Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
शोध में खुलासा : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कम रहा कोविड का असर, रिकवरी दर रही सबसे ज्यादा

शोध में खुलासा : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कम रहा कोविड का असर, रिकवरी दर रही सबसे ज्यादा

देहरादून
हिमांतर ब्यूरोकोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर का असर सबसे कम उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रहा. इस बात का खुलासा इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित एक शोध में हुआ है. यह शोध उत्तराखंड में हुआ और इसमें उत्तराखंड के अंदर कोरोना वायरस के इंपेक्ट का एनालिसिस किया गया. जिसमें यह बात सामने आई कि उत्तराखंड के शहरी इलाकों के मुकाबले पहाड़ी इलाकों में कोरोना वायरस का असर काफी कम रहा. इस शोध का कहना है कि अगर कोरोना वायरस से बचना है, तो सुबह की धूप जरूर लें. यह स्टडी मेडिकल जर्नल बेंथम साइंस ने पब्लिश हुई है. इस स्टडी में बताया गया है कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में न सिर्फ कोरोना वायरस का असर कम रहा बल्कि यहां इस जानलेवा बीमारी से रिकवरी दर भी सबसे अधिक रही. इस शोध से जुड़े प्रोफेसर प्रशांत गहतोड़ी का कहना है कि इस स्टडी का उपयोग भविष्य में इस खतरनाक वायरस से बचाव के लिए किया जा सकता है. प्रशांत...
वेडिंग डेस्टिेशन आइडिया का असर, ये हैं UP और हरियाणा वालों की पहली पसंद

वेडिंग डेस्टिेशन आइडिया का असर, ये हैं UP और हरियाणा वालों की पहली पसंद

उत्तराखंड हलचल
PM नरेंद्र मोदी ने डेस्टिेनशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में tउत्तराखंड के साथ ही यूपी हरियाणा के लोग वेडिंग डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इसके लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम को जिम्मेदारी दी गई है। सबसे ज्यादा जानकारी लोग त्रियुगी नारायण के बारे में ले रहे हैं। सबसे पहले आपको यह बताते हैं कि आखिर त्रियुगी नारायण इतना खास क्यों है और क्यों हर कोई यहां अपनी शादी करवाना चाहता है?त्रियुगी नारायण। यह रूद्रप्रयाग जिले में स्थित एक धार्मिक स्थल है और इसका अपना खास महत्व है। यहां पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का एक मंद‍िर है। यह मंदिर भले भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित हो, लेकिन इसका भगवान शंकर और माता पार्वती से खास संबंध है। मान्‍यता है कि इसी मंद‍िर श‍ि-पार्वती का व‍िवाह संपन्‍न हुआ था। पौराणिक मान्यताओं के साथ ही कई निशानियां भी यहां पर आदिकाल से मौजूद रहे। इस मंद...
आज से शीतकाल चारधाम यात्रा शुरू, शंकराचार्य ने की शुरुआत

आज से शीतकाल चारधाम यात्रा शुरू, शंकराचार्य ने की शुरुआत

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: आज से शीतकाल के लिए चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इसकी शुरुआत की। यात्रा मार्गों पर उत्तरकाशी के बड़कोट में उनको भव्य स्वागत किया जाएगा। ज्योतिर्मठ के मीडिया प्रभारी डॉ. बृजेश सती ने बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य की चारधाम की यात्रा 27 दिसंबर से शुरू होगी। इस दौरान मां यमुना की शीतकालीन पूजा स्थल खरसाली पहुंचेंगे। इसके साथ ही शाम की पूजा और आरती में शामिल होंगे। शंकराचार्य द्वारा 2500 वर्ष पूर्व से स्थापित परंपराओं का निर्वहन करते हुए ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य शीतकालीन पूजास्थलों की तीर्थयात्रा कर रहे हैं। यात्रा की शुरुआत 27 दिसंबर से की की जाएगी। जबकि यात्रा का समापन तीन जनवरी 2024 को हरिद्वार में होगा। आदिगुरु शंकराचार्य परंपरा के इतिहास में यह पहला अवसर है जब ज्योतिषपीठ के आचार्य चारधामों के पूजा स्थलों की तीर्थ ...
नये साल में लोकपर्वों पर भी मिलेगा अवकाश

नये साल में लोकपर्वों पर भी मिलेगा अवकाश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: सरकार ने नये साल यानी 2024 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में सरकार ने लोकपर्व ईगास (बग्वाल), हरेला और वीर केशरीचंद के शहीद दिवस की छुट्टियां भी शामिल की हैं।  
उत्तराखंड : पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर, ये मिलेगा लाभ

उत्तराखंड : पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर, ये मिलेगा लाभ

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है. बता दें कि धामी सरकार ने पुलिस कार्मियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने पुलिस कर्मियों को वर्दी की जगह अब वर्दी भत्ता दिया जाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसाऱ पुलिस विभाग में हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब तक प्रतिवर्ष पुलिस मुख्यालय स्तर से वर्दी खरीद कर दी जाती थी। लेकिन इस बार इस सुविधा को समाप्त कर, अब वर्दी भत्ता दिए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। आदेश के अनुसार इस वर्ष से हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल श्रेणी के कार्मियों को 2250 और वहीं चतुर्थ श्रेणी कार्मियों  को 1500 रूपए प्रदान किए जाने व वर्दी भत्ते के अतिरिक्त धुलाई भत्ता बादस्तूर भी दिया जाएगा। आगामी वर्षों में मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए इस वर्दी भत्ते में और भी वृद्धि की जाएगी। प्रमुख सचिव आरके...
उत्तराखंड: नए साल पर बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वनुमान जारी

उत्तराखंड: नए साल पर बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वनुमान जारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार शुष्क बना हुआ है। सूखी ठंड लोगों की कंपकंपी जो छुड़ा ही रही है। साथ ही बीमारियों को भी न्योता दे रही है। अब मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में नए साल पर मौसम का मिजाज बदलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के साथ ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बारिश और बर्फबारी होने के कारण प्रदेश में ठंड में इजाफा होगा। नए साल के जश्न के लिए प्रदेश में देशभर से सैलानी आ रहे हैं। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक नए साल में प्रदेश भर के मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके स...
पिथौरागढ़ के जवान निधन, चार दिन से पार्थिव शरीर का कर रहे इंतजार

पिथौरागढ़ के जवान निधन, चार दिन से पार्थिव शरीर का कर रहे इंतजार

उत्तराखंड हलचल
पिथौरागढ़ के जवान निधन, चार दिन से पार्थिव शरीर का कर रहे इंतजारभारतीय सेना की 432 इंडिपेंडेंट इंजीनियर स्कॉर्डन में सेवारत पिथौरागढ़ के सैनिक पंकज कन्याल का टावर से गिरने के कारण निधन हो गया। लेकिन, चार दिन बाद भी उनका पार्थिव शरीर घर नहीं लाया जा सका है। पिथौरागढ़ के पवन विहार कालोनी निवासी पंकज कन्याल का टॉवर से गिरकर निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पंकज कन्याल पुत्र श्याम सिंह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। चार दिन पहले टावर से गिरने के कारण उनका निधन हो गया था। लेकिन अब तक उनका पार्थिव शरीर उनके घर नहीं लाया जा सका है। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ लाया जा रहा है। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पिथौरागढ़ के मुवानी की रामगंगा नदी घाट पर किया जाएगा। उनके निधन की खबर के बाद से पत्नी और मां बेसुध पड़ी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंकज की शादी दो साल पहले हुई थी और उनका एक छ...
उत्तराखंड में बड़ा हादसा, ईंट भट्टे में दबने 6 लोगों की मौत

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, ईंट भट्टे में दबने 6 लोगों की मौत

उत्तराखंड हलचल
रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में सुबह के समय ईंट भट्ठे में कच्ची ईंटों को पकाने के लिए उनकी दीवार बना रहे 6 मजदूरों की दीवार के गिरने से मौत हो गई। जबकि चार श्रमिक घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्तपालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, एसपी देहात समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। लहबोली गांव में सवानी ब्रिक फील्ड है। यहां पर करीब सौ से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। इस समय भट्ठे पर कच्ची ईंटों की भराई का काम चल रहा है। घोड़ा बुग्गी से श्रमिक ईंटों को भट्ठे के अंदर ले जाकर उनकी दीवार बना रहे थे। इसी बीच कच्ची ईंटों की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे बड़ी संख्या में श्रमिक ईटों के नीचे दब गए। कोहराम मच गया। आनन-फानन में अन्य श्रमिक मौके की ओर दौड़ पड़े। जेसीबी व हाथों से ईंटों को हटाकर निकालने की कोशिश...
क्रिसमस पर जाम हुई सड़कें तो SSP ने खुद संभाला मोर्चा

क्रिसमस पर जाम हुई सड़कें तो SSP ने खुद संभाला मोर्चा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: क्रिसमस-डे, वीकेंड और स्कूलों की छुट्टियों के चलते मसूरी और देहरादून के आसपास बड़ी संख्या में पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। लंबा वीकेंड और बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां पड़ने पर मसूरी, देहरादून और आसपास के सभी होटल, रिजॉर्ट फूल हो गए हैं। बावजूद पर्यटक लगातार पहुंच रहे हैं, जिसके चलते ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ा है। क्रिसमस-डे के अवसर पर यातायात व्यवस्था के अधिक दबाव के कारण जनपद के सभी अधिकारी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए चौराहों पर तैनात हैं। यह तभी संभव हो पाता है, जब टीम लीडर खुद से जिम्मेदारी लेते हैं। कुछ ऐसा ही देहरादून के SSP अजय सिंह ने भी किया है। SSP ने ट्रैफिक व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए खुद मोर्चा संभाला। ट्रैफिक व्यवस्था में ट्रैफिक पुलिस और CPU के अलावा थानों के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त फोर्स ड्यूटी पर लगाया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा ...
कोटद्वार : शहीद गौतम को अंतिम सलामी देने उमड़ा सैलाब, मार्च में होनी थी शादी

कोटद्वार : शहीद गौतम को अंतिम सलामी देने उमड़ा सैलाब, मार्च में होनी थी शादी

उत्तराखंड हलचल
शहीद हुए कोटद्वार निवासी गौतम सिंह का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से पहुंचा कोटद्वार। ग्रास्टनगंज स्थित हेलीपेड में शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए डीएम,एसएसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या लोग पहुंचे शहीद के आमपड़ाव स्थित घर।कोटद्वार :जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के काफलियान इलाके में सेना के दो वाहनों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। हमले में चमोली और कोटद्वार के जवान शहीद हो गए थे। दोनों जवानों के पार्थिव शरीर आज उनके गांव पहुंचे। जहां दोनों जवानों को अंतिम सलामी देने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। उससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कोटद्वार के जौनपुर निवासी शहीद जवान गौतम कुमार का पार्थिव शरीर भी आज कोटद्वार पहुंचा। शहीद गौतम क...