Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
विश्व पर्यटन दिवस: वर्णावत शिखर तक ट्रेक रूट को विकसित करने को विधायक व डीएम ने दिखाई हरी झंडी

विश्व पर्यटन दिवस: वर्णावत शिखर तक ट्रेक रूट को विकसित करने को विधायक व डीएम ने दिखाई हरी झंडी

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडीविश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर वर्णावत शिखर तक ट्रेक रूट को विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को विधायक सुरेश चौहान एवं डीएम अभिषेक रुहेला ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटक दल को रवाना किया. जिला मुख्यालय पर स्थित बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर से वरुणावत टॉप और संग्राली कण्डार देवता मंदिर तक करीब 4 किमी के ट्रेक को विकसित करने के लिए ट्रेकिंग की शुरुआत की गई है. ट्रेकिंग में स्वंय जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला एवं काफी संख्या में स्थानीयजन और पर्यटक शामिल रहे. ग्रामीणों द्वारा वी टॉप में सभी पर्यटकों का स्वागत किया गया.पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तरकाशी बस अड्डे से वर्णावत पर्वत शिखर के लिए नया ट्रेक रूट विकसित किया गया. यह ट्रेक रूट प्राकृतिक रूप से सुंदर एवं वनस्पतियों के बीच से गुजर रहा है. आने वाले समय में पर्यटन की दृष्टि से यह ट्रेंक रूट पर्यटकों के लिये लोकप्रिय बने...
उत्तराखंड को मिला बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड

उत्तराखंड को मिला बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड

देहरादून
मसूरी व नैनीताल में दिसंबर 2022 में आयोजित होगे विंटरलाइन कार्निवाल! उत्तराखंड को ये पुरस्कार मिलने पर सतपाल महाराज ने समस्त प्रदेशवासियों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है. उत्तराखंड राज्य देश-विदेश के सैलानियों को प्रदेश में आने का निमंत्रण देता है जहां पर्यटन की सभी श्रेणियों में हर प्रकार की सुविधाएं और अवसर उपलब्ध हैं. मंगलवार को ही मसूरी में हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय दर्शन की सेवा का भी शुभारंभ किया गया है. सतपाल महाराज ने कहा “पर्यटन विभाग उत्तराखंड में पर्यटकों को आकर्षित करने वाली कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को मिले दोनों पुरस्कार यह सिद्ध करते हैं कि प्रदेश को लेकर पर्यटकों के बीच लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है. महाराज ने कहा कि हिमालय दर्शन सेवा शुरू होने से प्रदेश में पर्यटकों क...
हाकम सिंह रावत : अतिक्रमण की गई भूमि को किया सील, लगा चेतावनी बोर्ड

हाकम सिंह रावत : अतिक्रमण की गई भूमि को किया सील, लगा चेतावनी बोर्ड

उत्तरकाशी
पुरोला.  UKSSSC पेपर लीक प्रकरण (Paper Leak Case)  के मास्टरमाइंड हाकम सिंह रावत के रिजॉर्ट पर गोविंद वन्य जीव विहार एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा मंगलवार को भी अवैध अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई. उप निदेशक गोविंद वन्य जीव विहार डीपी बलूनी द्वारा बताया गया कि वन विभाग की 0.9 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण पाया गया और चार से पांच मुनारे क्षतिग्रस्त पाए गए. अतिक्रमण की गई भूमि को सील किया गया है औऱ क्षतिग्रस्त मुनारों की रिपेयरिंग करेंगे. साथ ही वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है. अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पुरोला दीपक कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण पाया गया. जिसकी निशानदेही की गई है.बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हाकम सिंह रावत के तहसील मोरी के शांकरी में स्थित रिजॉर्ट काफी चर्चाओं में रह...
अंकिता हत्याकांड : पटवारी वैभव प्रताप सस्पेंड…

अंकिता हत्याकांड : पटवारी वैभव प्रताप सस्पेंड…

देहरादून
देहरादून. अंकिता हत्याकांड को लेकर पटवारी वैभव प्रताप को सस्पेंड कर दिया गया है. डीएम पौड़ी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि 19 सितंबर को अंकिता के पिता ने फोन पर बेटी की गुमशुदगी की सूचना वैभव प्रताप को दी थी. लेकिन वैभव गुमशुदगी की खबर लगते ही चार दिनों की छुट्टी पर चला गया. छुट्टी पर जाने से पहले वैभव ने पटवारी विवेक कुमार को चार्ज दिया था. वैभव ने छुट्टी पर जाते ही फोन भी बंद कर दिया था. प्रशासन भी उससे संपर्क नहीं कर  पा रहा था. यह क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत आता है. इसलिए पहले सूचना पटवारी वैभव प्रताप को ही दी गई. बाद में दूसरे पटवारी ने शिकायत लिखी. चार दिन बाद जब केस रेग्यूलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ तब पूरा मामला खुला. बताया जा रहा है कि पटवारी वैभव और वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक आरोपी पुलकित आर्य के बीच दोस्ती थी. पटवारी का वनंत्रा रिजॉर्ट में पहले से आना जाना थ...
हाकम सिंह का अवैध रिजॉर्ट तोड़ने के लिए नहीं मिल रहा बुलडोजर

हाकम सिंह का अवैध रिजॉर्ट तोड़ने के लिए नहीं मिल रहा बुलडोजर

उत्तरकाशी
अवैध भूमि पर अतिक्रमण हटाने हेतु यहां कोई अपनी जेसीबी देने को तैयार नहीं है. इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है. विभागीय जेसीबी मिलते ही ध्वस्तीकरण कि कारवाई शुरू कर दी जाएगी. – डीपी बलूनी, उपनिदेशक गोविन्द वन्य जीव विहारपुरोला. गोविन्द वन्य जीव विहार के अधिकारियों को हाकम सिंह का अवैध रिजॉर्ट तोड़ने हेतु बुलडोजर नहीं मिल रहा है. विभाग के निदेशक ने कहा है कि कोई भी प्राइवेट आदमी अपना जेसीबी हाकम सिंह के रिजॉर्ट को तोड़ने हेतु देने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से सरकारी जेसीबी की मांग की जा रही है. सोमवार को सांकरी रेंज कार्यालय में गोविन्द वन्य जीव विहार द्वारा हाकम सिंह द्वारा विभाग की अतिक्रमण की गई भूमि की सुनवाई थी. सुनवाई के दौरान उपस्थित हाकम सिंह के वकील द्वारा उपरोक्त भूमि के स्वामित्व वाले कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए. पार्क प्...
‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

अल्‍मोड़ा
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया पांडे द्वारा की गयी. प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने व्यक्ति जीवन में नशे के दुष्प्रभाव एवं इससे कैसे स्वयं व समाज को बचा सकते हैं? विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी. इस कार्यक्रम के अंतर्गत ‘क्या मादक द्रव्यों के सेवन की लत: एक बीमारी है या एक शौक?’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. गोरखनाथ,असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र, डॉ. शैफाली सक्सेना, असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान एवं डॉ. संतोष पंसारी असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान उपस्थित रहे. निर्णायक मंडल ने छात्र-छात्राओं के आ...
नवरात्रि: प्रत्येक रूप और प्रत्येक नाम में एक ही चेतना के उत्सर्ग की अनुभूति दुर्गा होना है

नवरात्रि: प्रत्येक रूप और प्रत्येक नाम में एक ही चेतना के उत्सर्ग की अनुभूति दुर्गा होना है

लोक पर्व-त्योहार
सुनीता भट्ट पैन्यूली शक्ति वह शस्त्र है जिससे स्वयं व दूसरों के कल्याण के लिए  समस्त विसंगतियों का समूल नाश किया जा सकता है. यह तय है कि जहां शक्ति का उपार्जन होता है वहीं आत्मविश्वास भी जन्म लेता है और आत्मविश्वास जब अनुशासित व सकारात्मक होता है, सफलता निश्चित ही उसका अनुगमन करती है.  ऐसी शक्ति जिसकी उपासना ब्रहमा, विष्णु, महेश करते हैं. जो  हमारे शरीर और मन का कायाकल्प करती है. जिसकी अराधना के द्वारा हमारे लिए  चेतना के मूल तक पहुंचना संभव होता है. ऐसी शक्ति जो व्रत और ध्यान के द्वारा हमारे ऊर्जा के स्तर को ऊपर उठाकर हमारे भीतर व्याप्त विसंगतियों का निर्मूलन करती है. ऐसी शक्ति जिसके संपूर्ण व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति मानवता के आध्यात्मिक विकास और पराक्रम की वृद्धि के लिए अनुकरणीय है.ऐसी शक्ति जो धर्म की अधर्म पर,सत्य की असत्य पर, शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाना सिखाती है.ऐसी शक्ति जो मानव...
देश का आर्थिक विकास पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद विचार पर ही संभव – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

देश का आर्थिक विकास पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद विचार पर ही संभव – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

देश—विदेश
देश की वर्तमान रक्षा प्रणाली पंडित दीनदयाल जी के विचारों पर आधारित है - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर आधारित पांच पुस्तकों का देश के दिग्गज राजनेताओं ने किया लोकार्पण. हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीपंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में समारोह गौरव के रुप में पधारे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश  विश्व स्तर के ऐसे महापुरुष हुए हैं, जिन्होंने अपने विचारों और आचरण से संपूर्ण विश्व को प्रभावित करके समस्याओं का समाधान प्रदान किया. अर्ध शताब्दी पूर्व जो चिंतन दीनदयाल जी ने प्रस्तुत किया वह आज के आधुनिक समय में और अधिक प्रासंगिक हो चला है. भारत की केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आर्थिक व समाज संरचनात्मक विचारों को समाहित कर देश को आगे ले जाने का काम कर रही है.पुस्तक लोकार्पण ...
हाकम सिंह रावत के रिसोर्ट पर कल चलेगा बुलडोजर!

हाकम सिंह रावत के रिसोर्ट पर कल चलेगा बुलडोजर!

उत्तरकाशी
UKSSSC Paper Leak मामला सीमांत जनपद उत्तरकाशी के सांकरी मोरी से जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत के रिसोर्ट पर राजस्व विभाग उत्तरकाशी द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2022 को अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी के नेतृत्व में एवं पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ा/नष्ट किया जाना प्रस्तावित है.कौन हैं हाकम सिंह रावत मोरी के लिवाड़ी गांव निवासी एवं सांकरी मोरी से जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत (Hakam Singh Rawat) की राज्य के विभिन्न जनपदों में काफी संपत्ति बताई जा रही है. दरअसल वर्ष 2002 में हाकम सिंह रावत उत्तरकाशी में तैनात एक-एक वरिष्ठ नौकरशाह के संपर्क में आए थे, जिसके बाद उनके जरिये खनन सहित कई व्यवसाय से भी जुड़े.होटल, होम स्टे और सेब के बागीचे सहित कई बड़ी संपत्ति हाकम सिंह रावत के पास हैं. मोरी और पुरोला क्षेत्र में हाकम सिंह रावत का नाम सरकारी नौकरी लगाने की गारंटी के रूप में लिया जाता है....
डॉ. मोहन भागवत जी ने ‘संकल्प ग्लोब कैपिटल भवन’ का शिलान्यास किया

डॉ. मोहन भागवत जी ने ‘संकल्प ग्लोब कैपिटल भवन’ का शिलान्यास किया

देश—विदेश
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Sarsanghchalak Dr. Mohan Bhagwat) जी ने शनिवार, 24 सितंबर 2022 को धीरपुर दिल्ली में सिविल सेवा प्रतिभागी कन्या छात्रावास के प्रस्तावित भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया. इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. कन्या छात्रावास का यह नया भवन ‘संकल्प ग्लोब कैपिटल भवन’ के नाम से जाना जाएगा.कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं के लिए युवाओं को तैयार करने का जो कार्य संकल्प द्वारा किया जा रहा है, वह एक राष्ट्रीय कार्य है, जो भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में मूल्यों को स्थापित करने में अत्यंत उपयोगी है. प्रशासनिक सेवाओं में बेटियों की भागीदारी बढ़नी चाहिए और संकल्प का नया कन्या छात्रावास इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण...