कैलेंडर में जोड़ा गया है। उसमें प्रधानाचार्य श्रेणी 2 की परीक्षा, सर्वेयर शिशिक्षु परीक्षा और औषधि निरीक्षक ग्रेट 2 की परी...
काली पट्टी बांधकर पढ़ा रहे हैं 17000 शिक्षक, आखिर क्यों आई ऐसी नौबत

काली पट्टी बांधकर पढ़ा रहे हैं 17000 शिक्षक, आखिर क्यों आई ऐसी नौबत

उत्तराखंड हलचल
रामनगर: राजकीय शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। शिक्षा मंत्री के साथ दो माह पहले हुई बैठक में विभिन्न मांगों पर सहमति के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे शिक्षक नाराज हैं। इसके चलते प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशभर के 17 हजार से अधिक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल नेके अनुसार राजकीय शिक्षक संघ के साथशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत के साथ दो माह पूर्व हुई बैठक में विभिन्न मांगों में सहमति बनी थी। बावजूद विभागीय अधिकारियों और शासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि शिक्षक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाह्न पर आज से चरणबद्ध आंदोलन प्रस्तावित है। इसी आंदोलन के तहत आज सभी अध्यापकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर पठन-पाठन करते हुए विरोध जताया। ये हैं मांगें मठपाल के अनुसार...
उत्तराखंड से बड़ी खबर: खलिस्तानी आतंकियों के दो ठिकानों पर NIA की छापेमारी

उत्तराखंड से बड़ी खबर: खलिस्तानी आतंकियों के दो ठिकानों पर NIA की छापेमारी

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड से बड़ी खबर: खलिस्तानी आतंकियों के दो ठिकानों पर NIA की छापेमारीऊधमसिंह नगर: कनाड़ा के भारत पर खलिस्तानी आतंकी हत्या का आरोप लगाने के बाद भारत में खालिस्तानी आतंकियों के ठिकानों पर NIA ने छापेमारी शुरू कर दी है। देशभर के विभिन्न ठिकानों के साथ उत्तराखंड में दो जगहों पर NIA ने छापेमार की है। NIA ने गैंगस्टर और खलिस्तानी-आतंकियों के खिलाफ देश के कई राज्यों में छापेमारी की। गैंगस्टरों की तलाश में NIA ने दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड के करीब 50 इलाकों में छापेमारी की है। उधम सिंह नगर, बाजपुर में एनआई के छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। NIA ने यह कदम आतंकवादियों और ड्रग्स डीलर्ज के बीच साठगांठ को खत्म करने के मकसद से उठाई है। दरअसल, भारत में बैठे आतंकी मददगार विदेशों में रहे रहे आतंकियों और गैंगस्टरों को हवाला चौनल के माध्यम से हथियार और ड्रग्स की सप्...
सैन्यधाम निर्माण को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री ने ली बैठक, दिसंबर महीने तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सैन्यधाम निर्माण को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री ने ली बैठक, दिसंबर महीने तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

देहरादून
देहरादून:  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण निदेशालय के सभागार में सैन्यधाम निर्माण के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैन्यधाम स्थल का निर्माण कार्य दिसम्बर तक किसी भी स्थिति में पूर्ण कर लिया जाए।इस दौरान मंत्री ने कहा कि भूमि की बंदोबस्ती प्रकरण का निस्तारण अतिशीघ्र किया जाए। उन्होंने विद्युत सब स्टेशन के लिए भी अधिकारियों के निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम पहुंच हेतु मुख्य मार्ग में पुल अथवा स्कवर का निर्माण कर लिया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि बजट की व्यवस्था को लेकर भी सम्पूर्ण औपचारिकताऐं भी पूर्ण कर ली जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, निदेशक सैनिक कल्याण बिग्रेडियर अमृत लाल, अपर सचिव सीएस धर्मशक्तू, उपजिलाधिकारी नन्दन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।...
उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ग्रहण किया पुरस्कार

उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ग्रहण किया पुरस्कार

उत्तराखंड हलचल
नई दिल्ली/ देहरादून। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जय) के पांच साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के दो साल पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ‘आरोग्य मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इस दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान दोनों योजनाओं से संबंधित चुनौतियों, रुझानों और सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। आरोग्य मंथन 2023 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने समापन सत्र को संबोधित किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल, सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण), सुधांश पंत और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी उपस्थित रह...
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री पूरन चंद्र शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने किया शोक व्यक्त

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री पूरन चंद्र शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने किया शोक व्यक्त

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। आपको बता दें कि, अविभाजित उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा का निधन हो गया है, वह 78 वर्ष के थे। पूरन चंद्र शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और वह उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहने के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष भी रहे। उनका निधन रामपुर रोड हुंडई शोरूम के पास उनके हल्द्धानी स्थित निवास में हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने बटवताया कि उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास से ...
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पर्यटन दिवस’ की शुभकामनायें, कहा – उत्तराखण्ड को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाना हमारा उद्देश्य

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पर्यटन दिवस’ की शुभकामनायें, कहा – उत्तराखण्ड को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाना हमारा उद्देश्य

उत्तराखंड हलचल
प्रदेश का नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य सदियों से रहा है पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्रमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश का नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य सदियों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। हमारे चार धाम सदियों से देश व दुनिया के करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र रहे हैं। राज्य की आर्थिकी को मजबूती देने में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। रोड़ कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिकी के लिए लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यटन के महत्व के प्रत...
उत्तराखंड में आयुष्मान भवः अभियान के लिए नोडल अधिकारी किये गये तैनात, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किये आदेश

उत्तराखंड में आयुष्मान भवः अभियान के लिए नोडल अधिकारी किये गये तैनात, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किये आदेश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून। आयुष्मान भवः अभियान की ग्रांउड जीरो पर प्रगति जानने के लिए उत्तराखंड में नोडल अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार खुद अल्मोड़ा जनपद में अभियान की प्रगति देखेगें। इसके साथ ही 12 अन्य अधिकारियों को अलग-अलग जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन की 13 अधिकारियों को 13 जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें डॉ आर राजेश कुमार-अल्मोड़ा, डॉ आनंद श्रीवास्तव- उधमसिंहनगर, श्रीमती नमामि बंसल-देहरादून, स्वाति भदौरिया-चमोली, अमनदीप कौर-टिहरी गढ़वाल, डॉ विनीता शाह-रूद्रप्रयाग, डॉ आशुतोष सयाना-उत्तरकाशी, डॉ सीएमएस रावत- पौड़ी गढ़वाल, डॉ चन्द्र प्रकाश भैसोड़ा-बागेश्वर, डॉ अरूण जोशी-नैनीताल, डॉ आर एस रैना-हरिद्वार, डॉ अजय आर्या-पिथौरागढ़ और डॉ केदार शाही को चंपावत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य सचिव की डॉ आर राजेश कुमार की ओर से जारी किये गये आदेश के मुताबिक केन्द्...