Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
पिथौरागढ़ : गर्वाधार के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये शव बरामद

पिथौरागढ़ : गर्वाधार के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये शव बरामद

पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ : जनपद पिथौरागढ़ के गर्वाधार के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये शव बरामद। आज 29 दिसम्बर 2023 को  जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि गर्वाधार के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक बोलेरो वाहन UK05 CA 3021 जो कि नजम से गरुआ जा रहा था, अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में लगभग 150 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन पहुँच बनाई। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शवो को स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल...
IIT रुड़की  में भू–विज्ञान पर आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यशाला,उत्कृष्टता के लिए प्रदान की गई ONGC विदेश ट्रॉफी

IIT रुड़की  में भू–विज्ञान पर आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यशाला,उत्कृष्टता के लिए प्रदान की गई ONGC विदेश ट्रॉफी

हरिद्वार
रूड़की : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की  (IIT) में आयोजित भू – विज्ञान पर राष्ट्रीय कार्यशाला 29 दिसंबर, 2023 को संपन्न हुई, जिसमें भू – विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न विषयों के व्यावसायिकों एवं शोधकर्ताओं की एक सफल सभा हुई।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में अत्याधुनिक अनुसंधान प्रवृत्तियों पर चर्चा करने, अंतर्दृष्टि साझा करने व भू – विज्ञान के क्षेत्र में आगे की खोज के लिए प्रमुख क्षेत्रों की पहचान करने के लिए विशेषज्ञों को एक साथ लाया गया। कार्यशाला में पूर्ण वार्ता, मुख्य भाषण और कई मौखिक और पोस्टर प्रस्तुतियों सहित एक व्यापक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जो क्षेत्र में नवीनतम प्रगति का व्यापक अवलोकन प्रदान करता है।उद्घाटन दिवस की शुरुआत एमएसी ऑडिटोरियम, आईआईटी रूड़की में एक भव्य उद्घाटन कार्यक्रम के साथ हुई, जिसमें गणमान्य व्यक्ति, सम्मानित ...
उत्तराखंड के 144 चिकित्सालयों को मिलेगा कायाकल्प अवार्ड, 04 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वितरित करेंगे पुरस्कार, चयनित चिकित्सालयों को बांटी जायेगी 203.5 लाख की धनराशि

उत्तराखंड के 144 चिकित्सालयों को मिलेगा कायाकल्प अवार्ड, 04 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वितरित करेंगे पुरस्कार, चयनित चिकित्सालयों को बांटी जायेगी 203.5 लाख की धनराशि

देहरादून
देहरादून : राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 144 राजकीय चिकित्सा इकाईयों का चयन वर्ष 2022-23 के कायाकल्प अवार्ड के लिये किया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के द्वारा नव वर्ष पर 4 जनवरी, 2024 को इन चिकित्सा इकाईयों को अवार्ड दिया जायेगा। जिसके लिये विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।  सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि कायाकल्प अवार्ड का मूल्यांकन चिकित्सालयों के रख-रखाव, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, इंफेक्शन कंट्रोल प्रैक्टिसेज, हाइजीन प्रमोशन, पेशेंट फीडबैक आदि बिन्दुओं के आधार पर किया जाता है। जिसके तहत वर्ष 2022-23 के लिये सूबे की 144 चिकित्सा इकाईयों का चयन किया गया है। जिनमें 10 जिला चिकित...
द्रुत ऐप के संबंध में हुआ कार्यशाला का आयोजन

द्रुत ऐप के संबंध में हुआ कार्यशाला का आयोजन

उत्तराखंड हलचल
कोटद्वार । डॉ पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड विभाग देहरादून द्वारा लागू किये गये एक बेहद कारगर एवं मददगार द्रुत एप की जानकारी के सम्बन्ध में महाविद्यालय की महिला उत्पीड़न निवारण समिति के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता निर्मल जोशी, जिला कमांडेंट होमगार्ड पौड़ी ने बताया कि आपके परिवार के लिए, आपके रिश्तेदारों के लिए, आपके पास-पड़ोस या फिर सामान्य जनमानस के लिए डायल-112 और 108 एम्बुलेंस सेवा से भी तेज गति से कार्य करने वाला यह ऐप आपको वर्तमान और भविष्य मे होने वाली घटनाओं व दुर्घटनाओं से राहत एवं बचाव का कार्य करेगा । उन्होंने द्रुत एप को इंस्टॉल करने हेतु आवश्यक लिंक उपस्थित छात्र छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ के साथ साझा किया तथा इसकी प्रयोग विधि के बारे में विस्तार से बताया।...
UKPSC, मई 2024 तक की परीक्षाओं की तारीखें तय, यहां देखें

UKPSC, मई 2024 तक की परीक्षाओं की तारीखें तय, यहां देखें

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से वर्ष 2024 में होने वाले एग्जाम्स के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। यूकेपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर  उपलब्ध है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज से भी वर्ष 2023-24 में होने वाले एग्जाम डेट्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं और इसी अनुसार अपनी भर्ती तैयारियों को अंजाम दे सकते हैंइन तारीख में आयोजित होंगी परीक्षा सहायक कृषि अधिकारी परीक्षा 2023 (समूह ग): 7 जनवरी 2024 पशु चिकित्साधिकारी (ग्रेड 2) परीक्षा 2023: 21 व 22 फरवरी 2024 व्यवस्थाधिकारी परीक्षा 2023: 3 मार्च 2024 प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला परीक्षा 2023: 31 मार्च 2024 सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा 2023: 7 अप्रैल 2024 फोरमैन अनुदेशक परीक्षा 2023: 12 मई 2024 औषधि निरी...
CM हेल्पलाइन पर 11,175 शिकायतों का समाधान, इस विभाग से लोग सबसे ज्यादा परेशान

CM हेल्पलाइन पर 11,175 शिकायतों का समाधान, इस विभाग से लोग सबसे ज्यादा परेशान

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने 23 फरवरी 2019 को जनता की सहूलियत के लिए सीएम हेल्पलाइन 1905 का देहरादून में उद्घाटन किया था, जिसका मकसद यह था की जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिये दूर दराज के छेत्रों से मुख्यमंत्री कार्यालय या सचिवालय के चक्कर ना काटने पड़ें जिससे जनता के समय और धन दोनों की बचत होगी तथा जनता घर बैठे ही सरकार तक विभागों की समस्या ऑनलाइन या फ़ोन पर बता सकेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वेबसाइट cmhelpline.uk.gov.in , मोबाइल एप CM HELPLINE UTTRAKHAND   और टोलफ्री फ़ोन नंबर 1905 जनता के लिये शुरू किया था जिसमे अधिकारीयों को शिकायत प्राप्त होते ही 7 दिन के भीतर शिकायत पर कार्यवाही शुरू करना अनिवार्य है. लांच करने के कुछ समय बाद से ही जनता की शिकायतों का समाधान होने लगा है.सीएम हेल्पलाइन में उत्तराखंड के 3900 अधिकारीयों को जोड़ दिया गया है जिसमे L1 (ब्...

मृतक आश्रितों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बदला UP के जमाने का नियम

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब तक प्रभावी मृतक आश्रित सेवा नियमावली को बदल दिया गया है। राज्य में समूह-ग के सभी पदों पर अब मृतक आश्रितों को भर्ती का मौका मिलेगा। सीएम धामी अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने इस पर फैसला लिया था, जिसकी अब अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली) संशोधन नियमावली 2003 जारी कर दी है। इसके तहत पहले ये नियम था कि समूह-ग के पदों पर राज्य लोक सेवा आयोग को छोड़कर बाकी संस्थानों की भर्तियों में ही मृतक आश्रितों को मौका मिलता है।अब बदलाव के बाद राज्य लोक सेवा आयोग के लिए इस बंदिश को हटा दिया गया है। अब मृतक आश्रितों की भर्ती समूह-ग की उन सभी भर्तियों में भी हो सकेगी, जो राज्य लोक सेवा आयोग निकालता है। यानी अब राज्य लोक सेवा आयोग की ...
उत्तराखंड: घर में घुसे तीन बदमाश, पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या

उत्तराखंड: घर में घुसे तीन बदमाश, पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या

उत्तराखंड हलचल
रुड़की: उत्तराखंड में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला रुड़की का सामने आया है। यहां तीन बदमाशों ने घर में घुसकर पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मृतक जोगेंद्र की भाभी गीता चौधरी भाजपा पार्षद हैं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी जोगेंद्र (40) का पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। पनियाला रोड पर घर में ही ऑफिस भी बनाया हुआ था। बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर में बने ऑफिस में बैठे हुए कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान घर की चाहरदीवारी फांदकर तीन बदमाशी भीतर घुसे और सीधे उनके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर...
देर रात दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की जलकर मौत

देर रात दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की जलकर मौत

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी : शहर में देर रात एक दुकान में अचानक से भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हिम्मतपुर मल्ला स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आग की चपेट में आने से जिस युवक की मौत हुई उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले 21 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। ...
CM धामी पहुंचे हल्द्वानी, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

CM धामी पहुंचे हल्द्वानी, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

उत्तराखंड हलचल
सीएम धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां पर उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की। जहां उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया।  बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचे। सीएम धामी ने इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह की सभी छात्रों को शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा कि वो परीक्षा में सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो विश्वविद्यालय में कभी भी एक अतिथि के रूप में नहीं आते बल्कि एक छात्र के रूप में आते हैं। छात्रों के बीच में जाने की मेरे अंदर एक उत्सुकता रहती है।  ...