Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
छुट्टी के दिन भी जमा होंगे बिजली के बिल…1.5% की छूट भी मिलेगी

छुट्टी के दिन भी जमा होंगे बिजली के बिल…1.5% की छूट भी मिलेगी

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः अब छुट्टी के दिन भी बिजली के बिल जमा होंगे। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष शिविर लगाने के साथ ही सरकारी छुट्टी के दिन सभी कलेक्शन सेंटर खोले जाएं। अधिकारियों को राजस्व वसूली अभियान के दौरान अपने दफ्तरों में ही मौजूद रहने को कहा गया है।बृहस्पतिवार को यूपीसीएल एमडी ने राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने खंडवार सभी अधिकारियों को राजस्व लक्ष्यों के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली और उपखंडों में मेगा कैंप, शिविर लगाने और प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि जो भी बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी करें और वसूली करें।कहा, सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर सभी अधिकारी अपने ...
भीमल के सामने फेल हैं बड़ी कंपनियों का शैंपू, सुनें आकांक्षा की जुबानी

भीमल के सामने फेल हैं बड़ी कंपनियों का शैंपू, सुनें आकांक्षा की जुबानी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: अगर आप भी बड़ी-बड़ी कंपनियों के शैंपू यूज करते हैं, तो इस लड़की से सुन लीजिए और तय कीजिए कि क्या आप सही कर रहे हैं। इनका नाम आकांक्षा है और दिल्ली में फार्मा सेक्टर में नौकरी करती हैं। इनको इनकी दादी और मां की कहानियों ने अपने पहाड़ी शैंपू भीमल के बारे में बताया। भीमल का शैंपू आज बाजार में अलग-अलग कंपनियों का मौजूद है। लेकिन, इनको दिशा धियाणी में मिलने वाला शैंपू पसंद है। आकांक्षा के अनुसार दिल्ली में अन्य तरह के शैंपू की झाग भी नहीं बनती है। केमिकल के कारण बाल खराब हो रहे थे। उनको पता चला कि भीमल का शैंपू देहरादून में बालावाला स्थित दिशा धियाणी में मिलता है। वो यहां छुट्टियों में अपने भाई के पास आई थी। पहली बार शैंपू यूज किया तो उनको काफी लाभ मिला। उनका कहना है कि दिल्ली में उनकी दोस्तों ने उनसे उसके बालों के बारे में पूछा, तो उन्होंने भीमल के शैंपू के बारे में बताया। उनकी दोस्तों...
उत्तराखंड: आखिरकार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को मिली नियुक्ति, यहां देखें लिस्ट

उत्तराखंड: आखिरकार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को मिली नियुक्ति, यहां देखें लिस्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: आखिरकार लंबे संघर्ष के बाद आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति मिल ही गई है। आज शासन से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। चयनित आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी लंबे समय से धरने पर थे। उनकी नियुक्ति को बेवजह लटकाया जा रहा था, जिसका उन्होंने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर विरोध भी किया। दरअसल, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती पर कुछ अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए थे, जिसको लेकर शासन ने दो बार जांच की और जांच करने के बाद पाया की नियुक्ति में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। हालांकि मामला अब भी हाईकोर्ट में लंबित है, जहां इस भर्ती की प्रक्रिया के खिलाफ एक रिट दायर की गई है।...
उत्तराखंड: जानें UCC में क्या है खास, क्यों है इसकी इतनी चर्चा

उत्तराखंड: जानें UCC में क्या है खास, क्यों है इसकी इतनी चर्चा

उत्तराखंड हलचल
  विधिक प्रक्रिया पूरी कर लागू करेंगे यूसीसी : सीएम धामी. विशेषज्ञ समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट. कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड. देवतुल्य जनता को नमन कर कहा कि राज्य में लगातार दूसरी बार दिया सेवा का मौका.देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) की सभी विधिक प्रक्रिया जल्द ही पूरी करने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे पूर्व पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री धामी को सौंपा।सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्य शुक्रवार पूर्वाह्न मुख्य सेवक सदन पहुंचे और UCC का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। सीएम धामी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्ह...
UCC ड्राफ्ट समिति ने CM धामी को सौंपा ड्राफ्ट

UCC ड्राफ्ट समिति ने CM धामी को सौंपा ड्राफ्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर है। समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्रफ्ब् बनाने वाले समिति ने अपना ड्रफ्ट सरकार को सौंप दिया है। UCC लागू करने उत्तराखंड पहला राज्य होने जा रहा है। इस दिशा में सरकार ने कदम बढ़ दिए हैं। ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपने के लिए विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस (सेनि) रंजना प्रकाश देसाई और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में रिपोर्ट सौंपी। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी लागू करने के लिए जस्टिस देसाई की अध्यक्षता में समिति बनाई थी। ड्राफ्ट तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ने समिति का तीन बार कार्यकाल बढ़ाया। इस दौरान समिति ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आधार पर जनता से UCC को लेकर सुझाव आमंत्रित किए।विशेषज्ञ समिति ने उप समिति बनाकर उन्हें समाज के विशिष्ट लोगों, समाजसेवियों, धार्मिक नेताओं, संतों और जागरूक नागरिकों के साथ चर्चा की और सुझाव लिए।...

CM धामी ने बजट पर दी अपनी प्रतिक्रिया, उत्तराखंड के लिए बताया महत्वपूर्ण

उत्तराखंड हलचल
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने आज देश का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। बजट के बाद से ही प्रदेश में काफी मिक्स रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के बजट की सरहाना की है। सीएम धामी ने कहा वित्तमंत्री ने भारतवासियों के लिए एक गतिशील एवं विकासोन्मुखी बजट पेश किया है।सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को आर्थिक महाशक्ति के साथ ही विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में यह अंतरिम बजट नई गति प्रदान करेगा। सीएम ने कहा यह सर्वस्पर्शी बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचितों के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही पीएम मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” की संकल्पना को मूर्त स्वरुप देने में सहायक सिद्ध होगा। सीएम धामी ने कहा समावेशी विकास के साथ ही यह बजट नए भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, क...
समिति आज CM को सौंपेगी UCC ड्राफ्ट

समिति आज CM को सौंपेगी UCC ड्राफ्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति आज CM पुष्कर सिंह धामी को अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट को सौंपे जाने के साथ ही उत्तराखंड देश में सबसे पहले UCC लागू करने वाला राज्य बनने के लिए एक और अहम कदम बढ़ा देगा।UCC ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपने के लिए विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस (सेनि) रंजना प्रकाश देसाई और उनकी टीम मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में रिपोर्ट सौंपेगी। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने UCC लागू करने के लिए जस्टिस देसाई की अध्यक्षता में समिति बनाई थी।UCC ड्राफ्ट तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ने समिति का तीन बार कार्यकाल बढ़ाया। इस दौरान समिति ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आधार पर जनता से यूसीसी को लेकर सुझाव आमंत्रित किए।विशेषज्ञ समिति ने उप समिति बनाकर उन्हें समाज के विशिष्ट लोगों, समाजसेवियों, धार्मिक नेताओं, स...
शीतलहर के चलते इस जिले में दो दिन की छुट्टी

शीतलहर के चलते इस जिले में दो दिन की छुट्टी

उत्तराखंड हलचल
पौड़ी: पौड़ी जिले में भारी ठंड के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिले के कुछ तहसील क्षेत्रों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को दो दिन का अवकाश दिया गया है, जिसके भी जारी कर दिए गए हैं। उपजिलाधिकारी पौड़ी, श्रीनगर, यमकेश्वर, थलीसैण और चौबट्टाखाल के द्वारा किये गये अनुरोध के क्रम में 2 और 3फरवरी को जनपद में शीतलहर होने के दृष्टिगत जनपद गढ़वाल समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 08) तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाए) एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है। ...
उत्तराखंड: ठंड के चलते कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी, आदेश जारी

उत्तराखंड: ठंड के चलते कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी, आदेश जारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: 31 जनवरी की रात को शुरू हुआ बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। पहाड़ से मैदान तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। भारी ठंड के चलते देहरादून जिले में कक्षा एक से आठवीं तक बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी गई है, जिसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 
उत्तराखंड: इस विभाग में 391 पदों पर निकली भर्ती, इनके लिए बड़ा मौका

उत्तराखंड: इस विभाग में 391 पदों पर निकली भर्ती, इनके लिए बड़ा मौका

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 391 पदों हेतु विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञप्ति के अनुसार रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है। विज्ञापन की शर्तानुसार अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाईट www.ukmssb.org पर 13 फरवरी से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन करने और आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 4 मार्च (सांय 05.00 बजे तक) तक है। विस्तृत विज्ञापन से सम्बन्धित विवरण बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने से पूर्व विज्ञापन में वर्णित समस्त निर्देशों का भली-भाँति अध्ययन कर लें। ...