Blog

एआरटीओ कार्यालय रामनगर का सीएम धामी ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये महत्वपूर्ण निर्देश

एआरटीओ कार्यालय रामनगर का सीएम धामी ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये महत्वपूर्ण निर्देश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवललोडिंग, हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि, जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को घर पर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। सभी विभागों को जन सुविधा के दृष्टिगत नई कार्य संस्कृति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य किए जा रहे हैं। ...
ध्याणियों को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम है “दिशा-ध्याण”, जानें क्यों है खास

ध्याणियों को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम है “दिशा-ध्याण”, जानें क्यों है खास

उत्तराखंड हलचल
कवींद्र ईष्टवाल। ये नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं। लेकिन, इससे ज्यादा इनकी पहचान एक समाजसेवक के रूप में है। हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। जब भी किसी पर संकट आता है, कवींद्र वहां मदद के लिए पहुंच जाते हैं। उनकी चिंता हमेशा ही पहाड़ की बेहतरी के लिए रहती है। लोगों के काम आने का कोई मौक़ा नहीं चूकते। कवींद्र ईष्टवाल पहाड़ के उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए कई अभियान चला चुके हैं। उन्होंने रिंगाल की कंडियां बनवाई। जहां त्योहारों में लोग महंगी-महंगी मिठाइयों के गिफ्ट देते हैं। वहीं, कवींद्र ने रिंगाल की कंडियां बनाकर उनमें अरसे और दूसरे पहाड़ी उत्पाद लोगों को भेंट किए। अब उन्होंने एक और मुहिम शुरू की है। उन्होंने जैविक उत्पादों को आउटलेट शुरू किया है। जहां आपको पूरे उत्तराखंड के पहाड़ी जैविक उत्पाद मिल जाएंगे। उनका कहना है कि उनका इसको शुरू करने के पी...
सीएम धामी ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में की सफारी; पर्यटकों से की बातचीत, कर्मियों का किया उत्साहवर्द्धन

सीएम धामी ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में की सफारी; पर्यटकों से की बातचीत, कर्मियों का किया उत्साहवर्द्धन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी की और पर्यटकों के साथ बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने गश्त करने वाले फॉरेस्ट कर्मियों के साथ भी चर्चा कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने हाथियों को गुड़ एवं चना खिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉर्बेट वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचकारी जंगल सफारी डेस्टिनेशन के रूप में विश्व प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. धीरज पांडेय से कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध की जानकारी ली। उन्होंने कॉर्बेट से लगे गांवों के लोगों के लिए सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने वनभूमि में अतिक्रमण के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कॉर्बेट में पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही प्...
PM का पिथौरागढ़ दौरा:  दिखी PM मोदी-CM धामी की जुगलबंदी

PM का पिथौरागढ़ दौरा: दिखी PM मोदी-CM धामी की जुगलबंदी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के दौरे पर पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बेहद खास जुगलबंदी देखने को मिली। दरअसल, पीएम मोदी ने पवित्र पार्वती सरोवर में दर्शन एवं पूजन से लेकर सेना के जवानों के बीच सीएम धामी को हर जगह अपने साथ-साथ रखा।प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से हमेशा से विशेष लगाव रहा है। बीते वर्ष भी प्रधानमंत्री मोदी बद्रीनाथ धाम में दर्शनों के बाद जब देश के अंतिम गांव (तब तक) माणा में पहुँचे तो यहां भी दोनों के बीच की केमेस्ट्री साफ झलकी। माणा में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने अपने भाषण में सीएम धामी के उस कथन पर मुहर लगा दी, जिसमें माणा देश का पहला गांव होने की बात कही। इसके बाद से माणा को देश के प्रथम गांव के रूप में पहचान मिली है। यहां आयोजित जनसभा में भी पीएम मोदी ने सीएम धामी की मंच से मुक्तकंठ से प्रशंसा की। सीएम धा...
उत्तराखंड : इन कर्मचारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक रद्द, आदेश जारी

उत्तराखंड : इन कर्मचारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक रद्द, आदेश जारी

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : इन कर्मचारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक रद्द, आदेश जारीदेहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि अगले 30 नवंबर तक किसी को छुट्टी नहीं मिलेगी। सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों के संचालन के भी निर्देश दिए गए हैं। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन और तकनीकी दीपक जैन की ओर से मंडल प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि देहरादून-ऋषिकेश-देहरादून सहित कई मार्गों पर यात्रियों के लिए कम बस उपलब्धता की शिकायत को तत्काल दूर किया जाए। 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे त्योहारी सीजन के मद्देनजर यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे बस की जरूरत और बढ़ेगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी डिपो सहायक महाप्रबंधक लोकल मार्गों की निर्धारित बस सेवा...
टेक्नोलॉजी : आने वाला है WhatsApp का नया फीचर, जानें क्यों है खास

टेक्नोलॉजी : आने वाला है WhatsApp का नया फीचर, जानें क्यों है खास

उत्तराखंड हलचल
टेक्नोलॉजी : आने वाला है WhatsApp का नया फीचर, जानें क्यों है खासWhatsApp अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए फीचर और अपडेट लाता रहता है। हाल ही में वॉट्सऐप ने अपने चैट लॉक के लिए एक सीक्रेट कोड फीचर पर काम करना शुरू किया है। फिलहाल एक नई रिपोर्ट सामने आई है कि मेटा का मैसेजिंग ऐप अपने प्लेटफॉर्म पर ग्रुप चैट इवेंट बनाने के लिए एक नया फीचर विकसित कर रहा है।आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। वॉट्सऐप ग्रुप चैट इवेंटवॉट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने बताया कि वॉट्सऐप ग्रुप चैट इवेंट आयोजित करने के लिए एक नए फक्शनालिटी विकसित कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को वॉट्सऐप के मिस्ड या देर से कॉल के जोखिम को कम करके, ग्रुप चैट में हो रही चर्चा का प्लान बनाने और कॉर्डिनेट करने में मदद करने के लिए है। बता दें कि ये सुविधा फिलहाल एंड्रॉइड बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और इस...
ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इजरायल से लौटे उत्तराखण्डियों के लिए उत्तराखंड सदन दिल्ली में विशेष व्यवस्थाएं, नागरिकों ने सरकार को कहा धन्यवाद

ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इजरायल से लौटे उत्तराखण्डियों के लिए उत्तराखंड सदन दिल्ली में विशेष व्यवस्थाएं, नागरिकों ने सरकार को कहा धन्यवाद

उत्तराखंड हलचल
ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इजरायल से लौटे उत्तराखण्डियों के लिए उत्तराखंड सदन दिल्ली में विशेष व्यवस्थाएं, नागरिकों ने सरकार को कहा धन्यवाद आज प्रातः 5.50 बजे Operation Ajay के अन्तर्गत इज़राइल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक- आरती जोशी और आयुष मेहरा- को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। उनके सकुशल वापिस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए चले गये और सरकार को धन्यवाद कहा। यहाँ सूचित करना है कि स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड सरकार द्वारा इज़राइल से भारत वापिस लाये जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए एयरपोर्ट पर रिसीव कर उत्तराखंड सदन दिल्ली में आने, खाने इत्यादि के बाद उनके गंतव्य स्थान भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन से व्यवस्था की गई है। लगभग 18, 000 भारतीयों के इज़राइल में होने की सं...
पीएम का पिथौरागढ़ दौरा: फिर दिखी पीएम मोदी-सीएम धामी की जुगलबंदी

पीएम का पिथौरागढ़ दौरा: फिर दिखी पीएम मोदी-सीएम धामी की जुगलबंदी

पिथौरागढ़
देहरादून: आज उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के दौरे पर पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बेहद खास जुगलबंदी देखने को मिली। दरअसल, पीएम मोदी ने पवित्र पार्वती सरोवर में दर्शन एवं पूजन से लेकर सेना के जवानों के बीच सीएम धामी को हर जगह अपने साथ-साथ रखा।प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से हमेशा से विशेष लगाव रहा है। बीते वर्ष भी प्रधानमंत्री मोदी बद्रीनाथ धाम में दर्शनों के बाद जब देश के अंतिम गांव(तब तक) माणा में पहुँचे तो यहां भी दोनों के बीच की केमेस्ट्री साफ झलकी। माणा में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने अपने भाषण में सीएम धामी के उस कथन पर मुहर लगा दी, जिसमें माणा देश का पहला गांव होने की बात कही। इसके बाद से माणा को देश के प्रथम गांव के रूप में पहचान मिली है। यहां आयोजित जनसभा में भी पीएम मोदी ने सीएम धामी की मंच से मुक्तकंठ से प्रशंसा की। सीएम ...
UKPSC ने 1188 पदों पर निकाली भर्ती, इस दौरान से करें आवेदन

UKPSC ने 1188 पदों पर निकाली भर्ती, इस दौरान से करें आवेदन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है कि धामी सरकार एक के बाद एक भर्ती की विज्ञप्तियां जारी कर रही है आज 12 अक्टूबर को लोक सेवा आयोग द्वारा 1097 पदों पर सीधी भर्ती जारी की गई है।  विज्ञप्ति की जानकारी के अनुसार ऑनलाइन विज्ञापन एवं आवेदन जारी किए जाने की तारीख 14 अक्टूबर है जबकि ऑनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तारीख 3 नवंबर रखी गई है।   विज्ञापन संख्या: A – 3 / DR (VO)/S-1/2023 के माध्यम से पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुचिकित्साधिकारी ग्रेड-2 के कुल 91 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन की शर्तानुसार पात्र अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in पर दिनांक 12 अक्टूबर, 2023 से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने तथा आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 02 नवम्बर, 2023 (गुरूवार) है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन-पत्र ...
पीएम मोदी ने थपथपाई सीएम धामी की पीठ

पीएम मोदी ने थपथपाई सीएम धामी की पीठ

उत्तराखंड हलचल
पिथौरागढ़ में आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा में आज भारी जनसैलाब उमड़ा। उन्हें सुनने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा सब पहुँचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब अपना संबोधन समाप्त किया तो वे भी देवभूमि की जनता के इस प्रेम से अभिभूत नजर आए। ऐसे में पीएम मोदी के मुँह से एकाएक निकला “वाह धामी जी वाह।” इस दौरान पीएम धामी ने मंच पर ही उनकी पीठ थपथपाई। इसके बाद जब पीएम मोदी हेलिपैड से लौटने लगे तो यहां भी उन्होंने सीएम धामी का हाथ पकड़कर उनकी तारीफ करते हुए पीठ थपथपाई।...