Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास

परिवहन निगम में 195 पदों पर होगी मृतक आश्रितों की भर्ती

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम में मृतक आश्रितों की नौकरी का रास्ता साफ हो गया है। रोडवेज में लंबे समय से मृतक आश्रितों की भर्ती पर रोक लगाई गई थी, जिसे अब हटा दिया गया है। रोक हटने के साथ ही 195 पदों पर भर्ती का आदेश भी जारी कर दिया गया है। नियुक्तियां ड्राइवर और कंडक्टर के पदों पर की जाएंगी। परिवहन सचिव अरविंद सिंह यांकी ने कहा कि रोडवेज की वर्तमान में अनुकूल आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। कार्मिकों के आश्रितों को रोडवेज में सीधी भर्ती के चालक और कंडक्टर के पदों पर नियमानुसार नियुक्ति दी जाएगी। कुछ दिनों पहले ही कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस फैसले पर परिवहन निगम कर्मचारी संगठनों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही इस कोटे में 195 के साथ 50 और पदों पर भी भर्ती की मंजूरी देने की मांग की। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा कि नियुक्...
सरकारी नौकरी : अगर आप भी होना चाहते हैं भर्ती तो जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी : अगर आप भी होना चाहते हैं भर्ती तो जल्द करें आवेदन

उत्तराखंड हलचल
सरकारी नौकरी : असम राइफल्स ने राइफलमेन, राइफलवुमेन और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2024 तक है।इस दिन होगी भर्ती रैलीअसम राइफल्स भर्ती रैली 04 मार्च को मुख्यालय महानिदेशालय असम राइफल्स, लतीकोर, शिलांग (मेघालय) एनआरएस- (गुवाहाटी) असम में आयोजित की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इसके लिए पहले से तैयारी करनी शुरू कर देनी चाहिए।रिक्तियों का विवरण असम राइफल्स में भर्ती रैली के माध्यम से 44 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-राइफलमैन, राइफल वुमन जीडी 38 पद वॉरंट ऑफिसर पीए 01 पद वॉरंट ऑफिसर ड्रॉफ्ट्समैन (केवल पुरुष) 01 पद राइफलमैन 01 पद राइफलमैन रिकवरी वेह मेक 01 पद राइफलमैन प्लंबर 01 पद राइफल...
उत्तराखंड : अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ विधायक का धरना, लगाए ये गंभीर आरोप

उत्तराखंड : अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ विधायक का धरना, लगाए ये गंभीर आरोप

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: BJP विधायक दुर्गेश्वर लाल कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने वन मंत्री पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही वो DFO अभिलाष और DFO कुंदन कुमार के ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं।पुरोला से BJP विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि दोनों आम जनता को बेवजह परेशान कर रहे हैं। दरअसल, पुरोला विधानसभा में कुछ समय से नए नियमों के कारण यहां आने वाले सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण पिछले कुछ दिनों से स्थानीय टूरिस्ट गाइड और होटल और होम स्टे संचालक सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। वन मंत्री से वार्ता करने पहुंचे थे, लेकिन वार्ता असफल हो गई। जिससे नाराज विधायक मंत्री के आवास के बाहर ही धरने पर बैठ गए। विधायक ने मंत्री पर अपमानित करने का आरोप भी लगाया है।...
उच्च हिमालयी शीतजलीय मछली असेला के प्रजनन में मानवीय हस्तक्षेप

उच्च हिमालयी शीतजलीय मछली असेला के प्रजनन में मानवीय हस्तक्षेप

जल-विज्ञान
डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल विज्ञान शिक्षक रा.इ.का. भंकोली उत्तरकाशी (राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत द्वारा उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक सम्मान 2022) गढ़वाल हिमालय की नदियों में पाई जाने वाली प्रमुख शीतजलीय मछली- असेला या साइजोथोरेक्स (स्नोट्राउट), के प्रजनन और आबादी पर पर बदलते जलवायु और मानवीय हस्तक्षेप के दुष्परिणाम दिख रहे हैं। इनका शरीर चिकना एवं हल्का चमकीला होता है। इसकी मुख्यतः दो प्रजातियां साइजोथोरेक्स रिचार्डसोनी एवं साइजोथोरेक्स प्लेजियोस्टोमस पर्वतीय क्षेत्रों में बहुतायत मात्रा में पायी जाती है। शीतजल में प्रजनन साइजोथोरेक्स रिचार्डसोनी शीतजलीय प्रजाति होने के कारण अधिकांशतः नदी के मध्य भाग में रहती हैं। गर्मी के मौसम में बर्फीली चोटियों (ग्लेशियर) से बर्फ पिघलने से नदियों के जल का तापमान कम हो जाता है। इस मौसम में इस मत्स्य प्रजाति की वृद्धि दर अन्य मौसमों की अपेक्षा अधिक रहता ...
फरवरी माह में कोटद्वार में होगी मूल निवास स्वाभिमान महारैली

फरवरी माह में कोटद्वार में होगी मूल निवास स्वाभिमान महारैली

उत्तराखंड हलचल
कोटद्वार। मूल निवास स्वाभिमान आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति, उत्तराखंड विभिन्न क्षेत्रों में बैठक कर विचार-विमर्श कर रही है। इसी कड़ी में संघर्ष समिति ने कोटद्वार में विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों के लोगों के साथ बैठक कर अग्रिम रणनीति पर चर्चा की। इस मौके पर फरवरी माह में कोटद्वार में मूल निवास स्वाभिमान महारैली पर सहमति बनी। जिसकी तिथि समन्वय संघर्ष समिति, कोटद्वार की टीम तय करेगी । इस मौके पर समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी और सह संयोजक लुशुन टोडरिया ने कहा कि मूल निवास स्वाभिमान आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान जारी है। यह उत्तराखंड के हरेक मूल निवासी का आंदोलन है। जब तक उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू कानून और मूल निवास 1950 लागू नहीं हो जाता, यह आंदोलन जारी रहेगा। यह लड़ाई ह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत देहरादून शहर में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 58 डोर-टू-डोर वाहनों का किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत देहरादून शहर में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 58 डोर-टू-डोर वाहनों का किया फ्लैग ऑफ

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अन्तर्गत देहरादून शहर में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने सेग्रिगेशन पर आधारित गीत का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों की उपलब्धता से नगर निगम को अपशिष्ट प्रबंधन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में स्वच्छता की दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन में हम सबको अपना पूरा योगदान देना है। स्वच्छ और सुन्दर दून के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। लोगों में स्वच्छता के प्रति तेजी से जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान निरन्तर चलाये जाएं।मुख्यमंत्री ने जिन 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया उनसे नगर निगम देहरादून के सात विधानसभा क्षेत्रों ...
आयुष्मान योजना में पहले से दोगुना खर्च उठाएगी सरकार! ये है तैयारी

आयुष्मान योजना में पहले से दोगुना खर्च उठाएगी सरकार! ये है तैयारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून। आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुई है। उन लोगों को इस योजना का लाभ मिला, जो महंगा इलाज नहीं करा पाते थे। योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होता है। लेकिन, अब भी कुछ बीमारियां ऐसी हैं, जिन पर ज्यादा खर्च होता है। ऐसी बीमारियों को भी सरकार इसमें अब कवर करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले इसका ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो लोगों का 10 लाख रुपये तक इलाज सरकार कराएगी। केंद्र सरकार आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए सरकार ने विभिन्न राज्यों और स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख एजेंसियों के साथ चर्चा शुरू कर दी है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को हर साल पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। इस संबंध में, केंद्रीय स्वास्थ्य र...
चक्काजाम : क्यों डरे ड्राइवर, दोधारी तलवार है नया कानून, देशभर में चक्काजाम

चक्काजाम : क्यों डरे ड्राइवर, दोधारी तलवार है नया कानून, देशभर में चक्काजाम

उत्तराखंड हलचल
देशभर में टैक्सी, बस और ट्रकों के ड्राइवरों ने चक्काजाम कर दिया है। इससे देशभर में आम लोग तो परेशान हो ही रहे हैं। जरूरी समग्री वाली सेवाओं पर भी असर दिखने लगा है। अगर चक्काजाम जारी रहा तो देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल का भी संकट हो सकता है। पेट्रोल टैंकर चलाने वाले ड्राइवर भी हड़ताल पर चले गए हैं। कानूनों में बदलाव हाल ही में संसद में कानूनों में बदलाव किया गया है। भारतीय दंड संहिता का नाम बदलकर भारतीय न्याय संहिता कर दिया गया है। इसके बाद कई कानूनों की धाराएं बदल गई हैं। इतना ही नहीं कानूनों की परिभाषाएं भी बदल गई हैं। कई मामलों में तो सजा से लेकर जुर्माने से लेकर 10 साल तक की सजा के प्रावधान किए गए हैं। हिट एंड रन पर बवाल इन्हीं में से एक कानून हिट एंड रन का है, जिस पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल हर साल करीब 50 हजार लोग सड़क पर हुए हादसों और समय पर अस्पताल न पहुंचाए जाने की वजह से मार...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामना दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामना दी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामना दी। विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विकासखण्ड मोरी के विभिन्न गांवों में अज्ञान बीमारी से भेड़ बकरी पालकों की बड़ी संख्या में भेड़ बकरियों की मृत्यु हो गयी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भेड़ पालकों को आर्थिक सहयोग का अनुरोध भी किया। ...
समाज के सभी वर्गों के स्वीकार्य नेता थे सकल चंद रावत 

समाज के सभी वर्गों के स्वीकार्य नेता थे सकल चंद रावत 

स्मृति-शेष
चन्द्र भूषण बिजल्वाण,पुरोला उत्तरकाशीबसंत के आगमन के साथ ही उत्तरकाशी जनपद के रवांई में एक प्रखर विचारक, चिंतक, कानूनवेता, साहित्यकार, रंगकर्मी और राजनीतिक मामलों की जानकार सकलचंद रावत का जन्म नौगांव विकासखंड की सुनारा गांव में श्री नौनिहाल सिंह रावत के घर पर 2 फरवरी 1942 को हुआ. इनकी प्रारंभिक शिक्षा नौगांव के एक प्राइवेट स्कूल में हुई. कक्षा 8 की परीक्षा पुरोला से उत्तीर्ण की . इसके पश्चात हाई स्कूल एवं इंटर की पढ़ाई राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज उत्तरकाशी की. जब रावत उत्तरकाशी पढ़ते थे तो एक बार छात्रों में शर्त लगी कि गंगा नदी को जो पार करेगा उसे विद्यालय का मॉनिटर बनाया जाएगा. रावत ने यह शर्त जीत ली और उन्हें मॉनिटर बना दिया गया. छात्र जीवन से खेलकूद में रुचि होने के कारण गोला फेंक, चक्का फेंक, कबड्डी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अग्रणी पंक्ति में रहे. इंटरमीडिएट उत्तरकाशी से करने के...