Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
चाहे बल्द  बैचे जो, स्याल्दे जरूर जांण छू!

चाहे बल्द  बैचे जो, स्याल्दे जरूर जांण छू!

लोक पर्व-त्योहार
चारु तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार  मनेरगा में काम चलि रौ, डबलों रनमन, मदना करूं दिल्ली नौकरी, खात में डबल छन। आज जब मैं अपने अग्रज, साहित्यकार, रंगकर्मी और लोक के चितेरे उदय किरौला जी से बात कर रहा था तो उन्होंने मुझे द्वाराहाट में इस बार लगे झोड़े के बारे में बताया। आज द्वाराहाट में स्याल्दे का मेला लगेगा। स्याल्दे मेले के बारे में द्वर्यावों (द्वाराहाट वाले) मे एक मुहावरा प्रचलित है ‘बल्द बिचै जाओ लेकिन स्याल्दे जरूर जांण छू। इस बार भी स्याल्दे मेले न जा पाने की कसक तो है, लेकिन किरौला जी के सुनाये झोड़े ने द्वाराहाट की स्मृतियों को हमेशा की तरह ताजा कर दिया। उन सामूहिक स्वरों को भी जो हमारी चेतना आ आधार रहे हैं। इन स्वरों में युगो-युगों से संचित चेतना है। यही वजह है कि यहां लगने वाले झोड़ों ने आज भी उन सामूहिक अभिव्यक्तियों को नहीं छोड़ा है जो आज किसी न किसी तरह खामोश किये जा रहे हैं। सरकारों ...
पंचकेदार : 20 मई को मद्महेश्वर महादेव एवं 10 मई को तुंगनाथ मंदिर के खुलेंगे कपाट

पंचकेदार : 20 मई को मद्महेश्वर महादेव एवं 10 मई को तुंगनाथ मंदिर के खुलेंगे कपाट

धर्मस्थल
बैशाखी के शुभ अवसर पर पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में यज्ञ हवन के पश्चात विधि-विधान तथा पंचांग गणना पश्चात आचार्य गणों-वेदपाठियों के द्वारा मंदिर समिति अधिकारियों-हकहकूकधारियो की उपस्थिति में कपाट खुलने की तिथि निश्चित हुई जबकि श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मार्कंडेय मंदिर ऊखीमठ में पूजा-अर्चना पंचाग गणना के पश्चात तय हुई। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपने संदेश में श्रद्धालुओ को बैशाखी की शुभकामनाएं दी है और कहा कि श्री मदमहेश्वर तथा तुंगनाथ जी की यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुट गयी है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय आज शायंकाल में श्री मद्महेश्वर भगवान के डोली में आरोहण के बिखौत मेला कार्यक्रम में शामिल होने भगवान मद्महेश्वर के चलविग्रह के दर्शन हेतु श्री ओंक...
उत्तराखंड की लोक संस्कृति में वनस्पतियों का उपयोग

उत्तराखंड की लोक संस्कृति में वनस्पतियों का उपयोग

पर्यावरण
डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल विज्ञान शिक्षक रा.इ.का. भंकोली उत्तरकाशी (राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत द्वारा उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक सम्मान 2022) हिमालयी राज्य उत्तराखंड समृद्ध जैव विविधता का घर है। यह राज्य अपनी जैव विविधता से जितना समृद्ध है, उतना ही हिमालय की ऊपरी पहुंच में पाई जाने वाली जड़ी-बूटियों के उपयोग से जुड़ी पौराणिक कहानियों का भी भंडार है। ऐसे अनेक उदाहरण लिए जा सकते हैं जहां समुदाय जड़ी-बूटियों, झाड़ियों और पेड़ों का उपयोग औषधीय प्रयोजनों के अलावा धार्मिक समारोहों के लिए भी करता है। हालांकि, कटाई और उनके उपयोग की सामुदायिक प्रथाएं अत्यधिक दोहन को भी रोकती हैं। पिछले कुछ समय में उत्तराखंड ने हर्बल राज्य के रूप में भी पहचान हासिल कर ली है। विभिन्न योजनाएं और सरकार के नेतृत्व वाले कार्यक्रम समुदाय को आजीविका कमाने के लिए औषधीय पौधे उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, लेकिन साथ ...
सुन ओ आमा—बुबू, मतदान करी ऊँलां…

सुन ओ आमा—बुबू, मतदान करी ऊँलां…

नैनीताल
कुमाऊं कमिश्नर आईएएस दीपक रावत का गीत आमजन को मतदान के प्रति कर रहा जागरूक19 अप्रैल को होना है उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदानउत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर निरंतर रूप से मीडिया, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिसके बेहतर नतीजे सामने आए हैं।इसी कड़ी में अब कुमाऊँ कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में गीत के जरिये मतदाता को जागरूक करने का प्रयास किया है। वरिष्ठ आईएएस ने सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ओलां" शीर्षक से गीत रिकॉर्ड किया है जिसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गीत में वह स्थानीय बोली भाषा में समाज के हर तबके युवा, बुजुर्गों, महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। 18 वर...
अस्कोट-आराकोट अभियान : 25 मई 2024 से आरंभ होगी अभियान की छठी यात्रा

अस्कोट-आराकोट अभियान : 25 मई 2024 से आरंभ होगी अभियान की छठी यात्रा

पर्यावरण
यह अभियान का पचासवां साल है। इस बार अभियान की थीम 'स्रोत से संगम' है ताकि नदियों से समाज के रिश्ते को गहराई और जलागमों को समग्रता में समझा जा सके।   यात्रा प्रारम्भ – 25 मई, 2024, 11 बजे सुबह, पांगू यात्रा समाप्ति – 8 जुलाई, 2024, आराकोट आगामी 25 मई 2024 से आरंभ होने वाल अस्कोट-आराकोट अभियान छठी यात्रा है। यह अभियान का पचासवां साल भी है। इस बार अभियान की केंद्रीय विषयवस्तु या थीम स्रोत से संगम रखी गई है ताकि नदियों से समाज के रिश्ते को गहराई और जलागमों को समग्रता में समझा जा सके। अभियान में उत्तराखण्ड की विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता; विभिन्न विश्वविद्यालयों के शोधार्थी और प्राध्यापक, उत्तराखंड-हिमाचल के इंटर कालेजों, हाईस्कूलों के विद्यार्थी और शिक्षक, पत्रकार, लेखक, रंगकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा देश के अन्य हिमालय प्रेमी भी शिरकत करेंगे। इस बार मुख्य यात्रा के साथ-साथ अनेक...
लोकसभा चुनाव : दुर्गम क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

लोकसभा चुनाव : दुर्गम क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

उत्तराखंड हलचल
लोकसभा चुनावों में अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों व आसपास के क्षेत्रों पर निगरानी रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ड्रोन द्वारा निगरानी रखेगी। उत्तराखंड में विषम भौगोलिक स्थितियों की वजह से अनेक ऐसे स्थान हैं जहां पर सी.सी.टी.वी कैमरा लगाया जाना संभव नहीं हैं एवं जहां सर्विलांस एवं फोटो/वीडियोग्राफी अत्यंत मुश्किल कार्य है। अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों के साथ ही आस-पास के ऐसे मतदान केंद्र जहां पर सी.सी.टी.वी कैमरा स्थापित नहीं किए जा सकते हैं, ऐसी सड़क गलियां अथवा रिहायसी कॉलोनी जहां सी.सी.टी.वी कैमरा नहीं लगाए जा सकते हैं वहां पर ड्रोन द्वारा निगरानी रखने हेतु नियोजित प्रक्रिया अपनाई गई। उत्तराखंड पुलिस द्वारा एक अस्थाई कंट्रोल रूम केवल ड्रोन द्वारा भेजी गई तस्वीरों का अवलोकन करने हेतु स्थापित किया गया। ड्रोन द्वारा भेजी गयी तस्वीरों एवं वीडियो का निरीक्ष...
उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद, जनता का हर वोट विकास के संकल्प को और सशक्त करेगा : पीएम मोदी

उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद, जनता का हर वोट विकास के संकल्प को और सशक्त करेगा : पीएम मोदी

उधमसिंह नगर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में विजय शंखनाद रैली में प्रतिभाग कर उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शंख भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां नंदा देवी, गोल्ज्यू देवता, मां राज राजेश्वरी एवं उत्तराखंड की धरती को नमन करते हुए बड़ी संख्या में आशीर्वाद देने आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में ये उनकी पहली चुनावी सभा है। उन्होंने इसे प्रचार सभा नहीं विजय सभा बताया। उन्होंने उत्तराखंड की जनता की तपस्या का प्रतिफल, राज्य का विकास करके लौटाने का वादा किया। देवभूमि की जनता के आशीर्वाद को उन्होंने अपनी बड़ी पूंजी बताई। उन्होंने उधम सिंह नगर को मिनी इंडिया बताते हुए कहा कि जब भी वो उत्तराखंड की पवित्र धरती में आते हैं तो खुद को धन्य महसूस करते हैं।पीए...
आगम दत्त नौटियाल की पुस्तक ‘मैं और मेरे संस्मरण’ का लोकार्पण

आगम दत्त नौटियाल की पुस्तक ‘मैं और मेरे संस्मरण’ का लोकार्पण

देहरादून
देहरादून : देहरादून के एक होटल में लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त उत्तरकाशी जिले के गैर बनाल निवासी आगम दत्त नौटियाल की पुस्तक ‘मैं और मेरे संस्मरण’ का लोकार्पण कायक्रम सम्पन्न हुआ। लोकार्पण समारोह में ललित मोहन अमोली, विजेंद्र रावत, दिनेश रावत व शशि मोहन रवांल्टा अतिथियों के रूप में आमंत्रित थे। मुख्य वक्ता के रूप में पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए साहित्यकार दिनेश रावत ने कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चाय यह समय और श्रम का सार्थक उपयोग है। लेखक द्वारा जीवन की तमाम खट्टी-मिट्ठी बातों और यादों को सरल शब्दों में जिस ईमानदारी के साथ अभिव्यक्त किया गया, वह प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।पुस्तक में प्रकाशित संस्मरण संघर्ष से उत्कर्ष की कहानी ही बयां नहीं करते हैं, बल्कि उस समय की स्थिति व परिस्थिति से भी परिचित करवाते हैं। पुस्तक में प्रकाशित कई अंश प्रेरणा के नये पथ प्रशस्त करते हैं। इस दौरान वरिष्...
जोशीमठ डिग्री कॉलेज में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम की शुरुआत

जोशीमठ डिग्री कॉलेज में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम की शुरुआत

चमोली
जोशीमठ. राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ में 12 दिवासीय देवभूमि उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आज आगाज हुआ. दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चरण सिंह राणा ने कहा कि, 12 दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 45 उद्यमियों को प्रशिक्षित किया जायेगा, साथ ही सभी प्रशिक्षनार्थियों का उद्यम आधार पंजीकरण भी किया जाएगा! उद्यमिता के बारे बताते हुए प्राचार्य डॉ राणा ने कहा की वर्तमान समय में स्वरोजगार से ही विकास संभव है, सरकारी नौकरियों के अवसर लगातार कम होटे जा रहे हैं, ऐसे में स्वरोजगार ही एक विकल्प है! कार्यक्रम के संयोजक श्री नंदन सिंह रावत ने बताया की- उद्यमिता विकास संसथान,अहमदाबाद- के सौजन्य यह प्रशिक्षण स्वरोजगार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा!उद्यमिता विकास संस्थान के प्रशिक्षक जयदीप किशोर ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए बताया की, वर्तमा...
यात्रा की तैयारियां जोरों पर, श्रीकेदारनाथ धाम में हैलीपैड के रास्तों से श्रमिकों द्वारा हटाई गई बर्फ

यात्रा की तैयारियां जोरों पर, श्रीकेदारनाथ धाम में हैलीपैड के रास्तों से श्रमिकों द्वारा हटाई गई बर्फ

रुद्रप्रयाग
वर्ष-2024 की श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं उन सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में डीडीएमए द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य तत्परता से किया जा रहा है तथा केदारनाथ धाम हैलीपैड़ तक मार्ग से 3 फीट बर्फ हटाने का कार्य कर लिया गया है। अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य 04 मार्च से ही शुरू कर दिया गया था। जिसमें बर्फ हटाने के लिए लगभग 95 श्रमिक तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रामबाड़ा से छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, भैंंरो ग्लेशियर, कुबेर ग्लेशियर आदि स्थानों से 50 से 80 फीट तक की लंबाई एवं 10...