
‘नाई’ और ‘तामी’ का पहाड़
मेरे हिस्से और पहाड़ के किस्से भाग—13प्रकाश उप्रेतीये हैं- 'नाई' और 'तामी'. परिष्कृत बोलने वाले बड़े को 'नाली' कहते हैं. ईजा और गांव के निजी तथा सामाजिक जीवन में इनकी बड़ी भूमिका है. नाई और तामी दोनों पीतल और तांबे के बने होते हैं. गांव भर में ये अनाज मापक यंत्र का काम करते हैं. घर या गांव में कोई अनाज मापना हो तो नाई और तामी से ही मापा जाता था. हमारे यहां तो जमीन भी नाई के हिसाब से होती है. लोग यही पूछते हैं- अरे कतू नाई जमीन छु तूमेर...बुबू आठ नाई छु. मेरे गांव में तो 8 से 12- 13 नाई जमीन ही लोगों के पास है. नाई घरेलू अर्थव्यवस्था का केंद्रीय मापक था. आज की विधि के अनुसार एक नाई को दो किलो और एक तामी को आधा किलो माना जाता है. नाई का नियम भी होता था कि उसे 'छलछलान' (एकदम ऊपर तक) भरना है. कम नाई भरना अपशकुन माना जाता था.गांव में शादी से लेकर जागरी तक में आटा, चावल , दाल सब ना...









