Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

चम्‍पावत
 हिमांतर ब्यूरो, खटीमामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं. खटीमा कैम्प कार्यालय में आयोजित मुख्य सेवक युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब युवा ऊर्जा, उम्मीद और सकारात्मक सोच से भरे हों, तो विकास की राह अपने आप खुल जाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 1100 से अधिक स्टार्टअप्स को मान्यता दी जा चुकी है और 15 अत्याधुनिक इन्क्यूबेटर स्थापित किए गए हैं. खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, आईटी, एआई, जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और कल्याण जैसे क्षेत्रों में उत्तराखंड के युवा नई दिशा दे रहे हैं.उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनें. मुख्यमंत्री ने कहा- “हमारी सरकार चाहती है कि युवा नौकरी मांगने...
श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत बंद, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद

श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत बंद, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद

रुद्रप्रयाग
  इस वर्ष 17.68 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन केदारनाथ.  भैया दूज के पावन अवसर पर आज प्रातः 8:30 बजे भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं उपस्थित रहे। कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर को स्थानीय पुष्पों से सजाया गया और सेना के बैंड की भक्ति धुनों के साथ पूरा परिसर “हर हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के उद्घोषों से गूंज उठा। ठिठुरन भरे मौसम में भी लगभग 10 हजार श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।ब्रहममुहूर्त में मुख्य पुजारी बागेशलिंग और आचार्यगणों द्वारा यज्ञ, हवन एवं समाधि पूजन के पश्चात स्वयंभू शिवलिंग को ब्रह्मकमल, कुमजा, बुकला व अन्य पुष्पों से ढककर समाधि रूप दिया गया। तत्पश्चात गर्भगृह के द्वार बंद किए गए। इसके बाद पंचमुखी उत्सव डोली को रामपुर के लि...
स्वावलंबी विकास की ओर- आत्मबोध से आत्मनिर्भरता तक

स्वावलंबी विकास की ओर- आत्मबोध से आत्मनिर्भरता तक

लोक पर्व-त्योहार
  दीपावली पर विशेषप्रो. गिरीश्वर मिश्र शिक्षाविद् एवं पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा  इस साल दीपावली का पर्व देश के लिए इस अर्थ में विशेष है कि वह हमें स्वयं की पहचान के लिए आमंत्रित कर रहा है। इसका तकाजा है कि हम विभिन्न प्रकार के भ्रमों के आवरण से मुक्त हो कर प्रकाश का वरण करें। राह में आते तिमिर को दूर करने के लिए प्रकाश का यह पर्व हमें स्वयं को जगा कर ज्योति का वाहक बनने के लिए प्रेरित करता है। अपनी शक्ति को पहचानना ही वह आधार है जो आज की वैश्विक अस्थिरता और उथल-पुथल वाले अनिश्चय के वातावरण में हमें सहारा दे सकेगा। आज के जटिल होते परिवेश में इसे सुखद आश्चर्य ही कहेंगे कि तमाम विघ्न-बाधाओं को पार करते हुए भारत धन-धान्य की दृष्टि से अनेक देशों की तुलना में और स्वयं अपने पिछली उपलब्धियों की तुलना में उल्लेखनीय रूप से संतोषजनक स्थिति में है।...
आराकोट बंगाण: भालू के हमले में नेपाली मूल का चौकीदार गंभीर रूप से घायल

आराकोट बंगाण: भालू के हमले में नेपाली मूल का चौकीदार गंभीर रूप से घायल

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, मोरी (उत्तरकाशी)मोरी तहसील अंतर्गत आराकोट बंगाण क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौंडा के दुनपुर नामे तोक में शुक्रवार दोपहर एक नेपाली मूल के चौकीदार पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल को उपचार के लिए रोहडू रेफर किया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान विनोद सिंह राणा के सेब के बगीचे में कार्यरत चौकीदार थपलिया (60 वर्ष), पुत्र धनलाल, पर लगभग दोपहर 3 बजे भालू ने अचानक हमला कर दिया. हमले में थपलिया गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्राम प्रधान विनोद सिंह राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट लाया गया. हालांकि, केंद्र में न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही फार्मासिस्ट, जिसके चलते प्राथमिक उपचार संभव नहीं हो पाया और घायल को तुरंत रोहडू अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है....
उत्तरकाशी की बाल वैज्ञानिक टीम राज्यस्तरीय विज्ञान महोत्सव गुप्तकाशी के लिए रवाना

उत्तरकाशी की बाल वैज्ञानिक टीम राज्यस्तरीय विज्ञान महोत्सव गुप्तकाशी के लिए रवाना

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशी उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) द्वारा विज्ञान के लोकव्यापीकरण की दिशा में आयोजित ‘सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव’ के राज्यस्तरीय आयोजन में भाग लेने के लिए उत्तरकाशी जिले के 40 बाल वैज्ञानिकों की टीम आज गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हुई. राज्यस्तरीय महोत्सव का आयोजन 15-16 अक्टूबर को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग) में किया जा रहा है. इसमें उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत  के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. उत्तरकाशी जनपद स्तर पर हाल ही में पीएम श्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज, सुमन सभागार में हुए चयन आयोजन से राज्यस्तर के लिए 40 बाल वैज्ञानिक चुने गए थे. ये प्रतिभागी गुप्तकाशी में विज्ञान मॉडल, विज्ञान...
स्मैक के मुख्य डीलर मुस्कान को बड़कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्मैक के मुख्य डीलर मुस्कान को बड़कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडीबड़कोट. यमुना घाटी के नवयुवको को स्मैक के दलदल में धकेलने वाले स्मैक के मुख्य डीलर मुस्कान को बड़कोट पुलिस ने देहरादून, विकासनगर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोभाल ने “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाये जाने के लिए क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एसओजी एवं एएनटीएफ की टीम को मादक पदार्थों की तस्करी और व्यापार में सलिप्त तस्करो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है. पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट  देवेंद्र सिंह नेगी केमार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना बडकोट पुलिस की टीम ने थाना बड़कोट में पंजीकृत NDPS एक्ट के मामले में वांछित स्मैक माफिया मुस्कान को दिनांक 11 अक्टूबर की रात्रि में कुंजाग्राट, विकासनगर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना बड़कोट लाया जा रहा था इसी दौरान बर्नीगाड़ के पास अभियुक्त ने लघ...
आजीविका से आत्मनिर्भरता तक: हिमोत्थान की पहाड़ी पहल को मिला “डूइंग गुड फॉर भारत अवार्ड्स 2025”

आजीविका से आत्मनिर्भरता तक: हिमोत्थान की पहाड़ी पहल को मिला “डूइंग गुड फॉर भारत अवार्ड्स 2025”

दिल्ली-एनसीआर
टाटा ट्रस्ट की सहयोगी संस्था हिमोत्थान को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के 20 गांवों में अपने समग्र ग्रामीण विकास प्रयासों से 1,000 से अधिक परिवारों की आय बढ़ाने के लिए पुरस्कार मिला परिवर्तनकर्ताओं के लिए एशिया के सबसे बड़े मंच ने टाटा ट्रस्ट की सहयोगी, देहरादून स्थित हिमोत्थान सोसाइटी को ग्रामीण विकास में उत्कृष्टता के लिए "डूइंग गुड फॉर भारत अवार्ड्स - 2025" से सम्मानित किया. यह पुरस्कार 12वें भारत सीएसआर और ईएसजी शिखर सम्मेलन - 2025 के दौरान प्रदान किया गया. हिमोत्थान सोसाइटी को यह सम्मान उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के 20 गाँवों में अपने समग्र ग्रामीण विकास प्रयासों के लिए मिला है, जिससे 1,000 से अधिक परिवारों को सीधे लाभ हुआ है. विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से, हिमोत्थान 1000 परिवारों की औसत वार्षिक आय 60,000 से 80,000 रुपये तक बढ़ा रहा है; साथ ही, प्रशिक्षण क्षमता भी बढ़ाई गई...
राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने जताई चिंता, मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन ने पेश किया भविष्य का विज़न

राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने जताई चिंता, मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन ने पेश किया भविष्य का विज़न

देहरादून
हिमालय बचाओ: जलवायु परिवर्तन की चुनौती के समक्ष सतत विकास का संकल्पहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनहिमालय की चोटियां केवल बर्फ और पत्थर नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और पारिस्थितिक आत्मा की प्रतीक हैं. लेकिन आज यही हिमालय जलवायु परिवर्तन की मार से कराह रहा है. इसी गंभीर मुद्दे पर मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन द्वारा गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई, “हिमालय बचाओ – जलवायु परिवर्तन की चुनौती के समक्ष सतत विकास”. कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ, जो ज्ञान, स्थिरता और पर्यावरण चेतना का प्रतीक था. इस अवसर पर दुर्गा सिंह भंडारी और पेरिधि भंडारी ने मुख्य अतिथि डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, प्रसिद्ध पर्यावरणविद्, पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मानित का स्वागत किया.मुख्य अतिथि डॉ. जोशी ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि जलवायु परिवर्तन आज एक वैश्विक संकट बन चुक...
खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा 2025 : आध्यात्मिकता, संस्कृति और सतत विकास की चेतना से गूंजता हिमालय

खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा 2025 : आध्यात्मिकता, संस्कृति और सतत विकास की चेतना से गूंजता हिमालय

टिहरी गढ़वाल
हिमांतर ब्यूरो, टिहरी गढ़वालहिमालय की शाश्वत नीरवता में जब भक्तों के जयकारे और लोकगीतों की गूंज घुलती है, तो वह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं रह जाती- वह बन जाती है एक चेतना का आंदोलन. ऐसी ही चेतना का पर्व बन चुकी है 41वीं खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा 2025, जो बूढ़ाकेदार, चूला गढ़ बासर, माँ भगवती राजराजेश्वरी, प्रथम केदार बैलेश्वर से लेकर सीमांत गांव गंगी तक अपने ऐतिहासिक पड़ावों में सम्पन्न हुई. यह यात्रा पर्वतीय लोकविकास समिति, इंद्रमणि बडोनी कला एवं साहित्य मंच घनसाली, देवलिंग खतलिंग पर्यटन विकास समिति और भिलंगना क्षेत्र विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई. यात्रा का मूल उद्देश्य हिमालय के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व को उजागर करते हुए युवाओं में सतत विकास और सामाजिक चेतना के प्रति जागरूकता फैलाना रहा.बूढ़ाकेदार से शुरू हुई जनचेतना की पदयात्रा दिल्ली...
बंठ्या माने आपड़ गां, निपणु दूध साजी छां…

बंठ्या माने आपड़ गां, निपणु दूध साजी छां…

साहित्‍य-संस्कृति
राजस्थान में राष्ट्रीय बाल कविगोष्ठी में रवांल्टी बाल कविता का हुआ पाठ महावीर रवांल्टा को मिला श्यामसुंदर नागला स्मृति राष्ट्रीय बालवाटिका सृजन सम्मान-2025हिमांतर ब्यूरोशिक्षा, साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्कार की मासिक पत्रिका 'बालवाटिका', राजस्थान साहित्य अकादमी और विनायक विद्यापीठ,भूणास (भीलवाड़ा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 26 वीं राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में महावीर रवांल्टा को बाल साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय अवदान के लिए श्यामसुन्दर नागला स्मृति राष्ट्रीय बालवाटिका सृजन सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया जिसमें समारोह के संयोजक एवं 'बालवाटिका' के संपादक डॉ भैंरूलाल गर्ग, 'बालप्रहरी'  के संपादक उदय किरौला, डॉ श्याम सुन्दर भट्ट, पूर्व अध्यक्ष नगर विकास न्यास लक्ष्मी नारायण डाड, प्रधानमंत्री साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा श्याम प्रकाश देवपुरा, राजेन्द्र...