Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
सैंकड़ों प्रभारी प्रधानाचार्यों ने छोड़ा प्रभार, चरमराने लगी व्यवस्थाएं

सैंकड़ों प्रभारी प्रधानाचार्यों ने छोड़ा प्रभार, चरमराने लगी व्यवस्थाएं

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आंदोलन का असर नजर आने लगा है। उन शिक्षकों ने प्रभारी प्रधानाचार्य का पदभार संभाल रहे हैं। उन्होंने पद छोड़ने शुरू कर दिए हैं। इस बीच अधिकांश प्रभारी प्रधानाचार्यों के पदभार छोड़ने की सूचना है। संगठन और प्रभारी प्रधानाचार्यों ने इसकी  सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है। शिक्षकों के आंदोलन के कारण व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ता हुआ नजर आ रहा है, जहां 16 नवंबर को उधम सिंह नगर जिले में खेल महाकुंभ के आयोजन को निरस्त करना पड़ा। वहीं, अब आज 17 नवंबर से शुरू होने वाली अजीज प्रेमजी फाउंडेशन की हमारी विरासत पुस्तक से जुड़े कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी के बाद भी शासन व शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक समस्याओं के निराकरण पर कोई पहलकदमी न लिए जाने से गुस्साए राजकीय शिक्षक संघ ने पूर्व में ही इस प्रभारी प्रधानाचार्यों द्वारा प...

नैनीताल : गहरी खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों की मौत की खबर!

नैनीताल
नैनीताल :  ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीखान के समीप जीप खाई में गिरी। जीप में कितने लोग सवार थे अभी पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सवेरे 8 बजे नवीन भदर ने सूचना दी कि पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है। ...
ऑपरेशन सिलक्यारा : 22 मीटर पर पहुंचा उम्मीदों का पाइप, आखिर कब तक कैद में रहेंगी 40 जिंदगियां…?

ऑपरेशन सिलक्यारा : 22 मीटर पर पहुंचा उम्मीदों का पाइप, आखिर कब तक कैद में रहेंगी 40 जिंदगियां…?

उत्तराखंड हलचल
सिलक्यारा-बड़कोट टनल में कैद 40 जिंदगियों की सांसों पर ‘खतरे’ का पहरा जारी। अब तक 22 मीटर तक के गयी ड्रिलिंग।प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’उत्तरकाशी: सिलक्यारा-बड़कोट टनल में कैद 40 जिंदगियों की सांसों पर ‘खतरे’ का पहरा जारी है। ये पहरा कब हटेगा? मजदूरों को बाहर कब निकाला जाएगा? कब तक ऐसे ही वो भीतर इंतजार करते रहेंगे? ये सवाल हर कोई पूछ रहा है। अब टनल के भीतर कैद मजदूरों का हौसला भी जवाब देने लगा है। आखिर कब तक ऐसे ही वो खतरे की आगोश में टनल के भीतर कैद रहेंगे? मदूरों ने भी यही सवाल भीतर से किया है? मजदूरों के सवालों के आगे सब मौन लेकिन, टनल के भीतर फंसे मजदूरों के सवालों के आगे सब मौन हैं। किसी के भी पास उनके किसी सवाल का जवाब नहीं है। रेस्क्यू में अब तक SDFR, NDRF, RVNL, THDC, L & T, आपदा प्रबंधन विभाग, सेना की टीमों समेत भू-वैज्ञानिकों तक की टीम रेस्क्यू में जुटी हैं। इसमें...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मिलेट बेकरी आउटलेट का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मिलेट बेकरी आउटलेट का किया उद्घाटन

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य के मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में वृद्धि करने के उद्देश्य से सचिवालय परिसर में मिलेट बेकरी का आउटलेट शुभारंभ किया गया है।राज्य में ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय मंडुआ, झंगोरा, ज्वार, चौलाई इत्यादि अनाजों के उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इन उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए जनपद देहरादून के रायपुर ब्लॉक तथा जनपद पौड़ी के पौड़ी ब्लॉक में 2 मिलेट उत्पादों की बेकरी प्रारम्भ की गयी है। मिलेट बेकरी में मंडुआ तथा झंगोरा का प्रसंस्करण कर बिस्किट, ब्रेड तथा पिज्जा बेस व अन्य उत्पाद तैयार किये जा रहें...
उत्तरकाशी टनल हादसा: रेस्क्यू जारी, 7 बजे तक 12 मीटर ड्रिलिंग पूरी…

उत्तरकाशी टनल हादसा: रेस्क्यू जारी, 7 बजे तक 12 मीटर ड्रिलिंग पूरी…

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: सिलक्यारा-बड़कोट टनल हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। मौके पर रेस्क्यू जारी है। ऑगर मशीन के जरिए पाइपों को मलबे के भीतर डालने का काम लगातार जारी है। अब तक 12 मीटर तक ड्रिलिंग की जा चुकी है।पाइपों को जोड़कर पुश करने का काम किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि देर रात या फिर कल तक सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा। सभी मजदूरों की कुशलता के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। ...
बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, फरवरी में परीक्षा, इस दिन आएगा रिजल्ट

बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, फरवरी में परीक्षा, इस दिन आएगा रिजल्ट

उत्तराखंड हलचल
हाई स्कूल और इंटर के बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है। परीक्षा फरवरी में होगी और परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल तक घोषित कर दिया जाएगा।रामनगर: हाई स्कूल और इंटर के बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है। विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बताया है कि इस बार 10वीं और 12वीं के बोर्ड की परीक्षा फरवरी में होगी और परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल तक घोषित कर दिया जाएगा। इस बार फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। विद्यालयी शिक्षा परिषद को शासन से समय पर बोर्ड परीक्षाएं कराने और उनके परिणाम 30 अप्रैल तक जारी करने का आदेश प्राप्त हुआ है। विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 30 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने के आदेश के बाद समय पर परीक्षाएं कराने और परिणाम घोषित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए शिक्षा बोर्ड सचिव नीता तिवारी ...
उत्तरकाशी: केंद्रीय राजय मंत्री वीके सिंह ने किया टनल रेस्क्यू कार्य का निरीक्षण

उत्तरकाशी: केंद्रीय राजय मंत्री वीके सिंह ने किया टनल रेस्क्यू कार्य का निरीक्षण

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह सिलक्यारा-बड़कोट टनल में फंसे मजदूरों को रेस्क्यू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे। जनरल वीके सिंज ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता लोगों को सकुशल बाहर निकालना है। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य की एजेंसियों के साथ केंद्रीय एजेंसियां और सेना की मदद ली जा रही है। साथ ही विदेशी विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है। बहुत जल्द सभी को बाहर निकाल लिया जाएगा। ...
उत्तरकाशी : एडवांस ऑगर मशीन का इंस्टॉलेशन पूरा….क्या आज मिलेगी अच्छी खबर!

उत्तरकाशी : एडवांस ऑगर मशीन का इंस्टॉलेशन पूरा….क्या आज मिलेगी अच्छी खबर!

उत्तरकाशी
ऑगर मशीन के इंस्टॉलेशन का काम पूरा हो गया है। जल्द रेस्क्यू सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा।उत्तरकाशी: सिलक्यारा-बड़कोट टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का अभियान लगातार जारी है। मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए अब सेना की रेस्क्यू टीम को भी लगा दिया गया है। एयर फोर्स की टीम भी काम कर रही है। इसके अलावा विदेशी एजेंसियों से भी मदद ली जा रही है। ऑगर मशीन के इंस्टॉलेशन का काम पूरा हो गया है। सबकुछ सही रहा तो जल्द रेस्क्यू सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार सिलक्यारा टनल साइट पर नई जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन के इंस्टॉलेशन का काम पूरा हो गया है। जल्द ड्रिलिंग शुरू होने की उम्मीद है। राहत एवं बचाव मिशन के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल का कहना है कि अमेरिका में बनी जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन पुरानी मशीन से काफी एडवांस है, जो काफी स्पीड में काम करेगी। राहत और बचाव ऑपरेश...
उत्तरकाशी : रेस्क्यू कार्य का जायजा लेने पहुंचेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह

उत्तरकाशी : रेस्क्यू कार्य का जायजा लेने पहुंचेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: केंद्रीय नागर विमानन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (रिटा.) वीके सिंह आज सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार जनरल सिंह आज पूर्वाह्न 11:15 बजे सिलक्यारा पहुंचेंगे और रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण व समीक्षा करने के बादअपराह्न 1.30 बजे यहां से वापस हेलीकॉप्टर से जौलग्रांट एयर पोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। ...
उत्तरकाशी : देर रात आया भूकंप, इतनी थी तीव्रता, यहां था केंद्र

उत्तरकाशी : देर रात आया भूकंप, इतनी थी तीव्रता, यहां था केंद्र

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: जिले में देर रात दो बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र बिंदु – तहसील मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतुर रेंज वन क्षेत्र में बताया गया है। इस क्षेत्र में कुछ समय पहले भी भूकंप का केंद्र सामने आया था। जिला आपदा केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार समस्त तहसील/थाना, चौकियों द्वारा दूरभाष पर ली गयी सूचनानुसार जनपद में जिला मुख्यालय व तहसील मोरी, पुरोला, बड़कोट क्षेत्र में भूकम्प के हल्के झटके महसूस किये गये। अन्य तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नही हुये हैं। जिसमे वर्तमान समय मे किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जनपद में कुशलता हैं। ...