
अपने ही पूर्व विधायक पर भड़के BJP नेता और कार्यकर्ता, आगे-आगे देखो होता है क्या?
हल्द्वानी: अगले साल होले वाले लोकसभा चुनाव से पहले नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में BJP में घमासान मचा हुआ है। आलम यह है कि केंद्रीय राज्य मंत्री को भी कोई पूछ नहीं रहा है। उनको सार्वजनिक रूप से पूर्व विधायक को हिदायद देनी पड़ रही है। इतना ही नहीं, ऊधमसिंह नगर जिले के पूर्व विधायक ने हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में अतिक्रमण किया, जिसका भाजपा नेताओं ने खुला विरोध किया है। इससे पहले ऊधमसिंह नगर जिले के ही एक और विधायक केंद्रीय राज्य मंत्री पर निशाना साध चुके हैं।
हालांकि, इस मामला कुछ अलग है। ददरअल, किच्छा के पूर्व BJP विधायक राजेश शुक्ला ने हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में पोस्ट और बैनर लगा दिए, जिसके बाद अब वो अपनी ही पार्टी के नेताओं से नाराजगी झेलनी पड़ रही हैं। पार्टी के तमाम नेता खुलकर उनकी मुखालफत कर रहे हैं। पूरा मामला किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के जन्मदिन को लेकर है। जन्मदिन की ...









