Tag: यमुना घाटी

यमुना घाटी में गैस संकट गहराया, सिलिंडर के लिए रातभर लगी कतारें

यमुना घाटी में गैस संकट गहराया, सिलिंडर के लिए रातभर लगी कतारें

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी, नौगांव/बड़कोट/उत्तरकाशीयमुना घाटी के बड़कोट और नौगांव क्षेत्र में रसोई गैस का गंभीर संकट गहराता जा रहा है. हालात ऐसे हैं कि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के लिए रातभर कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है, इसके बावजूद कई लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं. रामलीला मैदान में रातभर जमी कतारें बड़कोट नगर क्षेत्र में शनिवार को गैस मिलने की उम्मीद में बड़ी संख्या में उपभोक्ता रामलीला मैदान में एकत्र हुए. लोग रातभर लाइन में लगे रहे, लेकिन गैस आपूर्ति नहीं हो सकी. रविवार सुबह तक भी लंबी कतारें बनी रहीं. रविवार को भारत गैस की एक गाड़ी पहुंची, लेकिन भारी भीड़ के चलते अधिकांश उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पाया. स्थिति को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण कराया गया. वहीं, इंडेन गैस की गाड़ी न पहुंचने से लोगों में खासा आक्रोश है. उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से इंड...
सूखा और ओलावृष्टि से तबाही: यमुना घाटी के किसानों ने प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को सौंपा ज्ञापन

सूखा और ओलावृष्टि से तबाही: यमुना घाटी के किसानों ने प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को सौंपा ज्ञापन

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, यमुनाघाटी/उत्तरकाशीयमुना घाटी क्षेत्र में लंबे समय से जारी भीषण सूखे और हाल ही में हुई अचानक अति ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी फसलें और बाग-बगीचों में लगे फलदार पेड़—सेब, नाशपाती, आड़ू व प्लम—लगभग पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने क्षेत्र के किसानों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। किसानों का कहना है कि वर्षभर की मेहनत, बीज, खाद और सिंचाई पर किया गया भारी निवेश एक झटके में बर्बाद हो गया है। इस नुकसान से अन्नदाता गहरी चिंता और हताशा में डूबा हुआ है।इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के यमुना घाटी आगमन के दौरान किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सूखा और ओलावृष्टि से हुई भारी क्षति का उल्लेख करते हुए प्रभावित किसानों को ...
यमुना घाटी के लाल CA अरविंद सिंह रावत बने आईसीएआई देहरादून के सचिव, CA अंकित गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित

यमुना घाटी के लाल CA अरविंद सिंह रावत बने आईसीएआई देहरादून के सचिव, CA अंकित गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनThe Institute of Chartered Accountants of India (आईसीएआई) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) की देहरादून शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें अंकित गुप्ता को अध्यक्ष तथा अरविंद सिंह रावत को सचिव निर्वाचित किया गया है। इसके अतिरिक्त, जस्मीत सिंह चौधरी को उपाध्यक्ष और प्रणय सेठ को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं, साहेब आनंद को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन (सीआईसीएएसए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि परिमल पटेट को कार्यकारिणी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। नव-निर्वाचित अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने, सतत शिक्षण कार्यक्रमों के संचालन और सदस्यों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, सामूहिक नेतृत्व और ...
स्मैक के मुख्य डीलर मुस्कान को बड़कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्मैक के मुख्य डीलर मुस्कान को बड़कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडीबड़कोट. यमुना घाटी के नवयुवको को स्मैक के दलदल में धकेलने वाले स्मैक के मुख्य डीलर मुस्कान को बड़कोट पुलिस ने देहरादून, विकासनगर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोभाल ने “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाये जाने के लिए क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एसओजी एवं एएनटीएफ की टीम को मादक पदार्थों की तस्करी और व्यापार में सलिप्त तस्करो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है. पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट  देवेंद्र सिंह नेगी केमार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना बडकोट पुलिस की टीम ने थाना बड़कोट में पंजीकृत NDPS एक्ट के मामले में वांछित स्मैक माफिया मुस्कान को दिनांक 11 अक्टूबर की रात्रि में कुंजाग्राट, विकासनगर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना बड़कोट लाया जा रहा था इसी दौरान बर्नीगाड़ के पास अभियुक्त ने लघ...
16 जुलाई को अयोध्या यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे बाबा बौखनाग

16 जुलाई को अयोध्या यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे बाबा बौखनाग

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी. सम्पूर्ण यमुना घाटी ही नहीं] देश—विदेश में अपनी शक्ति के लिए विख्यात देवाधिदेव बाबा बौखनाग 16 जुलाई को अपने मूल थान ग्राम भाटिया से लगभग प्रात: 7 बजे अपनी अयोध्या यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे. जिसमें समस्त ग्रामवासी शामिल होंगे. बाबा बौखनाग की देव डोली मूल थान भाटिया से प्रस्थान कर 9 बजे के करीब दिल्ली—यमुनोत्री राजमार्ग गोमाटी (तुनाल्का) पहुंचेंगी, जहां अन्य भक्तजन बाबा के दर्शन कर देव डोली के साथ आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे.यात्रा नौगांव, बर्नीगाड़, सारीगाड़, डामटा, नैनबाग होते हुए वाया विकासनगर होते हुए दोपहर 3 बजे करीब परेड ग्राउंड देहरादून पहुंचेगी.प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं पुरोला विधायक दुग्रेश्वर लाल जी के द्वारा परेड ग्राउंड में बाबा बौखनाग की देव डोली का स्वागत कर समस्त भक्तजनों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है. बाबा के...
‘गंगा घाटी’ के किसानों को मालामाल करेगा ‘यमुना घाटी’ का “लाल चावल”

‘गंगा घाटी’ के किसानों को मालामाल करेगा ‘यमुना घाटी’ का “लाल चावल”

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: जिले की गंगा घाटी में लाल धान की खेती को बढावा देने के प्रयास पर नजर आने लगे हैं। इस मुहिम को शुरू करने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने खुद खेतों में उतर कर ग्रामीणों के साथ जुताई व रोपाई की थी। अब फसल तैयार होने के बाद लाल धान की पैदावार के नतीजे नई उम्मीदों को जगा रहे हैं। इससे उत्साहित किसानों ने पहली उपज को बीजों के लिए सहेज कर रखते हुए अगले खरीफ के दौर में बड़े पैमाने पर लाल धान की खेती करने का इरादा जताया है। यमुना घाटी का लाल चावल अब गंगा घाटी के किसानों का मालामाल करेगा। जिले की यमुना घाटी में परंपरागत रूप से बड़े पैमाने पर लाल धान (चरधान) की खेती की जाती है। रवांईं क्षेत्र में पुरोला ब्लॉक की कमल सिरांई व रामा सिरांई को लाल धान का सर्वाधिक उत्पादन होता है। इसके साथ नौगांव व मोरी ब्लॉक के निचले इलाकों में भी लाल धान उगाया जाता है। इन इलाकों में लाल धान की सालाना उपज कर...
पहाड़ी वास्तुशिल्प का चितेरा- वास्तुविद कृष्ण चंद्र कुड़ियाल

पहाड़ी वास्तुशिल्प का चितेरा- वास्तुविद कृष्ण चंद्र कुड़ियाल

अभिनव पहल
 इन्द्र सिंह नेगीउत्तराखंड आध्यात्म एवं स्थापत्य की विशिष्ट शैली के लिए वैश्विक पटल पर जाना जाता है, यहाँ गंगोत्री, यमनोत्री, बद्रीनाथ, केदार नाथ, हनोल सहित अनेक देवालाय है जिसके दर्शनार्थ प्रति वर्ष आध्यात्मिक जगत के लोगों का तांता लगा रहा है जिससे ना केवल लोग अपनी आध्यात्मिक क्षुदा ना केवल शांत करते हैं बल्कि इसके साथ-साथ यहाँ के प्राकृतिक सौन्दर्य से भी आनंदित होतें है. इस पहाड़ी प्रदेश के लोगों की जीविका का आध्यात्मिक-पर्यटन मजबूत आधार हैं जिससे अनेकों लोग जुड़े हुये हैं. यहाँ के देवालय नागर, कत्युरी, हिमान्द्री, नाग/गुर्जर प्रतिहार, हयूण, द्रविड, फास्णा, बलभी, पंचायण, राजस्थानी, दक्षिण भारतीय, केदार नाथ आदि मंदिर स्थापत्य मंदिर शैलियाँ है.टोंस-यमुना घाटी के जनवासों और देवालयों को यहाँ अलग तरह से देखा जा रहा है, इन घाटियों में देवदार की अधिकता के कारण जनवास और देवालयों में पत्थर ...
सियूड़िया मेला :  जहां  देव पश्वा अपने मुंह में डालते हैं लोहे व चांदी के सुये

सियूड़िया मेला :  जहां  देव पश्वा अपने मुंह में डालते हैं लोहे व चांदी के सुये

उत्तरकाशी
देव पशवा का मुंह में लोहे वचांदी की छड़ डालना रहता है मेले का मुख्य आकर्षण. रामा गांव में लगता है 12 because गांव का कैलापीर, नरसिंह एवं सियूड़ियादेवता का मेला. हिमाचल के डोडरा का है सियूड़ियादेवता, रामा सिरांई क्षेत्र का सबसे पुराना गांव है रामा.  नीरज उत्तराखंडी, पुरोला रामा सिरांई पट्टी के 12 गांव  का सियूड़िया देवता, केलापीर एवं नरसिंह देवताओं के मेले में बुधवार को रामा गांव में क्षेत्र की भारी भीड उमडी,हर वर्ष 22 गते भाद्रपद को 7 सितंबर सियूड़िया देवता के पशवा का मुहं because में लोहे व चांदी की छड सियूडा डालना लोगों के आस्था, आकर्षक का केंद्र है जिस रोचक नजारे देखने को कमल सिरांई व मोरी त्यूणी, पर्वत क्षेत्र व नौंगाव समेत सरबडियाड़ व दूर दराज गांव से सैकडों की भीड उमड़ती है.ज्योतिषमेले के दिन केलापीर व नरसिंह देव पशवा because की मौजदूगी में सियूड़िया महाराज ...
हिमालयी प्रहरी थे राजेन्द्र धस्माना

हिमालयी प्रहरी थे राजेन्द्र धस्माना

स्मृति-शेष
पुण्यतिथि पर स्मरणचारु तिवारीउम्र का बड़ा फासला होने के बावजूद वे हमेशा अपने साथी जैसे लगते थे. उन्होंने कभी इस फासले का अहसास ही नहीं होने दिया. पहाड़ के कई कोनों में हम साथ रहे. एक बार हम उत्तरकाशी साथ गये. रवांई घाटी में. भाई शशि मोहन रवांल्टा के निमंत्रण पर. पर्यावरण दिवस पर उन्होंने एक आयोजन किया था नौगांव में. हमारे साथ बड़े भाई और कांग्रेस के नेता पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय भी थे. because रास्ते भर उन्होंने यमुना घाटी के बहुत सारे किस्से सुनाये. उन्होंने यमुना पुल की मच्छी-भात के बारे में बताया. खाते-खाते मछली के कई प्रकार और उसे बनाने की विधि भी बताते रहे. यहां की कई ऐतिहासिक बातें, लोकगाथाओं, लोककथाओं एवं लोकगीतों के माध्यम से कई अनुछुये पहलुओं के बारे में बताते रहे. टिहरी एक बार हम लोग टिहरी जा रहे थे. श्रीदेव सुमन की जयन्ती पर. यह आयोजन मैंने ही किया था. टिहरी के प...
पाप और पुण्य

पाप और पुण्य

संस्मरण
रवांई के एक कृषक की ईमानदारी का फलध्यान सिंह रावत ‘ध्यानी’मुझे आरम्भ से ही बुजुर्गों के पास उठना-बैठना बहुत भाता रहा है. अपने दादा जी के पास बैठकर मैं अनेकों किस्से-कहानियाँ बड़े ही चाव से सुना करता था. एक दिन घर पर हमारे निकट के करीबी रिश्‍तेदार का आना हुआ जो तब करीब बयासी (82) वर्ष के थे अब इस दुनिया में नहीं हैं. स्व. सब्बल सिंह रावत. रात्रि को भोजन के उपरांत जब मैंने उनके लिए बिस्तर लगाया तो सोने से पूर्व उन्होंने तेल मांगा और अपनी कमीज उतार कर दाहिने हाथ की बाजू में मालिश करने लगे. मेरी नज़र उनके उस हाथ पर पड़ी तो मुझे लगा सम्भवतः इन्हें कभी इस हाथ में बहुत गहरी चोट लगी होगी. मुझ से रहा नहीं गया और मैं ने पूछ ही लिया-‘‘नाना जी आपके इस हाथ में क्या कभी कोई चोट लगी थी?’’ मेरी जिज्ञासा और उत्सुकता को भांपते हुए उन्होंने मुझे अपने पास बैठने को कहा. उसी रजाई का एक छोर निकाल कर मैं ...