Blog

बड़ा फैसला : मानकों पर फिट नहीं बैठा तो ढहा दिया जाएगा भवन!

बड़ा फैसला : मानकों पर फिट नहीं बैठा तो ढहा दिया जाएगा भवन!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: आपदा उत्तराखंड के लिए आम बात है। हर साल किसी न किसी तरह से आपदा लोगों को तक्लीफें देकर चली जाती है। जोशीमठ का हाल देश-दुनिया ने देखा। वहां, लोग आज भी खौफ में जी रहे हैं। इसी आपदा से सबक लेते हुए सरकार ने अब एक बड़ा प्लान तैयार किया है। अगर आपका भवन मानकों पर फिट नहीं बैठा तो उसे ढहा दिया जाएगा।सरकार ने सभी जिलों में ऐसी बिल्डिंग्स को मार्क करने का फैसला किया है, जो जोखिम संभावित हैं, जिनसे भविष्य में किसी भी तरह का खतरा हो सकता है। ऐसे असुरक्षित भवन अगर रेट्रोफिटिंग के माध्यम से सुरक्षित नहीं होंगे, तो उन्हें ढहा दिया जाएगा।असुरक्षित भवनों की चिन्हित करने और रेट्रोफिटिंग की कार्रवाई के लिए शासन ने सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ और तकनीकी समिति का गठन कर दिया है। इस संबंध में आवास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।इसके तहत तीखी ढलानों पर बसे जोशीमठ के...
PRT का संशोधित रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

PRT का संशोधित रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

उत्तराखंड हलचल
केंद्रीय विद्यालय ने पीआरटी भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। केंद्रीय विद्यालय ने रिवाइज्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/announcement पर जारी किया गया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, चाहें तो कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी परिणाम की जांच कर सकते हैं।KVS की ओर से अगले राउंड यानी कि साक्षात्कार के लिए जारी हुई उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट सूची में उम्मीदवार मेरिट सूची PDF में रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, लिंग, श्रेणी, उप श्रेणी, साक्षात्कार का शहर, तिथि, सहित अन्य डिटेल्स में शामिल हैं। निर्धारित तिथि के भीतर कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा। इस दौरान, उन्हें सभी शैक्षणिक दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे। KVS ने 19 अक्टूबर को परिणाम अपलोड किया था, जिसमें कु...
चंद्रग्रहण: आज चार बजे बंद हो जाएंगे चारों धामों के कपाट, कल होगी पूजा

चंद्रग्रहण: आज चार बजे बंद हो जाएंगे चारों धामों के कपाट, कल होगी पूजा

उत्तराखंड हलचल
धर्म : चंद्रग्रहण के चलते बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मंदिर के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर बंद रहेंगे। ग्रहण आज रात को एक बजकर चार मिनट से लगेगा। इसे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद किया जाएगा। 29 अक्तूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी  पूजाएं संपन्न होंगी। 11 बजे राजभोग लगने के बाद मंदिर की सफाई होगी। दो बजे तक मंदिर बंद रहेगा। उसके बाद दोपहर दो बजे दोबारा मंदिर को खोला जाएगा और सांयकालीन आरती होगी। चार बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी बंद किए जाएंगे, जो कि अगले दिन रविवार को खोले जाएंगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि शनिवार शाम चार...
वाल्मीकि जयंती : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

वाल्मीकि जयंती : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश दिया। महर्षि वाल्मीकि जमीन की सतह से धर्म की पराकाष्ठा प्राप्त करने वाले एक ममर्ज्ञ महात्मा थे जिन्होंने आदिकाव्य रामायण जैसी कालजयी रचना कर समाज को सत्य, कर्त्तव्यनिष्ठा एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई सामाजिक समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिकता है। उनके विचार एवं आदर्श हमें समतामूलक समाज की स्थापना की प्रेरणा देते रहेंगे। हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान दृष्टिकोण एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति हमारा सम्मा...
सीएम धामी के निर्देश पर स्थानांतरण नीति को लेकर एसीएस ने विभिन्न कर्मचारी/ शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों संग की बैठक कर माँगे सुझाव

सीएम धामी के निर्देश पर स्थानांतरण नीति को लेकर एसीएस ने विभिन्न कर्मचारी/ शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों संग की बैठक कर माँगे सुझाव

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्थानांतरण नीति को लेकर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी/ शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान कार्मिक, न्याय, वित्त विभाग के अधिकारियों समेत सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने नई स्थानांतरण नीति पर विचार विमर्श किया। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि कार्मिको के हितों को ध्यान रखने के साथ ही प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधा मिले, इसी ध्येय के साथ नई स्थानांतरण नीति को लेकर सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव ने कार्मिक विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में कई ऐसे स्थान हैं जो 15-20 साल पूर्व तक अति दुर्गम/ दुर्गम की श्रेणी में थे एवं वर्तमान में सड़क एवं अन्य सुविधाओं की वजह से सुगम क्षेत्र में आ गये हैं ऐसे क्षेत्रों का पुनरीक्षण किया जाए। बैठक के दौरान ज...
सीएम धामी पहुंचे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, पूर्व सीएम हरीश रावत का जाना हाल

सीएम धामी पहुंचे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, पूर्व सीएम हरीश रावत का जाना हाल

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: नई दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बता दें कि मंगलवार देर रात हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय बाजपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे कार में सवार पूर्व सीएम समेत कुल तीन लोग घायल हो गए थे। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह दी है। ...
उत्तराखंड : उद्यान घोटाले में BJP विधायक और भाई का भी नाम, कसेगा CBI का शिकंजा!

उत्तराखंड : उद्यान घोटाले में BJP विधायक और भाई का भी नाम, कसेगा CBI का शिकंजा!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: हाईकोर्ट के आदेश पर उद्यान विभाग के घोटाले की की जांच CBI से  कराए जाने के बाद मामले में राजनीति भी गरमा गई है। इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। हाईकोर्ट के फैसले में BJP के विधायक और उनके भाई का नाम साफ तौर पर लिखा गया है। इससे कांग्रेस ने सीधी तौर पर BJP को निशाने पर लिया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से सालों से चल रहे उद्यान घोटालों की जांच CBI को देने से सिद्ध हो गया है कि उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार की गंगा में सभी डुबकी लगा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेश में सरकार और शासन के सभी स्तरों की संदिग्ध भूमिका का उल्लेख किया है। उच्च न्यायालय के आदेश में रानीखेत विधायक अपने कथित बगीचे में फर्जी पेड़ लगाने का प्रमाण पत्र निर्गत कराने से सिद्ध होता है कि उद्यान घोटालों में केवल निदेशक बबेजा ही लिप्त नहीं हैं, बल्कि प्रदे...
पुरोला: रंग लाई सत्येंद्र राणा की मेहनत, डिग्री कॉलेज के लिए 6 करोड़ स्वीकृत

पुरोला: रंग लाई सत्येंद्र राणा की मेहनत, डिग्री कॉलेज के लिए 6 करोड़ स्वीकृत

उत्तरकाशी
पुरोला: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पुरोला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा का अभिनंदन किया। राजकीय महाविद्यालय पुरोला में कला संकाय भवन के लिए 6 करोड़ की धनराशि आवंटित होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा का स्वागत और धन्यवाद किया गया। कुछ दिन पूर्व छात्र संघ और पूर्व छात्र नेताओं की तरफ से जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा को एक ज्ञापन सौंपते हुए पुरोला महाविद्यालय में कला संकाय भवन के लिए प्रयास करने का आग्रह किया था। सत्येंद्र राणा ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से वार्ता करके समस्या से अवगत कराया और उच्च शिक्षा मंत्री ने संज्ञान लेते हुए कल संचय भवन राजकीय महाविद्यालय पुरोला के लिए धन आवंटित करवाया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा  ने पुरोला की आम जनमानस की तरफ से सभी छात्र-छात्राओं की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक...
सावधान : साइबर ठग ने लगाया 21 करोड़ का चूना, चीन से जुड़े तार

सावधान : साइबर ठग ने लगाया 21 करोड़ का चूना, चीन से जुड़े तार

उत्तराखंड हलचल
वर्क फॉर्म होम के नाम पर ठगी का मुख्य सरगना को हरियाणा से किया गिरफ्तार शुरुआती विश्लेषण में आरोपी देशभर में 37 FIR में वांछित है और 855 आपराधिक तार (लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश) चीन से जुड़े हैं अभियुक्त के तार चीन के लिये काम करता है भारतीय मूल का बाशिन्दा फर्जी कंपनियों और डमी खातों को खोलने के लिएदेहरादून: साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों से लोगों की जेब पर डाका डालने वाले आए दिन अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे लोगों पर नकेल करने के लिए STF की साइबर सेल लगातार काम कर रही है। साइबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने हेतु अपराध के नये-नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे है। इसी परिपेक्ष्य में ठगों द्वारा ऑनलाईन जॉब/वर्क फ्राम होमे के नाम पर शिकायतकर्ता से लाखों रुपये की धोखाधडी की जा रही है। इसी क्रम में एक प्रकरण साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून उत्तराखण्ड...
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानें कब से है सूतक काल?

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानें कब से है सूतक काल?

उत्तराखंड हलचल
चंद्र ग्रहण : 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) कल 28 अक्टूबर को लगने वाला है. शरद पूर्णिमा की रात यह चंद्र ग्रहण लगेगा. चंद्र ग्रहण पूर्णिमा और सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है. साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिसकी अवधि 1 घंटे 16 मिनट तक है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है, इस वजह से उसमें कुछ कार्यों को करना वर्जित है. इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात 01 बजकर 06 मिनट से लगेगा. इसका समापन 29 अक्टूबर को तड़के 02:22 पर होगा. यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा. इसे आंशिक चंद्र ग्रहण भी कह सकते हैं. यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने वाला है. साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा और यह 29 अक्टूबर को 02:22 एएम तक रहेगा. सूतक काल का समापन चंद्र ग्...