Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
चाकू उठाया और कर दिया ऐसा खौफनाक कारनामा, सोचकर ही आपकी रूह कांप जाएगी!

चाकू उठाया और कर दिया ऐसा खौफनाक कारनामा, सोचकर ही आपकी रूह कांप जाएगी!

उत्तराखंड हलचल
बागेश्वर: हर दिन ऐसी कई खबरें सामने आती हैं, जो आपको चौंका देती हैं। ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। ऐसा ही एक कारनामा बागेश्वर के 45 व्यक्ति ने कर दिया, जिसके बारे में सोचकर ही आपकी रूह कांप जाएगी। बागेश्वर के काफलीगैर तहसील क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। व्यक्ति की गंभीर हालत देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां खून ज्यादा बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति काफलीगैर तहसील के भटखोला गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 45 साल है। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि उस व्यक्ति ने खुद को पांच दिनों से कमरे में बंद कर रखा था। शनिवार को उसके कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भाग के उसके कमरे में गए। लोगों ने कमरे का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि उस व्यक्ति...
हमास-इजरायल विवाद में नहीं किया जा सकता आंतकी संगठन का समर्थन

हमास-इजरायल विवाद में नहीं किया जा सकता आंतकी संगठन का समर्थन

दिल्ली-एनसीआर
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीदिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पीजीडीएवी कॉलेज में "इज़रायल-हमास विवाद, इतिहास और समाधान" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वक्ता के रूप में रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ अतुल अनेजा ने विषय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा ने विषय प्रवर्तन करते हुए हमास द्वारा इज़रायल पर किए गए हमले को शांति विश्वभर में शांति के मूल्य पर दाग बताया। आगे उन्होंने कहा कि हमें शांति के लिए शक्ति का सही प्रयोग करना चाहिए। अतुल अनेजा ने इस विवाद का कारण खाड़ी देशों और मध्य एशिया में हो रहे सत्ता परिवर्तन के संघर्ष को माना, साथ ही इस्लामिक जगत में नेतृत्व का भी यह एक संघर्ष है, जिसमें ईरान अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता है। इसी संदर्भ में इस विवाद को देखा जा सकता है।वहीं कमर आगा ने अपनी बात रखते हुए कह...
बोर्ड परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट, स्टूडेंट्स शुरू कर दें तैयारी

बोर्ड परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट, स्टूडेंट्स शुरू कर दें तैयारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: विद्यालयीन शिक्षा विभाग अभी से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को अभी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शिक्षा सत्र को नियमित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को अभी से तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा कक्ष में हुई बैठक में मंत्री ने कहा, सरकार का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं को समय पर आयोजित कराकर परीक्षाफल समय पर घोषित कराना है। इसके लिए फरवरी-मार्च में परीक्षाएं कराने और 30 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं 30 मई तक अंक सुधार परीक्षा परिणाम घोषित करने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि उच्च शिक्षा का सत्र भी समय पर शुरू किया जा सके। शिक्षा मंत्री ने कहा, बोर्ड परीक्षाओं के तहत अंक सुधार परीक्षा का परिणाम भी एक माह के भीतर घोषित कर दिया जाएगा। सत्र नियमित होने से जहां छात्र...
नवरात्र के सीजन में खाने के सामान पर रहेंगी फूड सेफ्टी विभाग की पैनी नजरें, शिकायत को टोल फ्री नंबर जारी

नवरात्र के सीजन में खाने के सामान पर रहेंगी फूड सेफ्टी विभाग की पैनी नजरें, शिकायत को टोल फ्री नंबर जारी

देहरादून
नवरात्रों को लेकर फूड सेफ्टी विभाग ने जारी की गाईडलाइन, आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार की आम जनता से अपील, टोल फ्री नं0- 18001804246 पर करें मिलावट की शिकायत आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार ने दिए कुट्टू के आटे के 100 सर्विलांस लिये जाने के निर्देश, शारदीय नवरात्रों में कुट्टू के आटे के सैपंल हुए थे जांच में फेलदेहरादून: नवरात्र के दौरान दिल्ली में कुट्टू-सिंघाड़े के आटे, घी, तेल सहित अन्य की मांग बढ़ जाती है। उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग के आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार के मुताबिक त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटी सामान के आने की संभावना ज्यादा होती है, इसे रोकने के लिए विभाग सर्तक है। वहीं विभाग ने सभी जिलों के लिए टीम बना बनाई है। विभाग का प्रयास है कि उत्तराखंड में किसी भी प्रकार के मिलावट का सामान लोगों तक न पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि नवरात्र से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है जो दिसंबर तक जारी रहत...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हैप्पी आवर्स मूमेंट के साथ हुआ जमकर धमाल और मौज मस्ती

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हैप्पी आवर्स मूमेंट के साथ हुआ जमकर धमाल और मौज मस्ती

उत्तराखंड हलचल
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने शनिवार को जमकर धमाल मचाया। रेडियो मिर्ची, हीरो मोटर्स, रेडमी और फिटनेस हब द्वारा प्रायोजित हैप्पी आवर्स मूमेंट में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर मिला। कार्यक्रम में लगातार एक के बाद एक स्टेज प्रदर्शनों ने युवा धड़कनों की दिलों को देर शाम तक तेज़ किए रखा। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड हैल्थ साइंसेज के खेल मैदान में हैप्पी आवर्स मूमेंट के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान, कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, विश्वविद्यालय समन्वयक डाॅ आर.पी.सिंह, कुलानुशासक एवम् प्रवक्ता मनोज तिवारी एवम् कार्यक्रम संयोजक डाॅ सु...
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण के दौरान दिए गए विजन को साकार करने के लिए शासन के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा सीमान्त क्षेत्रों के विकास के लिये संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये समेकित प्रयासों की भी मुख्यमंत्री ने जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का समूचे उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव रहा है। यह समय समय पर उनके उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान स्पष्ट नजर भी आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी रा...
सीएम धामी ने दून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का किया शुभारंभ

सीएम धामी ने दून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का किया शुभारंभ

उत्तराखंड हलचल
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटलाईजेशन के क्षेत्र में तेजी से की है प्रगति देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, देहरादून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिस उद्देश्य को लेकर इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया है, उस उद्देश्य में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी अवश्य सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। यह क्षेत्र सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है और लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत, टेक्नोलॉजी का न सिर्फ कंज्यूमर है, बल्कि टेक्नोलॉजी के विकास में और उसके क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 2जी, 3जी, 4जी के समय भारत टेक्नोलॉजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा, लेकिन ...
पीएम की ऐतिहासिक धार्मिक यात्राओं में शामिल हुई मानसखंड सर्किट यात्रा, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

पीएम की ऐतिहासिक धार्मिक यात्राओं में शामिल हुई मानसखंड सर्किट यात्रा, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

देहरादून
पीएम मोदी को मंत्रमुग्ध कर गई आदि कैलाश एवं जागेश्वर धाम यात्रा देहरादून: हाल में ही उत्तराखण्ड के एकदिवसीय कुमांऊ दौरे से लौटे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश एवं जागेश्वर धाम यात्रा उनके जीवन की ऐतिहासिक यात्राओं में शामिल हो गई है। यह बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अपने आधिकारिक एक्स हेंडल साझा की है। पीएम मोदी ने आदि कैलाश एवं जागेश्वर धाम यात्रा से मंत्रमुग्ध होते हुए लिखा है कि “यदि कोई मुझसे पूछे – यदि आपको उत्तराखण्ड में एक जगह अवश्य देखनी चाहिए तो वह कौन सी जगह होगी, तो मैं कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर अवश्य देखने चाहिए। प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।”https://twitter.com/narendramodi/status/1713044060448112767?ref_src=twsrc%5Etfwप्रधानमंत्री मोदी अपने दूसरी पोस्ट में लिखते हैं...
इज़राइल से दूसरे विशेष विमान से वापिस लाए गए उत्तराखण्डियों को सीएम धामी के निर्देश पर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि ने किया एयरपोर्ट पर रिसीव, परिवार ने सरकार को कहा धन्यवाद

इज़राइल से दूसरे विशेष विमान से वापिस लाए गए उत्तराखण्डियों को सीएम धामी के निर्देश पर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि ने किया एयरपोर्ट पर रिसीव, परिवार ने सरकार को कहा धन्यवाद

उत्तराखंड हलचल
नई दिल्ली: आज प्रातः 6.30 बजे ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इज़राइल से भारत सरकार द्वारा दूसरे विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया। इसमें उत्तराखंड की एक नागरिक- सोभिका परिमार- को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। परमार देहरादून की रहने वाली है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में उनका ससुराल है। अपने सकुशल वापिस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ अपने ससुराल मेरठ के लिए चली गई और सरकार को धन्यवाद कहा। ...
नवरात्रि : जानें क्या हैं इस बार शुभ मुहूर्त!

नवरात्रि : जानें क्या हैं इस बार शुभ मुहूर्त!

अध्यात्म
इस साल 15 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि का आरंभ हो रहा है और 23 अक्टूबर को नवरात्रि समाप्त होगी। नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने का बड़ा धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा-उपासना से वह प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को विधिवत कलश स्थापित किया जाता है और नौ दिनों तक व्रत का संकल्प लिया जाता है। मान्यता है कि इस साल मां दुर्गा हाथी की सवारी पर आ रही हैं। वैसे तो माता का वाहन शेर हैं, लेकिन धरती पर माता अपने अलग-अलग वाहनों से आती हैं। भागवत पुराण के अनुसार, जब भी माता हाथी पर सवार होकर आती हैं, तो वह अपने साथ सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आती हैं। आइए शारदीय नवरात्रि की पूजा और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त जानते हैं।नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों के ...