
उत्तराखंड : कैबिनेट में ये बड़े फैसले, कैंट एरिया से बाहर होंगे ये क्षेत्र
देहरादून: गुरुवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रमुख फैसलों पर मुहर लगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि राजकीय महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के स्वीकृत व रिक्त पदों के सापेक्ष अस्थायी व्यवस्था के तहत शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए संविदा शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। वहीं, प्रदेश के छावनी परिषद क्षेत्रों से नागरिक क्षेत्रों को पृथक करते हुए निकटवर्ती नगर निकाय में सम्मलित किए जाने व पृथक नगर निकाय बनाए जाने के को लेकर निर्णय हुआ।
ये हुए फैसले
1-वन टाईम सेटलमेंट स्कीम, 2023-24 योजना की शर्तों में संशोधन किये जाने का निर्णय।
2- राजकीय महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के स्वीकृत व रिक्त पदों के सापेक्ष अस्थायी व्यवस्थान्तर्गत वर्तमान शिक्षण सत्र 2023-24 के लिए संविदा शिक्षकों की तैनाती की जा...









