
महिला सशक्तिकरण पर मंथन के लिए देश भर से जुटे लोग
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तराखंड प्रांत के एक दिवसीय संगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण को लेकर कई ज्वलंत मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई. कार्यक्रम में उत्तराखंड सहित देश के अलग अलग हिस्सों से कई लोग ऑनलाइन शामिल हुए. भारतीय सूचना सेवा की अधिकारी शालिनी अवस्थी ने कहा कि हम महिलाओं की परेशानियों को भी सशक्तिकरण बताकर महिमामंडित करने लगे हैं. प्रमुख संदर्भदाता के तौर पर शामिल हुईं शालिनी ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को दफ्तर और घर दोनों जगह काम करना पड़ता है, लेकिन गिनती एक ही काम की होती है. बजाय इसके कि इस दोहरे काम के बदले उन्हें आराम दिया जाय हम वंडर वूमन का नाम देकर महिलाओं की पीड़ाओं को ढक देते हैं.
उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुरेश भट्ट ने कहा कि महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कई कानून पहले से मौजूद हैं. इन कानूनों के बारे में महिलाओं को जागरूक किए जाने की जरूरत है.
मुख्य अतिथि ...









