चमोली पुलिस ने जंगल में अवैध रूप से चरस की खेती करने वाले को किया गिरफ्तार, डेढ किलो से अधिक चरस बरामद
गोपेश्वर (चमोली)। कोतवाली चमोली पुलिस की ओर से मुखबिर की सूचना पर चलाये गये सघन वाहन चैकिंग के दौरान पीपलकोटी के पास एक युवक को एक किलो पांच सौ पांच ग्राम अवैध चरस के साथ धर दबोचा है। आरोपित युवक ने अपने बयान में बताया कि वह जंगल में अवैध रूप से चरस की खेती कर उसे बचेता है।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव ने बताया कि चमोली जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ ही थाना और चौकी प्रभारियों के साथ ही एसओजी टीम मो नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये है। उन्होंने बताया कि सोमवार को एसओजी और कोतवाली चमोली की ओर से संयुक्त चौकिंग अभियान चलाते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपित 37 वर्षीय गणाई निवासी सचिन पंवार को तेलधाम मन्दिर पीपलकोटी के पास से एक किलो पांच सौ प...


