Tag: पुष्कर सिंह धामी

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा, हजारों महिलाओं की भागीदारी

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा, हजारों महिलाओं की भागीदारी

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनदेहरादून में गांधी पार्क से घण्टाघर तक मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में आयोजित महिला आक्रोश मशाल यात्रा में भारी जनसमूह उमड़ा। इस दौरान महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां सड़कों पर उतरीं, जिसने प्रदेश में एक सशक्त सामाजिक और राजनीतिक संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मशाल यात्रा केवल प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में उठी सामूहिक आवाज है। उन्होंने कहा कि देश की नारी अब अपने अधिकारों और सम्मान को लेकर पहले से अधिक जागरूक और मुखर हो चुकी है।उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय लंबे समय तक लंबित रहे, जबकि हाल के वर्षों में इस दिशा में ठोस पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने बिना किसी दल का नाम लिए विपक्ष पर आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल महिलाओं के मुद्दों को ग...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फोकस: 45 दिन में 520 किलो शहद उत्पादन, उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फोकस: 45 दिन में 520 किलो शहद उत्पादन, उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस वर्ष मात्र 45 दिनों की अवधि में यहां 520 किलोग्राम शहद का उत्पादन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में शहद उत्पादन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं, विशेषकर पर्वतीय और वन क्षेत्रों में। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स की स्थापना के लिए एक प्रभावी नीति तैयार की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन को प्राथमिकता दी जाएगी और इससे जुड़े किसानों एवं उद्यमियों को विशेष सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा तथा ...
हजारों महिलाओं के साथ सड़क पर उतरे CM धामी, देहरादून में निकली जन आक्रोश पदयात्रा

हजारों महिलाओं के साथ सड़क पर उतरे CM धामी, देहरादून में निकली जन आक्रोश पदयात्रा

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों महिलाओं के साथ परेड ग्राउंड से घंटाघर तक निकाली गई जन आक्रोश पदयात्रा में भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था, लेकिन लोकसभा में संख्या बल के अभाव में इसे पारित नहीं किया जा सका। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस विधेयक को पारित होने से रोककर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है।उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तत्पर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिल...
चारधाम यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल, यात्रा होगी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त

चारधाम यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल, यात्रा होगी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनचारधाम यात्रा 2026 को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस बार की यात्रा को पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में शहरी विकास, पर्यटन और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएम धामी ने कहा कि यात्रा मार्ग पर ड्रोन के जरिए कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए एक अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।कड़े निर्देश और सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री ने साफ किया कि:कूड़ा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी “मनी बैक” प्लास्टिक योजना पूरे प्रदेश में लागू होगी हर दुकान पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट अनिवार्य होगा ...
चारधाम यात्रा 2026 का आगाज: CM पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से बसों को दिखाई हरी झंडी

चारधाम यात्रा 2026 का आगाज: CM पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से बसों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, ऋषिकेशमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर उन्होंने चारधाम के लिए रवाना होने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का स्थलीय निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने देशभर से आए श्रद्धालुओं का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा आस्था, साधना और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है. यह यात्रा व्यक्ति को हर कठिनाई से पार पाने की शक्ति देती है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प यात्रा को सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य बनाना है. उन्होंने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से यह यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिम...
डबल इंजन का दम: दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे से विकास को नई रफ्तार

डबल इंजन का दम: दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे से विकास को नई रफ्तार

उत्तराखंड हलचल
12 किमी रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पीएम बोले- “देवभूमि हमेशा देती है नई ऊर्जा”हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनदेवभूमि उत्तराखंड ने एक बार फिर ऐतिहासिक पल का साक्षी बनते हुए विकास और जनभावना का अद्भुत संगम देखा। जब नरेंद्र मोदी ने दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया, तो यह सिर्फ एक सड़क परियोजना का उद्घाटन नहीं था, बल्कि पहाड़ के भविष्य की नई दिशा का उद्घोष भी था। करीब 12 किलोमीटर लंबा रोड शो- जो डाट काली मंदिर से शुरू होकर देहरादून कैंट तक पहुंचा-जनसमर्थन के लिहाज़ से ऐतिहासिक बन गया। सड़क के दोनों ओर उमड़ी भीड़, गूंजते नारों और हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने इस पल को जनउत्सव में बदल दिया।“जनता का स्नेह ही मेरी ताकत है” - पीएम मोदी रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भावुक स्वर में कहा- “देवभूमि उत्तराखंड हमेशा मुझे नई ऊर्जा देती है। यहां के लोगों का स्...
भीमताल में उप-तहसील सहित कई बड़ी घोषणाएं, CM पुष्कर सिंह धामी ने ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया शुभारंभ

भीमताल में उप-तहसील सहित कई बड़ी घोषणाएं, CM पुष्कर सिंह धामी ने ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया शुभारंभ

नैनीताल
 हिमांतर ब्यूरो, भीमताल/नैनीतालमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का भव्य शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा ओखलकाण्डा के भीड़ापानी में आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की जाएंगी रामगढ़, धारी और ओखलकाण्डा में किसानों के लिए मंडी निर्माण लेटीबुंगा और सतबुंगा में कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे ककोड़ और दाड़िम में मिनी स्टेडियम निर्माण बिड़ला संस्थान में ड...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘दून बुक फेस्टिवल-2026’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘दून बुक फेस्टिवल-2026’ का शुभारंभ

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित ‘दून बुक फेस्टिवल-2026’ का विधिवत शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा गढ़वाली एवं कुमाऊंनी पुस्तकों का विमोचन भी किया. शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जो समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगा.मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 दिवसीय इस महोत्सव में विभिन्न सत्र, संवाद कार्यक्रम, पुस्तक परिचर्चाएं तथा ‘लेखक से मिलिए’ जैसे आयोजन किए जाएंगे, जो साहित्यिक विमर्श को समृद्ध करेंगे. उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के लिए स्थ...
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

देहरादून
कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सघन अभियान चलाने के दिए निर्देश. कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोबन सिंह, उप आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-3, मसूरी, जनपद देहरादून) और कुठालगेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में तत्काल व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाए और सभी अवांछित एवं हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि रोड रेज, फायरिंग और देर रात...
सीएम धामी ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ

देहरादून
  डीबीटी के माध्यम से 484 लाभार्थियों को ₹3 करोड़ 45 लाख 34,500 की धनराशि हस्तांतरितहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का विधिवत शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने योजना के शुभारंभ अवसर पर प्रथम चरण में जनपद बागेश्वर (42 लाभार्थी), देहरादून (191), नैनीताल (75), पौड़ी (66), टिहरी (23) एवं उधमसिंहनगर (87) के कुल 484 लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में ₹3 करोड़ 45 लाख 34,500 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विभागीय कैलेंडर का भी विमोचन किया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला ...