Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उत्तराखंड : पहाड़ों पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में जुटी धामी सरकार

उत्तराखंड : पहाड़ों पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में जुटी धामी सरकार

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : CM धामी सरकार राज्य के पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विकासखंड के जौलजीबी गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन के लिए 10 पदों के सृजन के लिए मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य स्वास्थ्य विभाग पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को युद्वस्तर पर मजबूत करने पर जुटा हुआ है। इसको लेकर सबसे पहले राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा स्टाफ की कमी के साथ ही चिकित्सा उपकरणों की कमी दूर करने के निर्देश सीएम धामी ने स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार को दिए हैं।स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा है कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए महामहिम राज्यपाल से अनुमति मिल गई है। जौलजीबी में इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के मानकों के अनुसार प्रा...
हिमालय और भृगुगंगा से आप्त भिलंगना क्षेत्र का पौराणिक महत्त्व

हिमालय और भृगुगंगा से आप्त भिलंगना क्षेत्र का पौराणिक महत्त्व

दिल्ली-एनसीआर
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीअध्यात्म, तप साधना,दिव्य स्थलों और संस्कृत ज्ञान के लिए प्रसिद्ध भिलंगना घाटी से पहाड़ के गांधी इंद्रमणि बडोनी जी भी इन्हीं गुणों से आकर्षित हुए होंगे. उत्तराखंड सरकार के संस्कृत प्रसार कार्यक्रमों में जब मुझे यहां जाने का सौभाग्य मिला तो वहां के विराट सौंदर्य सत और सकारात्मक परिवेश को देखकर मैं भी अभिभूत हुआ हूं. आज खुशी हो रही है जब यहां भिलंगना क्षेत्र विकास समिति के माध्यम से वहां के नौनिहाल उस एक पावन घाटी ही नहीं, बल्कि देवभूमि के सात्त्विक प्रतिरूप को भी प्रदर्शित कर रहे हैं. ये विचार भिलंगना क्षेत्र विकास समिति द्वारा नई दिल्ली के झंडेवालान स्थित बद्रीनारायण धाम गढ़वाल भवन में आयोजित भिलंगना घाटी महोत्सव -2023 में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत के जाने माने शीर्ष विद्वान श्री श्रीकृष्ण सेमवाल ने व्यक्त किए.समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि डॉक्टर गोस्वामी...
CM धामी ने लाभार्थियों से किया संवाद, बोले : PM के मार्गदर्शन में तेजी हो रहा राज्य का विकास

CM धामी ने लाभार्थियों से किया संवाद, बोले : PM के मार्गदर्शन में तेजी हो रहा राज्य का विकास

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अल्मोड़ा जनपद के लाभार्थियों से संवाद किया। इन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 12 लाभार्थियों से संवाद भी किया। लाभार्थियों ने सीएम धामी और पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नौ साल के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई और उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। राज्य की सभी ग्राम पंचायतों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नौ साल के कार्यकाल में देश में कई ऐत...
उत्तराखंड : CM धामी के अधिकारियों को दिए निर्देश, ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से करें कार्य

उत्तराखंड : CM धामी के अधिकारियों को दिए निर्देश, ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से करें कार्य

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जाएं। सीएम धामी ने कहा कि इस से राज्य में निवेश में तेजी से वृद्धि होगी इसको ध्यान में रखते हुए गतिमान परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए और प्रयासों की जरूरत है।सीएम धामी ने बैठक में कहा कि ये कोशिश की जाए कि परियोजनाओं को पूर्ण करने की जो समयावधि है, उस समयावधि के अन्दर पूर्ण हो जाएं। यदि कहीं पर किसी भी प्रकार की समस्याएं आ रही हैं तो समस्याएं बताई जाएं उनका उचित समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा से संबंधित जिन प्रस्तावों पर केन्द्र सरकार के स्तर से आवश्यक कार्यवाही होनी है, उनका विस्तृत प्रस्ताव बनाया जाए। ऊर्जा विभाग की समीक्ष...
IAS अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव

IAS अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : शासन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव कर IAS अधिकारियों के दायित्व बदल दिए हैं। सचिव IAS दीपेन्द्र चौधरी से कृषि व कृषक कल्याण का प्रभार हटाकर सचिव विनोद कुमार सुमन को दे दिया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत सुमन से सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन व प्रोटोकॉल हटा दिया गया है। ये सभी प्रभार सचिव दीपेंद्र चौधरी संभालेंगे ।कुल छह अफसरों के प्रभार में बदलाव हुआ है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम अपने सभी दायित्वों के साथ उत्तराखंड निवेश एवं अवस्थापना विकास बोर्ड (UI IDB) के प्रबंध निदेशक प्रभार भी देखेंगे। अपर सचिव विनीत कुमार अपने दायित्वों के साथ अब ITDA व निदेशक यूसैक का अतिरिक्त प्रभार भी सभालेंगे। ये दायित्व नितिका खंडेवाल के पास थे, जो अभी मातृत्व अवकाश पर हैं। अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान से निदेशक उद्यान का प्रभार हटा दिया गया है। श्रमायुक्त दीप्ति सिंह को न...
उत्तराखंड : UKSSSC कराएगा ये 13 परीक्षाएं, UKPSC से मिलेंगी वापस

उत्तराखंड : UKSSSC कराएगा ये 13 परीक्षाएं, UKPSC से मिलेंगी वापस

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: भर्ती घोटाले और पेपर लीक कांड के बाद उत्तराखंड अधीनस्त चयन सेवा आयोग (UKSSSC) लगातार अपनी खोई साख को बचाने के लिए प्रयास कर रहा है। कुछ परीक्षाओं को आयोग बहुत अच्छे से संपन्न करा चुका है। इस बीच आयोग के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने UKSSSC से लोक सेवा आयोग (UPSC) को हस्तांतरित की गई 13 परीक्षाओं को वापस UKSSSC से कराने की मंजूरी दे दी है। सरकार ने पिछले साल सितंबर में UKSSSC की पांच परीक्षाएं घपलों की आशंका में रद कर दी थी, जबकि 18 परीक्षाएं राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) को हस्तांतरित की थी। लोक सेवा आयोग में भी भर्ती घपले सामने आने के बाद इन परीक्षाओं का कैलेंडर गड़बड़ा गया था। आयोग पटवारी, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार, जेल बंदी रक्षक की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर पाया था। व्यवस्थाएं ढर्रे पर आने के बाद यूकेएसएसएससी सरकार से लगातार पूर्व में हस्तांतरित परीक्षाएं वापस करन...
उत्तरकाशी को अपना घर मानते हैं सुबोध उनियाल: दीपक बिजल्वाण

उत्तरकाशी को अपना घर मानते हैं सुबोध उनियाल: दीपक बिजल्वाण

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल विवाद का समाधान हो गया है। इस मामले पर उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल उत्तरकाशी को अपना घर मानते हैं। ऐसे में सवाल ही नहीं होता कि वो जानबूझकर अड़ंगा लगा रहे होंगे। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में सुबोध उनियाल हमेशा सकारात्मक रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मसलों को पहले गंभीरता से समझने की जरूरत होती है। इस तरह के विवाद खड़े नहीं करने चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि वन मंत्री केे पास वो जब भी जिले के किसी विकास योजना को लेकर जाते हैं। उसपर तत्काल कार्रवाई होती है। उनका कहना है कि सुबोध उनियाल मझें हुए राजनीतिज्ञ हैं। वो जननेता हैं। इस तरह का उनका स्वभाव ही नहीं कि वो विकासकार्यों को रोकने के लिए ...
पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बदले सुर, व्यवहार पर जताया खेद, बताया परिवारिक मामला

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बदले सुर, व्यवहार पर जताया खेद, बताया परिवारिक मामला

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद अब थमता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि जिस समस्या के समाधान के लिए वो मंत्री और मुख्यमंत्री से मिले, उसका समाधान हुआ या नहीं? लेकिन, इतना जरूर है कि मंत्री के साथ अपने व्यवहार को लेकर उन्होंने खेद जताया है। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के सामने किए गए व्यवहार पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल को पिता तुल्य बताते हुए कहा कि यह परिवार का मसला है। विवाद के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी विधायक को तलब किया। अध्यक्ष ने कहा मामले का समाधान किया जाएगा। उत्तरकाशी जिले के दो अलग-अलग वन प्रभागों में तैनात डीएफओ दंपती को हटवाने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और भाजपा के पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बीच तीखी बहस हो गई। बात यहां...
दलित विधायक को अपशब्द कहना BJP की मानसिकता को दर्शाता है: नैथानी

दलित विधायक को अपशब्द कहना BJP की मानसिकता को दर्शाता है: नैथानी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने कहा कि पुरोला से विधायक दुर्गेश्वर लाल को भाजपा सरकार में मंत्री ने अपशब्द कह कर प्रताड़ित किया, जो कि भाजपा की दलितों के प्रति मानसिकता का परिचायक है। इस बीच पार्टी ने विधायक को तलब किया, जिसके बाद विधायक ने बयान दिया कि यह उनके घर का मामला है। उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने कहा कि विधायक जनता का प्रतिनिधि है, और कोई अधिकारी जनता को प्रताड़ित कर रहा है तो उसका फौरन तबादला हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार बिना जॉच के पीसीएस अधिकारी बर्नवाल और आइएएस जोगदंडे आदि अधिकारियों का तबादला कर सकती है, तो आईएफएस अधिकारियों के तबादले पर वन मंत्री का दबाव बनाना बताता है कि जनता और विधायक को प्रताड़ित करने में वन मंत्री का सीधा हाथ है।  जब हॉफ जॉच में अधिकारी को सस्पेंड करने की बात कर रहे थे तब वन मंत्री द्वारा मना किया जाना बताता है कि अंदर खाने मूल निवा...
पुरोला विधायक पार्टी कार्यालय में तलब, मंत्री के खिलाफ दिया था धरना

पुरोला विधायक पार्टी कार्यालय में तलब, मंत्री के खिलाफ दिया था धरना

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ धरना देने वाले पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी ऑफिस में तलब किया है। BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक को शालीनता से अपनी बात रखने को कहा।पुरोला विधायक वन मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे। पार्टी कार्यालय में  दोनों के बीच  बातचीत चल रही है। सूत्रों की माने तो अपने ही मंत्री के खिलाफ धरने पर बैठने के बाद से पार्टी  विधायक से नाराज है। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल से मामला पूछा जा रहा है। विधायक के साथ कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। सवाल यह है कि विधायक को तो तलब कर लिया गया, लेकिन मंत्री को कौन तलब करेगा। हाल ही में मंत्री का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो होईकोर्ट को गाली देते हुए भी सुनाई पड़ रहे हैं। ...